फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 14-Nov-2024

Bihar News : भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या, घर के पास दिया घटना को अंजाम

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के पिता को गोली मार दी। गोली उनके बाएं भाग के सीने में लगते हुए आर-पार हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

09:33 PM, 14-Nov-2024

Bihar News : DRI के हत्थे चढ़ा इंटरनेशन मादक पदार्थ का तस्कर, 42 करोड़ का मादक पदार्थ कोकीन जब्त

Bihar : देश में सक्रिय मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य के खिलाफ में डीआरआई टीम ने एक इंटरनेशनल तस्कर को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ कोकीन की कीमत करीब ₹42 करोड़ रुपए आंकी गई है। और पढ़ें

08:41 PM, 14-Nov-2024

Bihar Women's ACT Hockey : थाईलैंड पर भारत की जीत में दीपिका की महत्वपूर्ण भूमिका, अगला मुकाबला चीन के खिलाफ

Bihar : बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। भारत का अगला मुकाबला चीन के खिलाफ होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:25 PM, 14-Nov-2024

Bihar: PHED मंत्री नीरज बबलू बोले- CM नीतीश कुमार द्वारा PM मोदी का पैर छूना सम्मान की बात, राजनीति करना दुखद

पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, सीएम नीतीश कुमार द्वारा दरभंगा एम्स उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का पैर छूना सम्मान की बात है। इस पर राजनीति करना दुखद है।
  और पढ़ें

07:12 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: मुथूट फाइनेंस लूट कांड मामला, अपराधी को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ किया गिरफ्तार

मुथूट फाइनेंस लूट कांड में शामिल अपराधी को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:04 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: महिला सिपाही आत्महत्या मामले का खुलासा, जीजा और होने वाले मंगेतर समेत तीन गिरफ्तार

महिला सिपाही आत्महत्या मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जीजा और होने वाले मंगेतर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:55 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: दरभंगा एम्स के शिलान्यास के बाद बीजेपी सांसद ने उतारी पगड़ी, गंगा में किया विसर्जित

दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सिमरिया पहुंचकर अपने सैकड़ों समर्थकों तथा पार्टी नेताओं के साथ गंगा में स्नान कर पगड़ी को विसर्जित किया। सांसद ठाकुर ने एम्स निर्माण के लिए अपने संकल्पों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे इसके लिए कई वर्षों से संघर्षरत थे। और पढ़ें

06:44 PM, 14-Nov-2024

Politics: PC में तेजस्वी के आरोपों पर NDA नेता बोले- लालू यादव के किए कार्य को बताने में क्यों हिचकिचाते हैं

मुजफ्फरपुर क्लब में एनडीए के नेताओं ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। साथ ही कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव द्वारा किए गए कार्यों को बताने में क्यों हिचकिचाते हैं। और पढ़ें

06:02 PM, 14-Nov-2024

Bihar: प्रेमिका के लिए पति ने की थी पत्नी की हत्या, कराया एक करोड़ का इंश्योरेंस, विदेश भागने की फिराक में था

पत्नी की हत्या करने से पहले पति ने उसके नाम से एक करोड़ रुपये का इंश्योरेंस करवाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, इंश्योरेंस की मोटी रकम लेकर आरोपी प्रेमिका के साथ विदेश सेटल होना चाहता था। और पढ़ें

05:58 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू नेता की हत्या, अपराधियों ने पीठ में मारी गोली; लोगों में आकोश

Nalanda News: स्थानीय लोगों का कहना है कि कारू तांती जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

05:44 PM, 14-Nov-2024

Bihar: 13 साल की लड़की से रेप, हत्या की धमकी भी दी; मां बोली- पांच माह बाद शरीर में बदलाव दिखा तो हुआ खुलासा

अपने साथ हुए अन्याय के बावजूद वह चुप थी। दरिंदे ने जान से मारने की धमकी दी थी। देखते ही देखते पांच महीने बीत गए। पीड़िता की मां ने शारीरिक बदलाव देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने चौंकाने वाले खुलासे किए।  और पढ़ें

05:28 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: ट्रिपल मर्डर कांड में 21 साल बाद 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा, जानें क्यों की गई थी हत्या

बिहार के रोतहास जिले में हुए ट्रिपल मर्डर कांड में 21 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि 13 लोगों ने गांव की बधार में तीन लोगों की हत्या कर दी थी। और पढ़ें

05:23 PM, 14-Nov-2024

Bihar News : कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट परिसर के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

Bihar : एक शख्स अचानक कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट परिसर के कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। फायरिंग करते देख आसपास के लोगों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। और पढ़ें

05:18 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: पटना में वृद्ध की हत्या, कुछ दिन पहले जेल से निकला था, नदी किनारे अपराधियों ने सिर में गोली मारी

एसडीपीओ कन्हैया सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में वीरांची बिंद की हत्या हुई थी। उसी हत्या के आरोप में धीरेंद्र बिंद जेल गया था। हाल ही में जेल से छूट कर आया था। आज अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।  और पढ़ें

05:11 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के बेतिया में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:14 PM, 14-Nov-2024

Patna News: यात्रियों से भरी नाव पीपापुल से टकराई, एक व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत

यात्रियों से भरी नाव पीपापुल से टकरा गई। इस दौरान गंगा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें

04:02 PM, 14-Nov-2024

Crime In Bihar: सीमेंट कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूट, नकदी समेत 15 लाख का जेवर और सामान लेकर फरार

पीड़िता ने बताया कि दोपहर के समय वह अपने घर में मोबाइल फोन पर व्यस्त थी। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक सामने आया और चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।  और पढ़ें

03:16 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: आरा के व्यक्ति का सहरसा में शव बरामद, पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। और पढ़ें

03:05 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: पीएम मोदी दो दिन में दूसरी बार आ रहे बिहार, 'आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' का करेंगे शुभारंभ

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्रीय टीम भी अब तक कई बार कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं। और पढ़ें

02:56 PM, 14-Nov-2024

Bihar: पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के भाई के घर चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की और जब्ती

पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। खगौल थाने के कोथवां स्थित घर में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। और पढ़ें

02:38 PM, 14-Nov-2024

Crime In Bihar: युवक की पीट-पीट कर हत्या, मरने के बाद इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया

बिहार के छपरा में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। युवक की मौत के बाद उसको इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया। मामला पैक्स चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि मृतक अपने पिता का चुनावी कमान संभाल रखा था। और पढ़ें

02:23 PM, 14-Nov-2024

MTS Exam: ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर एमटीएस की परीक्षा दे रहे 35 लोग गिरफ्तार, रद्द करने की अधिसूचना जारी

बिहार के पूर्णिया जिले में ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर एमटीएस की परीक्षा दे रहे 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। और पढ़ें

02:01 PM, 14-Nov-2024

प्रकाश उत्सव: सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव, समुदाय के लोगों ने किया नगर कीर्तन

प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन किया। गुरुद्वारा साहिब से निकला नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए पुनः वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। और पढ़ें

01:39 PM, 14-Nov-2024

Politics: ममता बनर्जी और कर्नाटक सीएम सहित इन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज का जुबानी हमला, बुर्का को लेकर ये कहा

'पूरी दुनिया के इस्लामिक देशों में बुर्का के खिलाफ कई जगहों पर आंदोलन चल रहा है। लेकिन भारत में कट्टरपंथियों द्वारा आज भी बच्चियों को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कट्टरपंथी सरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहे हैं।' और पढ़ें

01:32 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: आनंद मोहन ने पप्पू यादव और चिराग पासवान के बारे में यह बातें कहीं, उपचुनाव रिजल्ट पर भी दिया बयान

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि बिहार सोशलिस्ट ओर गांधीवादियों का बिहार रहा है। गांधी जी का फोटो लेकर राजनीति के नाम पर प्रदर्शन करना बिहार की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है। और पढ़ें

01:19 PM, 14-Nov-2024

Bihar Police: घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुई महिला दरोगा, 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने पकड़ा

रंगेहाथ पकड़ाने के बाद महिला दरोगा बार-बार कहती रही कि उनसे कोई रिश्वत नहीं ली है। लेकिन, विजिलेंस की टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और महिला दरोगा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। और पढ़ें

01:18 PM, 14-Nov-2024

एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल दौड़ में रोमांचक मोड़, अपनी दावेदारी मजबूत करने उतर रही टीमें

टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जहां सेमीफाइनल की दौड़ में कई टीमें अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रही हैं। वहीं, दिन के पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने पहले कॉवार्टर में बढ़त बना ली है और 1-0 से आगे है। मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला हो रहा है। और पढ़ें

01:06 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: इमामगंज में मोदी सरकार और बेलागंज विधानसभा में नीतीश सरकार लड़ रही थी चुनाव, राजद ने लगाया यह आरोप

Gaya News: राजद सांसद ने बताया कि बेलागंज में तो इस तरह का तांडव किया गया कि हमारे समाज को टारगेट करके एक दिन पहले ही छह बजे से सात, आठ और दस लोगों को कैद कर लिया। हमें भी नजर बंद कर दिया गया। जहां बैठे वहां मजिस्ट्रेट और एक एसआई और चार पुलिस का जवान को तैनात कर दिया गया। और पढ़ें

12:55 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल जा रहे सैलून संचालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

सुनील सैलून बंद करने के बाद अपनी गायघाट थाने के दहिला पट शर्मा के घर के पास से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान में कटरा थाना क्षेत्र के उनचास मोड़ के निकट में घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा मिली कि बाइक सवार की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गई। और पढ़ें

12:43 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: फंदे से लटके 25 साल के युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, जांच में जुटी

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने एक 25 साल के युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। शव को बरामद कर पुलिस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

12:31 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: कोसी नदी में 15 फीट कटाव के चलते हो सकता है भारी नुकसान, रतजगा करने को विवश हैं ग्रामीण

बिहार में सहरसा जिले से होकर गुजरने वाली कोसी नदी में कटाव तेज हो गया है। 15 फीट कटाव के चलते लोगों का भारी नुकसान हो सकता है। और पढ़ें

12:17 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, मारपीट कर घर से निकाला

बिहार के दरभंगा जिले में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। और पढ़ें

12:16 PM, 14-Nov-2024

BSEB: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में यहां पूछे जाएंगे इतने प्रश्न, तैयारी के लिए इन टिप्स की ले मदद

 Bihar Board Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना को समझना महत्वपूर्ण है, क्योंकि परीक्षा में अच्छे अंक लाने में ये आपकी काफी मदद करेंगे। और पढ़ें

12:07 PM, 14-Nov-2024

Bihar News: गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना हुआ मुहाल, पांच से ज्यादा व्यक्तियों को काटकर घायल किया

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर गीदड़ के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गीदड़ ने एक साथ पांच से अधिक लोगों को काट लिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

11:51 AM, 14-Nov-2024

Crime In Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा सीवान, एक की गोली मारकर हत्या तो दूसरा गंभीर रूप से घायल

गोलियों का तड़तड़ाहट से बिहार का सीवान जिला गुंज उठा। एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। और पढ़ें

11:30 AM, 14-Nov-2024

Bihar Dearness Allowance: सीएम नीतीश कुमार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्ताव पास किए गए। इसमें सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों के भी महंगाई भत्ता को बढ़ाने पर फैसला लिया गया। और पढ़ें

11:03 AM, 14-Nov-2024

Bihar News: नेपाल के अस्पताल ने भारतीय का शव देने से मना किया, बिना अंतिम संस्कार के ही करना पड़ा कर्मकांड

अस्पताल प्रबंधन ने बिना बिल चुकाए शव परिजनों को देने से इनकार कर दिया। परिजनों अस्पताल वालों से गुहार लगाकर थक गए। अंत में निराश होकर शव को अस्पताल में ही छोड़ दिया। मृत युवक के पिता सहित सभी परिजन वापस घर लौट आए। और पढ़ें

10:12 AM, 14-Nov-2024

Women's ACT Hockey: हॉकी का महाकुंभ जारी, दो जीत के बावजूद दूसरे नंबर भारत, थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार

Expert Opinion: अब तक के नतीजों के अनुसार चीन, भारत, जापान, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कमेंटेटर योगेश कुमार ने 'अमर उजाला' के लिए लिखी बेबाक बातें...
  और पढ़ें

08:40 AM, 14-Nov-2024

Bihar By Election: चार विधानसभा सीटों पर 52.83% मतदान, 2020 के चुनाव से इतना कम; रिजल्ट पर पड़ सकता है असर

Bihar News: रामगढ़ और इमामगंज विधानसभा समेत कुछ बूथों पर मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। यहां के मतदाता सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर बहिष्कार कर रहे थे।  और पढ़ें

01:06 AM, 14-Nov-2024

sonpur Mela: आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोनपुर के ऐतिहासिक मेले का हुआ आगाज, दीपाली और ऐश्वर्या ने लोगों को झुमाया

Bihar : विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का उदघाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। और पढ़ें

12:21 AM, 14-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पुलिस ने बच्चा चोरी कर बेचने वाले गिरोह की एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मधुबनी और कटिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के सामने उन आरोपियों ने बताया कि एक बच्चे की कीमत एक लाख रखी जाती है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें