फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 24-Nov-2024

Bihar News : जमीन खाली नहीं करने पर मिली मासूम को सजा, सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Bihar : इन दिनों जमीन सर्वे का काम चल रहा है। इसको लेकर कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। एक नाबालिग बच्ची के साथ जमीन के मालिक ने रेप जैसी घिनौनी हरकत की है। इस घटना के कारण को लेकर परिजन और पुलिस के बयान एक दूसरे का विरोध करते हैं। और पढ़ें

09:52 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने छह साल के मासूम के कान, बाल और पूरा शरीर नोच डाला; आईसीयू में भर्ती

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:27 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: बिहार बिपार्ड में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, नए आपराधिक कानूनों पर हुई गहन चर्चा

Patna News: एडवोकेट जनरल ने कहा कि तीनों नए आपराधिक कानूनों को एक जुलाई 2024 से लागू किया गया है। इन कानूनों के तहत अनुसंधान की प्रक्रिया में फॉरेंसिक साइंस और वीडियोग्राफी का अनिवार्य उपयोग होगा, जिससे जांच प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बनेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 24-Nov-2024

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- 'मुसलमान नहीं देते नीतीश कुमार को वोट'; ललन सिंह ने कहा- मुगालते में नहीं हम

Lalan Singh : "पहले मुसलमान वोट नहीं देते थे और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वोट देने लगे हैं... ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम मुगालते में नहीं। अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते हैं। अब भी नहीं।" केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ तौर पर यह कहा। और पढ़ें

09:05 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात अजय कुमार उर्फ बॉबी गिरफ्तार, गया पुलिस की बड़ी सफलता

Gaya News: बोधगया थाना पुलिस ने बताया कि अजय कुमार को पकड़ने के लिए कई दिनों से छापामारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ओटीए कार्यालय के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:35 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हुआ बवाल, मंत्री अशोक चौधरी के सामने भिड़े कार्यकर्ता और नेता

Ara News: युवा जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव विष्णु मिश्रा ने कहा कि पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अशोक चौधरी के बॉडीगार्ड ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे गुस्सा और भड़क गया। और पढ़ें

08:24 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया 2025 में 225 सीटें NDA का लक्ष्य, बोले- फिर से बनेगी नीतीश सरकार

Bihar Assembly Election 2025: मंत्री महेश्वर हजारी ने उपचुनाव में एनडीए की जीत को गठबंधन की एकता का नतीजा बताया। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ऐसे क्षेत्रों में भी जीत मिली जहां 40 वर्षों से राजद का वर्चस्व था। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:06 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर जहानाबाद के तेज बिगहा गांव में पहुंचे, शादी समारोह में की शिरकत

Jehanabad News: गांव के एक निवासी ने कहा कि यह पहला अवसर था जब बिहार के महामहिम राज्यपाल ने इस सुदूर क्षेत्र में आकर शादी समारोह में भाग लिया है। इससे गांव वाले बेहद खुश हैं और उनके आगमन को यादगार मानते हैं। और पढ़ें

07:55 PM, 24-Nov-2024

Bihar Crime: बिहार में बदमाश बेखौफ; जमीन विवाद में की दर्जनों राउंड फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जानबूझकर विवादित जमीन पर कब्जा करने की मंशा से हमला करने आए थे। और पढ़ें

07:20 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: अदाणी मामले पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; पीएम मोदी और गृह मंत्री पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग

Muzaffarpur News: कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने कहा कि मोदी सरकार की स्थिरता अदाणी के नाम पर निर्भर है। वहीं, जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अदाणी के साथ खड़े रहेंगे, तब तक यह सरकार अपनी सत्ता सुरक्षित महसूस करती है। और पढ़ें

06:46 PM, 24-Nov-2024

Bihar Crime: महिला की ईंट से कूच कर हत्या, दुष्कर्म का विरोध करने पर जान लेने की आशंका; घटना से फैली सनसनी

Munger Crime: थाना प्रभारी वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:27 PM, 24-Nov-2024

Bihar Crime: समान खरीदने गई आठ साल की बच्ची से दुकानदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Bettiah Crime: पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा जा रहा है। और पढ़ें

05:47 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, पोखर में डूबने से युवक की मौत; बहन के घर से भोज खाकर लौट रहा था

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि यह मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है। और पढ़ें

05:47 PM, 24-Nov-2024

Bihar News : लोग क्यों कहने लगे- अब छोड़ देंगे बिहार, प्रशासन नहीं दे रहा सुरक्षा; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Bihar : अब बहुत जल्द बिहार छोड़ दूंगा। दो-दो बार हथियार के लिए इंटरव्यू दिया, लेकिन हथियार का लाइसेंस नहीं मिला। प्रशासन की ओर से भी कोई सुरक्षा नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में यहां रहना संभव नहीं है। इसलिए अब बिहार छोड़ दूंगा।  और पढ़ें

05:17 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष के भाई को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; स्थानीय लोगों में दहशत

Nawada News: पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के कमर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। मौके से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:53 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत, 10 अन्य घायल; मेले में लिट्टी-चोखा बनाने जा रहे थे

Buxar News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:55 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस; परिजनों से पूछताछ जारी

Vaishali News: शव मिलने को लेकर पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी तरह की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। और पढ़ें

03:36 PM, 24-Nov-2024

Bihar News: केंद्रीय वित्त मंत्री 45 हजार युवाओं को 1300 करोड़ का करेंगी ऋण वितरण, 29 नवंबर को यहां लगेगा शिविर

Darbhanga News: बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार मिथिला के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एम्स का शिलान्यास और अब यह ऋण वितरण कार्यक्रम इसी का प्रमाण है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:57 PM, 24-Nov-2024

Malaika Arora: बिहार में मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार स्वागत, इस गाने पर डांस कर जीता लोगों का दिल

Jehanabad News: डांस परफॉर्मेंस के बाद मलाइका अरोड़ा ने जहानाबाद के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने स्थानीय लोगों की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:54 PM, 24-Nov-2024

Bihar: उपचुनाव में सीटें गंवाने के बाद तेजस्वी बोले- 2025 में बिहार जीतेंगे, भाजपा के सामने झुक गए सीएम नीतीश

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार बदलाव चाहता है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा और दूसरा अपराध करने में। 20 साल में एनडीए सरकार ने केवल बिहार के लोगों को ठगा है। और पढ़ें

02:42 PM, 24-Nov-2024

Bihar: केंद्रीय मंत्री का दावा- बिहार में मिली जीत से आतंक का राज खत्म, 2025 में 220 सीटों पर जीत का लक्ष्य

Bihar Politics: ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर जैसे लोग आते हैं, बाजार में अपनी दुकान लगाते हैं, थोड़ी देर जनता को भ्रमित करते हैं और फिर दुकान समेट कर चले जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:16 PM, 24-Nov-2024

Nitish Kumar: सीएम नीतीश बोले- तेजी से करवाएं इन-इन चीजों का निर्माण, बिहार सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एसडीआरएफ मुख्यालय परिसर में बनाए जा रहे भवनों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की तर्ज पर वर्ष 2010 में एसडीआरएफ का गठन किया गया। और पढ़ें

01:52 PM, 24-Nov-2024

Bihar: इन दो विधानसभा उपचुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले 10 से अधिक प्रत्याशियों को, दोनों जगह NDA की हुई जीत

By Elections News : उपचुनाव में प्रत्याशियों ने जबरदस्त ताकत झोंकी थी। लेकिन, अधिक मतदाताओं ने दो पार्टी को छोड़ शेष को सिरे से नकार दिया। वहीं गया जिले के दोनों विधानसभा उपचुनाव में कई प्रत्याशियों का जमानत जब्त हो गया। और पढ़ें

01:16 PM, 24-Nov-2024

Man Ki Bat: पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बिहार के लाइब्रेरी का किया जिक्र, कहा- इससे समाज में बदलाव होगा

Bihar News: प्रधानमंत्री ने कहा कि गोपालगंज में लाइब्रेरी खुलने से आसपास के कई गांवों में चर्चा होने लगी है। लाइब्रेरी खुलने से आसपास के 12 गांवों के युवा भी पुस्तकें पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। और पढ़ें

12:41 PM, 24-Nov-2024

Bihar: सुपौल के अंकित ने यूपीएससी की IES परीक्षा में हासिल किया 16वां रैंक, चौथे प्रयास में हासिल की सफलता

UPSC Exam: अंकित ने बताया कि इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर के दौरान यूपीएससी से सिविल इंजीनियरिंग सविर्सेस में जाने का संकल्प लिया। कॉलेज के ही उनके सीनियर छात्र प्रमितदेव मल्लिक ने वर्ष 2019 में यूपीएससी से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया था। और पढ़ें

11:34 AM, 24-Nov-2024

Bihar: 'शरिया कानून लाना...', संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- यह लोकतंत्र पर हमला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। हिन्दू विरोधी रहे हैं। कांग्रेस वहां लीड कर रही है इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी। और पढ़ें

10:13 AM, 24-Nov-2024

Bihar News: 14 साल की लड़की के साथ गंदा काम करता रहा चार बच्चों का बाप, दो माह की प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा

Bihar Police: पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एक पीड़ित के लिखित दिए गए आवेदन के महज दो घंटे के अंदर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की जांच करवाई जा रही है। और पढ़ें

09:06 AM, 24-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Supaul Road Accident news: अनुमंडल कार्यालय निर्मली के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें