फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 21-Nov-2024

Bihar News : दोस्त के साथ घूमने गई लड़की से गैंगरेप; दरिंदो ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Bihar : बिहार में एक लड़की के साथ उसके दोस्तों ने ही गैंग रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त घुमाने के नाम पर उसे बहला -फुसलाकर ले गये और उसके साथ गैंग रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो भी बनाया और फिर वायरल कर दिया।  और पढ़ें

10:31 PM, 21-Nov-2024

Bihar News : हेडमास्टर साहब से लेकर वकील तक जाएंगे जेल! छेड़खानी के आरोपी को बचाने के लिए खेला था बड़ा खेल

Bihar Police : पुलिस ने एक ऐसा केस दर्ज किया है, जिसमें स्कूल के हेड मास्टर, वकील से लेकर नोटरी पब्लिक तक के जेल जाने का डर है। छेड़खानी के आरोपी को बचाने के लिए किए गए पूरे खेल का खुलासा होने के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। और पढ़ें

09:16 PM, 21-Nov-2024

Bihar News : कांग्रेस नेता की हत्या मामले में भाजपा नेता सहित 12 लोगों को मिली उम्र कैद, 20 साल बाद आया फैसला

Bihar News : पैक्स अध्यक्ष और कांग्रेस नेता ललन सिंह समेत दो लोगों की हत्या के मामले में भाजपा नेता समेत 12 आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिली है। यह फैसला 20 साल के बाद आया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:05 PM, 21-Nov-2024

Bihar: उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे सीएम नीतीश, दूल्हे को दिया आशीर्वाद, बोले- दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को उमेश कुशवाहा के घर हाजीपुर पहुंचे और दूल्हे को आशीर्वाद दिया। वहां पर मौजूद तमाम लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। और पढ़ें

08:49 PM, 21-Nov-2024

Magadh University Bodh Gaya: दलित होने के नाते जीतनराम मांझी को नहीं दिया निमंत्रण, जनाक्रोश मार्च की चेतावनी

मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। साथ ही पीएम और राज्यपाल से कुलपति की शिकायत करने की बात कही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:39 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: असम के कोयला कारोबारी का मुजफ्फरपुर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

असम के कोयला कारोबारी का मुजफ्फरपुर में शव मिला है। बताया जा रहा है कि कारोबारी करीब पांच दिन पहले शहर में आया था। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

08:28 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: शेल्टर होम में मौत का मामला, NHRC ने नीतीश सरकार को जारी किया नोटिस

सात से 11 नवंबर के बीच हुई इस घटना ने मानसिक स्वास्थ्य और बेघर महिलाओं की सुविधा में 13 महिला कैदियों को प्रभावित किया था। दुखद रूप से तीन महिलाओं की जान चली गई थी, जबकि अन्य में रात का खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखे थे। और पढ़ें

08:27 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के दो बहनों की हुई मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के दो बहनों की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं, डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची है। और पढ़ें

08:08 PM, 21-Nov-2024

Bihar News : गया-डीडीयू मार्ग की कई ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव, 45 दिनों तक यह मार्ग रहेगा बंद

Bihar : अगर आप गया के रास्ते डीडीयू तक कहीं भी जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अगर आप डीडीयू-गया के रास्ते पटना आना चाहते हैं तब भी यह खबर आपके लिए है, क्यों कि 45 दिनों के लिए इस मार्ग का ब्लॉकिंग किया जा रहा है। और पढ़ें

07:26 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

दो बच्चों को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार हो गई। फरार महिला के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। और पढ़ें

07:17 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: ऐतिहासिक बेलबनवा हनुमान मंदिर के संचालन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित ऐतिहासिक बेलबनवा हनुमान मंदिर के संचालन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अपने-अपने मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। और पढ़ें

07:04 PM, 21-Nov-2024

Bihar News : पटना नगर निगम 491 संस्थानों का करेगी कुर्की, पांच करोड़ का है बकाया

Bihar : बिहार कीई राजधानी पटना में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वाले सवधान हो जाएं। पटना नगर निगम अपने बकाया वसूल करने के लिए उनके घर की कुर्की करने का नोटिस जारी कर रही है। और पढ़ें

06:42 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: खाना बनाने के दौरान लगी आग, बुझाते समय सिलेंडर फटने से नौ लोग घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

बिहार के मधेपुरा जिले में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग बुझाने के दौरान सिलिंडर फटने से नौ लोग घायल हो गए। वहीं, तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। और पढ़ें

06:31 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: रेलवे पुलिस ने तस्करों से 19 बच्चों को कराया मुक्त, पंजाब ले जा रहे थे मजदूरी करवाने

बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने बाल तस्करों से 19 बच्चों को मुक्त करवाया है। बताया जा रहा है कि इन सभी बच्चों को पंजाब में मजदूरी करवाने ले जाया जा रहा था। और पढ़ें

06:12 PM, 21-Nov-2024

सुपौल नप बैठक: आवास योजना, सड़क और होल्डिंग टैक्स पर चर्चा, स्वीपिंग मशीन घोटाले पर मामला दर्ज करने का निर्णय

सुपौल नगर परिषद बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क मरम्मती और होल्डिंग टैक्स पर चर्चा हुई। साथ ही स्वीपिंग मशीन घोटाले के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया। और पढ़ें

05:50 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना, नशे में धुत मिला शिक्षक, बच्चों में दहशत का माहौल

शिक्षा के मंदिर से शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल में एक शिक्षक नशे में धुत मिला। इस घटना से स्कूल के बच्चों में दहशत व्याप्त है। और पढ़ें

05:37 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: दो दिन में खेले जाएंगे 10 मैच, मिथिला विश्वविद्यालय इंटर वूमेन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू

मिथिला विश्वविद्यालय इंटर वूमेन वॉलीबॉल दो दिवसीय टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। दो दिन में 10 मैच खेले जाएंगे। और पढ़ें

04:57 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: स्मार्ट मीटर न लगाने पर स्पॉट बिलिंग चार महीने से बंद, ग्रामीणों को अधिक बिल आने की सता रही चिंता

स्मार्ट मीटर नहीं लगाने पर विभाग स्पॉट बिलिंग चार महीने से बंद कर दिया है। अब ग्रामीणों को भारी भरकम बिल आने की चिंता सता रही है। और पढ़ें

04:55 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: पति ने नेट वाली साड़ी पहनने से रोका तो पत्नी ने खा लिया जहर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Bhojpur News: अशोक कुमार ने बताया गया कि पत्नी ससुराल में घर में नेट की साड़ी पहन रही थी। जो कि उसे अच्छा नहीं लग रहा था। उसने पत्नी को टोका तो वह झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ा तो अचानक ऐसा कदम उठा लिया।  और पढ़ें

03:47 PM, 21-Nov-2024

Crime In Bihar: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने कहा- गुटखा खाने गया था बेटा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने कहा, बेटा गुटखा खाने गया था। और पढ़ें

03:35 PM, 21-Nov-2024

Bihar Road Accident: अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, हाइवा ने मारी टक्कर

बिहार के वैशाली में अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेलसर मुख्य मार्ग पर हाइवा से युवक की टक्कर हो गई थी। और पढ़ें

03:25 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: नितिन गडकरी बोले- बिहार में अमेरिका जैसा हाईवे होगा, हमें भगवान बुद्ध के विचारों की जरूरत

मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति एसपी शाही ने कहा कि पहले हमलोगों पटना से विवि कैंपस आने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन आज डेढ़ घंटे में पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटल जी के सपनों को पूरा किया है।  और पढ़ें

03:21 PM, 21-Nov-2024

Crime In Bihar: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

03:12 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: गर्ल्स स्कूल के गार्ड रूम में चल रहा अवैध नर्सिंग होम, डीएम को दिया आवेदन, आरोप को बताया निराधार

सहरसा जिला मुख्यालय के गर्ल्स स्कूल में एक कमरे को अवैध रूप से कब्जा कर सदर अस्पताल के सामने चंदकदमों की दूरी पर अवैध निजी नर्सिंग होम चलाने की बात सामने आ रही है। मामले की शिकायत लोगों ने डीएम से की तो स्कूल प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। और पढ़ें

02:55 PM, 21-Nov-2024

Crime In Bihar: प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गला रेतकर की थी हत्या, घटना में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मधेपुरा जिले में चार महीने पहले एक युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की गई थी। घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

02:44 PM, 21-Nov-2024

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि

घायल व्यक्ति के परिजन चिंटू कुमार ने बताया कि गांव में ही अपनी गोतिया से कई महीने से जमीन विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। और पढ़ें

02:25 PM, 21-Nov-2024

Crime In Bihar: तिलक समारोह में घुसकर किया बवाल, विरोध करने कर दबंग ने युवक को ईंट पत्थर से पीट-पीट मार डाला

बिहार के बेगूसराय जिले में एक दंबग की दबंगई देखने को मिली है। पहले जबरन तिलक समारोह में घुसकर बवाल किया और जब विरोध किया गया तो दबंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। और पढ़ें

02:20 PM, 21-Nov-2024

Bihar Police Constable 2024: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 दिसंबर से 10 मार्च तक; पढ़िए पूरी खबर

Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी, फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। विस्तृत पात्रता मानदंड नीचे पढ़ सकते हैं।  और पढ़ें

02:02 PM, 21-Nov-2024

Bihar: अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या कर नाले में फेंके जाने की आशंका, लोगों के बीच कई बातों की हो रही चर्चा

एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान लोगों के बीच कई बातों की चर्चा हो रही है। और पढ़ें

01:39 PM, 21-Nov-2024

Bihar Road Accident: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे गोपालगंज के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें

01:28 PM, 21-Nov-2024

Women Asian Champions Trophy Photos: भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीता खिताब, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

भारत ने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। और पढ़ें

12:02 PM, 21-Nov-2024

Bihar CHO Jobs: बिहार में स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, शाम छह बजे बंद हो जाएगी विंडो

Bihar CHO Jobs:  बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

11:13 AM, 21-Nov-2024

Hockey: भारत की जीत पर एक्सपर्ट बोले- भारत ने ऐसे बनाया चीन पर अपना वर्चस्व, मिड फील्ड सबसे मजबूत कड़ी रही

Expert Opinion : महिलाओं की हॉकी के एशियाई महाकुंभ में भारतीय हॉकी टीम ने भारतीय और यूरोपीयन शैली के हॉकी के मिश्रण का शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कमेंटेटर योगेश कुमार ने 'अमर उजाला' के लिए लिखी बेबाक बातें.. और पढ़ें

10:03 AM, 21-Nov-2024

Bihar: आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस चंपारण में बेपटरी, किसी ने अचानक लगा दिया वैक्यूम ब्रेक; बाल-बाल बचे यात्री

Train Accident: स्टेशन अधीक्षक यदुनाथ महतो ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित निकालने और ट्रेन को गंतव्य तक भेजने के लिए तुरंत कदम उठाए गए। रेलवे ट्रैक को मरम्मत कर सुबह तक यातायात सामान्य कर दिया गया है। और पढ़ें

08:45 AM, 21-Nov-2024

Bihar: मुखिया की हत्या से सनसनी; कार से घर लौटते वक्त पहले गाड़ी का शीशा तोड़ा गया, फिर गोलियों से भून डाला

Sitamarhi News: सदर एसडीपीओ राकृष्ण ने बताया कि मुखिया सीतामढ़ी स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसमें मुखिया की मौत हो गयी है। और पढ़ें

06:00 AM, 21-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : अनुमंडलीय न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सीओ,  राजस्व पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने डीएम को जांच कर सही कागजात 4 दिसंबर को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें