फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 28-Nov-2024

Bihar News : TRE 1 और TRE 2 के अभ्यर्थियों से की थी उगाही, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, डीईओ और डीपीओ निलंबित

 Bihar : बिहार में शिक्षकों की जमकर बहाली हुई। इस दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों से भारी उगाही भी की गई। अभ्यर्थियों की शिकायत पर अब जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।  और पढ़ें

10:22 PM, 28-Nov-2024

Bihar Police : महिला दरोगा ने दिखाया वर्दी का रौब, दिव्यांग युवक की जमकर की पिटाई; एसपी करेंगे कार्रवाई

Bihar : बिहार पुलिस अक्सर जबरन जुर्माना वसूलने और बेवजह प्रताड़ित करने के लिए बदनाम होती है। कुछ ऐसा ही आरोप एक महिला दारोगा  पर लगा है, जिसमें पीड़ित दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैडम और उनके पुलिसकर्मियों ने बेवजह मेरी पिटाई की है। और पढ़ें

09:46 PM, 28-Nov-2024

Bihar E-Sports: पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024, फाइनल के लिए चुने गए 210 खिलाड़ी

आगामी 29 और 30 नवंबर को खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024' पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में हो रही है। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने दी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 28-Nov-2024

BPSC 32nd Judicial Service 2023 Result: 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 153 उम्मीदवारों को हुआ चयन

BPSC 32nd Judicial Service 2023 Result: बीपीएससी ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जूनियर डिवीजन में सिविल जज के लिए कुल 153 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।
  और पढ़ें

09:28 PM, 28-Nov-2024

Bihar Road Accident: बाइक में पिकअप चालक ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत, चौरमपुल के समीप हुआ हादसा

पिकअप चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा दाउदनगर के चौरमपुल के समीप हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:25 PM, 28-Nov-2024

Bihar Pacs Election : तीन सौ मृत वोटरों ने किया पैक्स चुनाव में मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Bihar : जिला प्रशासन का दावा होता है कि चुनाव शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न हुआ। लेकिन अगर यह बात भी सामने आए कि जिनकी मौत हो चुकी है, वे लोग भी मतदान करने आये थे, तो क्या हो। ऐसे मतदाताओं की संख्या एक-दो नहीं बल्कि एक जिले में लगभग 300 है। और पढ़ें

09:17 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: जमीन विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत, दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमीन विवाद में घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें

08:46 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: पुलिस को देख भागने के दौरान नहर में गिरी कार, सवार दो लोग जख्मी, गाड़ी से प्रतिबंधित सामान बरामद

पुलिस को देख भागने के दौरान कार नहर में गिर गई। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए और कार से प्रतिबंधित सामान भी बरामद किया गया। और पढ़ें

08:36 PM, 28-Nov-2024

Bihar: गजब है भाई...जहां शराबबंदी है वहीं शराब के नशे में धुत मिला सब-इंस्पेक्टर, अब हवालात की रोटी तोड़ेगा

फिलहाल, यह बात सभी को मालूम है कि बिहार में शराबबंदी है। और इस पर पूरी तरह से निगरानी रखने के लिए पुलिस की पहली जिम्मेदारी भी बनती है। लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया। दरअसल, एक सब-इंस्पेक्टर ही शराब के नशे में धुत मिला है। और पढ़ें

08:31 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: नीतीश सरकार ने सदन में मानी यह बात, जल संसाधन मंत्री ने कहा- बराज के ऊपर से बहने लगी थी कोसी

विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने सरकार के समक्ष कोसी नदी के इलाके में मुफ्त खनन को मंजूरी देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे नदी के गाद की भी कुछ हद तक सफाई होगी। वही लोग अपने जरूरी काम में भी इसका उपयोग कर सकेंगे। और पढ़ें

08:11 PM, 28-Nov-2024

Land Survey: नीतीश सरकार ने बिहारवासियों को दी राहत; अब जमीन सर्वे के लिए खतियान जरूरी नहीं, बस इससे होगा काम

Bihar News: भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य में जमीन सर्वे को लेकर बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने दी जाएगी। बिहार सरकार जमीन सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी। और पढ़ें

07:56 PM, 28-Nov-2024

Bihar: सहरसा में मत्स्यगंधा झील और कैमूर में एडवेंचर हब के लिए मिले 147.12 करोड़, मंत्री शेखावत को दिया धन्यवाद

सहरसा में मत्स्यगंधा झील और कैमूर में एडवेंचर हब के लिए 147.12 करोड़ रुपये मिले हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और पर्यटन मंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद दिया। और पढ़ें

07:51 PM, 28-Nov-2024

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल में सबसे कम उम्र के करोड़पति यूं ही नहीं वैभव सूर्यवंशी, घर वालों ने बताई मेहनत

Bihar : वैभव सूर्यवंशी की दादी चाहती थी कि उनका पोता आईएएस आईपीएस बने लेकिन बचपन से ही उसमें खेल का जुनून था। खेलने के लिए वैभव ठाकुरबाड़ी में भाग जाते थे। खेल के लिए एक बार तो उसकी पिटाई भी की थी। अब वैभव के घर लोगों का तांता लगा हुआ है। और पढ़ें

07:39 PM, 28-Nov-2024

Bihar: लोक सेवा प्रदान करने में बक्सर को मिला प्रदेश में पहला स्थान, अक्तूबर में हुआ 75,226 मामले का निष्पादन

लोक सेवा प्रदान करने में बिहार में बक्सर जिले को पहला स्थान मिला है। बता दें कि अक्तूबर महीने में 75,226 मामले का निष्पादन हुआ था। और पढ़ें

07:28 PM, 28-Nov-2024

Bihar Politics: मंत्री संतोष सिंह बोले- चुनाव के वक्त तेजस्वी यादव को याद आता है आरक्षण और संविधान

बिहार के औरंगाबाद जिले में श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, चुनाव के वक्त तेजस्वी यादव को आरक्षण और संविधान याद आता है। और पढ़ें

07:26 PM, 28-Nov-2024

Bihar News : एक साल पहले ही पूरी हो गई चिराग पासवान की मुराद, LJP-R के दफ्तर पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार

Chirag Paswan : अच्छे दिन इसे कहते हैं! आज ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह चाहेंगे कि उनकी पार्टी की अगली सालगिरह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहें। यह बात कहे कुछ ही घंटे बीते होंगे और सीएम पहुंच गए उनकी पार्टी के कार्यालय। और पढ़ें

07:17 PM, 28-Nov-2024

Crime In Bihar: व्यवसायी से साढ़े चार लाख रुपये तथा बाइक लूटी, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिहार के गोपालगंज में एक व्यवसायी से साढ़े चार लाख रुपये और बाइक की लूट हुई है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:00 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: फरार मुखिया पति आजम खान का घर कुर्क, मोहर्रम के मौके पर अवैध शस्त्र प्रदर्शन का मामला

बिहार के मोतिहारी में फरार मुखिया पति के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई है। बता दें कि मुखिया पर मोहर्रम के दौरान अवैध शस्त्र प्रदर्शन का मामला दर्ज है। और पढ़ें

06:44 PM, 28-Nov-2024

Patna University: आंदोलनकारी छात्रों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, जानें स्टूडेंट्स की क्या है मांग

पटना विश्वविद्यालय के आंदोलनकारी छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। छात्रों की मांगों के प्रति प्रशासन की उदासीनता के बावजूद, आंदोलनकारियों का उत्साह और संकल्प अडिग है। और पढ़ें

06:22 PM, 28-Nov-2024

Bihar News : पैसे डालकर वीडियो देखो, हो जाओगे मालामाल! 700 लोग ने लगा दिए 15 करोड़, अब गिरफ्त में शातिर

Jollywood : बॉलीवुड...हॉलीवुड... यहां तक कि भोजिवुड भी सुना था। तो, उसने जॉलीवुड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बना लिया। ऑफर लेकर आया और फिर निवेश करते हुए वीडियो देखना था। कमाई के चक्कर में 700 लोगों से 15 करोड़ गंवा दिए। और पढ़ें

05:58 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: कबाड़ी का कारनामा...नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बच्चियों का अपहरण, दो अपराधी पुलिस गिरफ्त में

बिहार के कैमूर जिले में कबाड़ी वाले ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन बच्चियों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद भी किया। और पढ़ें

05:40 PM, 28-Nov-2024

गंदे मैसेज भेजने वाला डिलीवरी बॉय: महिला से बोला- आपको पिज्जा देने आया था, मैं वही हूं...फिर हुई जमकर पिटाई

बिहार के पूर्णिया जिले से डिलीवरी बॉय की गलत हरकत का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पिज्जा ऑर्डर किया, इसके बाद जो युवक पिज्जा डिलीवर करने आया। उसने महिला के नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। और पढ़ें

05:26 PM, 28-Nov-2024

RJD Protest In Bihar: आरक्षण के कोटे को बढ़ाने की मांग लेकर RJD का प्रदर्शन, जानें क्या बोले नेता

बिहार में जातीय जनगणना के बाद आरक्षण के कोटे को बढ़ाने की मांग लेकर आज (गुरुवार) पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश मुख्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। और पढ़ें

05:00 PM, 28-Nov-2024

RJD Strike Gopalganj: 'केंद्र और राज्य सरकार आरक्षण को समाप्त कर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक की कर रही हकमारी'

बिहार के गोपालगंज जिले में राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान राजद ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार आरक्षण को समाप्त कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक की हकमारी कर रही है। और पढ़ें

04:09 PM, 28-Nov-2024

National Lok Adalat: मधेपुरा में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, समझौते के आधार पर होगा निष्पादन

लोक अदालत के आदेश के लिए आगे अपील नहीं होती और यानी यहां जो फैसला होगा वो अंतिम फैसला होगा। लोक अदालत में आए मामलों में किसी भी पक्षकार की हार नहीं होती है, इसमें दोनों पक्षकार जीतते हैं। 2024 का यह आखिरी लोक अदालत है। और पढ़ें

03:59 PM, 28-Nov-2024

Crime In Bihar: शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की, फिर बच्चों ने ही खोला बाप का राज

बिहार के पूर्णिया जिले में शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर बच्चों ने ही बाप की हैवानियत का राज खोल दिया। और पढ़ें

03:53 PM, 28-Nov-2024

Bihar politics : Pashupati Paras पर भड़के Chirag Paswan | PM Modi | NDA | Amar Ujala

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नहीं थे। यदि एनडीए का हिस्सा रहते तो साथ में चुनाव लड़ते और प्रचार प्रसार करते और पढ़ें

03:39 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराने का मामला, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी

बिहार के सीतामढ़ी से शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

03:14 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: सरिया लुटेरे 'डीएसपी' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आठ लाख के माल का पांच लाख में किया था सौदा

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सरिया लुटने वाले 'डीएसपी' को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डीएसपी ने आठ लाख रुपये कीमत के सरिए को पांच लाख में बेच दिया था। और पढ़ें

03:13 PM, 28-Nov-2024

Tejashwi Yadav : अपने ही विधायकों की विधायकी छीनने के लिए राजद MLA बैठे थे सीएम की कुर्सी पर, जानें पूरा मामला

Bihar News : "पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर राजद में गुस्सा है। विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें हटा देना चाहिए।" तेजस्वी यादव ने भाई वीरेंद्र के सीएम की कुर्सी पर बैठने का जवाब यही दिया। और पढ़ें

02:43 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: दिल्ली में पढ़ाई कर सफलता नहीं मिली तो गांव आया ये शख्स...और फिर अपनी मेहनत से बना अधिकारी

BPSC Result : कई बार हम-आप झंझावातों से उलझ कर हार मान लेते हैं। लेकिन, कुछ लोग गिरने के बाद संभलकर उठते हैं। ऐसे ही लोग दौड़कर मंजिल हासिल कर पाते हैं। बीपीएससी रिजल्ट की यह कहानी कुछ इसी तरह की है। और पढ़ें

02:17 PM, 28-Nov-2024

Bihar Road Accident: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही मौत

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वार्ड पार्षद का बेटा था। और पढ़ें

02:06 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: ठेले पर स्वास्थ्य विभाग! नवादा में शव ले जाने के लिए वाहन नहीं, हाथ गाड़ियों के सहारे लोग

बिहार के नवादा जिले में एक भी शव वाहन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को निजी एंबुलेंस या फिर ठेले का सहारा लेना पड़ता है। और पढ़ें

01:52 PM, 28-Nov-2024

Accident Today : गंगा नदी में धुंध के कारण शिक्षकों की नाव टापू से टकराई, खुद ही सीधा कर निकालना पड़ा

Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर खत्म हो गया है, लेकिन नदियों से शिक्षकों की आवाजाही न रुकी थी और न रुक सकेगी। दियारा इलाके के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक गंगा में नाव से रोज की तरह निकले और धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गए। और पढ़ें

01:32 PM, 28-Nov-2024

Bihar News : चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की भविष्यवाणी; बोले- अगली बार इस दफ्तर में...

Chirag Paswan : सगे चाचा पशुपति कुमार पारस से अपनी लड़ाई और राजनीतिक चाचा नीतीश कुमार से समझौते के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर अपनी भविष्यवाणी जाहिर की है। और पढ़ें

01:17 PM, 28-Nov-2024

Bihar News: बहुभोज से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल

Accident News : बिहार के किसी भी जिले में कोई दिन बगैर हादसे का नहीं गुजर रहा है। कुहासे और धुंध के साथ हादसे की आशंका लगातार बढ़ रही है। अब बेतिया में बहुभोज से लौट रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई है। और पढ़ें

01:05 PM, 28-Nov-2024

Bihar Police : लालू यादव की पार्टी राजद का नेता गिरफ्तार; नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने का मामला

Bihar News : बिहार में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने का मामला कल सुर्खियों में रहा था। आज इस केस में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गिरफ्तारी के कारण चर्चा गरम है। उसे गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। और पढ़ें

12:29 PM, 28-Nov-2024

Gorakhpur News: बेतियाहाता में 15 सौ वर्ग मीटर जमीन से हटेगा कब्जा, परिवारों को उजड़ने का डर

बिहार विधानमंडल में बेतिया एस्टेट की जमीन के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पारित होने के बाद अब गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी हलचल बढ़ गई है। और पढ़ें

11:37 AM, 28-Nov-2024

Bihar Election 2024 : वोटिंग से ज्यादा वोट! बिहार में कहां गिनती के समय बढ़ गए 118 वोट, जानें पूरा मामला

EVM vs Ballot Paper : चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बेहतर है या मतपत्र... इसपर बहस जारी है। मतपत्रों का जमाना लौटाने के लिए कांग्रेस ने मुहिम छेड़ रखी है। इस बीच बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। वहां वोट से ज्यादा मतपत्र निकल आए हैं। और पढ़ें

11:25 AM, 28-Nov-2024

Bihar Bijli Smart Meter : विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार को स्मार्ट मीटर पर घेरा, भाजपाई मंत्री का जवाब जान लीजिए

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में स्मार्ट मीटर को मुद्दा बनाने की कोशिशें जारी हैं। विपक्ष जनता के मुद्दे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी इसपर हंगामा हुआ तो नीतीश कुमार सरकार के मंत्री ने अनूठा जवाब दिया। और पढ़ें

09:44 AM, 28-Nov-2024

Bihar News: घने कोहरे में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक की मौत; अपने गांव लौट रहे थे दोनों, ऐसा हुआ

Supaul News: घने कोहरे के कारण बाइक सवार को बिजली का खंभा नहीं दिखा और अचानक बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर बेहोश हो गए। पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

09:19 AM, 28-Nov-2024

Bihar News: पशुपति पारस ने 'मोदी का परिवार' टैग हटाया तो बिफरे चिराग, कहा- वह कभी NDA का हिस्सा नहीं थे

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नहीं थे। यदि एनडीए का हिस्सा रहते तो साथ में चुनाव लड़ते और प्रचार प्रसार करते। लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने क्या किया, यह जनता ने देखा। और पढ़ें

08:37 AM, 28-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Patna Police: पटना के कई इलाकों में धड़ल्ले से यह नकली तेल बेचे जा रहे थे। करीब तीन साल से नकली तेल का यह कारोबार पटना समेत आसपास के इलाके में फल-फूल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें