फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:33 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: नव विवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Kishanganj News: एसपी सागर कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पूनम कुमारी अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस घटना के बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। मृतका के पति और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। और पढ़ें

09:22 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री बोले- पीएम मोदी बिहार को दे रहे कई सौगात; PK पर कसा तंज, बताया डाटा जुटाने वाला

Bihar Politics: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार की सभी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में NDA की जीत तय है। बिहार के उपचुनाव का माहौल हमारे साथ में है। वहीं, उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर काफी कुछ कह दिया। और पढ़ें

09:05 PM, 11-Nov-2024

Women's Hockey India : मलेशिया को चार गोल से हराने वाली भारतीय टीम से हुई कई चूक, वरना परिणाम अलग होता

Expert Opinion : बिहार में महिलाओं की हॉकी का एशियाई महाकुंभ हो रहा है। आज भारत ने मलेशिया को चार गोल से हराया। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं कमेंटेटर योगेश कुमार ने 'अमर उजाला' के लिए लिखी बेबाक बातें... और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 11-Nov-2024

Ind Vs Malaysia Hockey: हॉकी इंडिया ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा, बिहार में वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी

Ind Vs Malaysia Hockey Score: भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में मलेशिया को 4-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। संगीता कुमारी ने दो और प्रीति दुबे व उदिता ने एक-एक गोल किए। भारत का दबदबा पूरे मैच में बना रहा।  और पढ़ें

08:40 PM, 11-Nov-2024

हत्या को बना दिया हादसा : पत्नी ने पति को मारने के लिए बनाई ऐसी योजना, बिहार पुलिस को भी सुलझानी पड़ी गुत्थी

Bihar : एनएच पर एक शख्स की लाश मिली तो पुलिस को लगा यह सड़क हादसा है। लेकिन जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह सुनियोजित हत्या है जिसे सड़क हादसे का रूप दिया गया है। साजिश करने वाली कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही थी। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:56 PM, 11-Nov-2024

नेशनल स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप: बिहार की बेटी ने MP में किया अपनी किक का शानदार प्रदर्शन, जीता कांस्य पदक

National School Taekwondo Championship 2024: बिहार टीम का नेतृत्व कर रहे कोच कुन्दन कुमार ने बताया कि करिश्मा ने अपनी अदम्य हिम्मत और कड़ी मेहनत से बेहतरीन प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। और पढ़ें

07:44 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: जहानाबाद में पैक्स चुनाव, डीएम ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए दिए कड़े निर्देश

Jehanabad News: जहानाबाद में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी गड़बड़ी होने पर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

07:07 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: गन्ना किसानों ने चीनी मिल के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, नए नियम से हैं परेशान

Bettiah News: बेतिया में गन्ना किसानों ने प्रशासन से मांग की कि वह चीनी मिल प्रबंधन के इस रवैये पर रोक लगाए और किसानों को राहत प्रदान करे। किसानों का कहना है कि उनका संघर्ष केवल अपनी मेहनत के सही मूल्य को पाने का है, ताकि उनकी आजीविका पर संकट न आए। और पढ़ें

06:58 PM, 11-Nov-2024

Bihar News : फांसी लगाते हुए बहन को किया वीडियो कॉल, कहा- अब नहीं जीना चाहती; पटना में महिला ने की आत्महत्या

Bihar : इन दिनों आत्महत्या का चलन बहुत बढ़ गया है। राजधानी के पॉश एरिया में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने इस घटना को अंजाम देते वक्त अपनी बहन को वीडियो कॉल करते हुए कहा- कि अब मैं जीना नहीं चाहती हूं। और पढ़ें

06:26 PM, 11-Nov-2024

Bihar Bypolls: डिप्टी CM ने RJD नेता को बताया रामगढ़ का गब्बर, उपेंद्र बोले- राजद की सोच लाठी में अटकी

Ramgarh by-election: रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल काफी गर्म है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर जमकर जुबानी हमला किया। सम्राट ने तो जेल भेजने तक की चेतावनी तक दे डाली। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:14 PM, 11-Nov-2024

Bihar News : मां की प्रेम कहानी या पिता की अदावत, किसमें गई सात साल के मासूम की जान; छठ के दिन हुआ था लापता

Bihar : बिहार में छठ के दिन एक बच्चा लापता हुआ था, जिसकी लाश सोमवार को नदी के किनारे मिली। इस घटना की दो कहानी सामने आई है। पुलिस इसे मां के प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है, जबकि बच्चे की मां ने इसे पिता के साथ अदावत की कहानी सुना रही है। और पढ़ें

05:53 PM, 11-Nov-2024

Bihar Bypolls: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू-राजद के बीच कांटे की टक्कर, जन सुराज पार्टी बनी चुनौती

Belagnj Bypoll: बेलागंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में वैसे तो जदयू-राजद के बीच कांटे का मुकाबला होना तय माना जा रहा है। लेकिन जन सुराज पार्टी बनी के प्रत्याशी के मैदान में उतर जाने से अब संभावना त्रिकोणीय मुकाबले की हो गई है। और पढ़ें

05:40 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मौके पर ही नाबालिग समेत दो लोगों की मौत; दो परिवारों में कोहराम

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल की अत्यधिक मात्रा लदी हुई थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है। और पढ़ें

05:08 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, जबरन उठाकर खेत ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद सड़क पर छोड़ा

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।  और पढ़ें

04:47 PM, 11-Nov-2024

Bihar Crime: पिता के दोस्त ने बच्ची से किया दुष्कर्म, घटना से पहले जमकर पिलाई थी शराब; पुलिस ने पकड़ा

Bettiah News: थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का सही खुलासा हो पाएगा। और पढ़ें

03:41 PM, 11-Nov-2024

Bihar By Election: राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे लालू, कहा- जदयू-भाजपा को सात समुंदर पार फेंकना है

Gaya News: बेलागंज विधानसभा सीट 35 वर्षों से राजद का रहा है। लोकसभा चुनाव में जहानाबाद संसदीय सीट से डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के जीतने के बाद खाली हो गई थी। राजद ने बेलागंज उपचुनाव में जहानाबाद सांसद डा सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव को टिकट दिया है। और पढ़ें

03:22 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले किया, इलाके में दहशत

Nawada News: पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के भाई द्वारा दी गई धमकी के पहलू को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है। इसके आधार पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। और पढ़ें

03:01 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: एनआईए की छापामारी में छह घंटे की पूछताछ से हड़कंप, जम्मू-कश्मीर में हुए लेन-देन से जुड़ रहे तार

NIA raid Siwan: सराय ओपी के थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एनआईए की टीम ने छापामारी के लिए उन्हें सूचित किया था। लेकिन किस मामले में यह कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन स्थानीय लोगों का कुछ और ही कहना है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:38 PM, 11-Nov-2024

Harvard University: भारत के युवा सामाजिक उद्यमी हार्वर्ड के कोर्स में; शरद सागर इस पाठ्यक्रम में किए गए फीचर

Sharad Sagar : फोर्ब्स 30 अंदर 30 में शामिल हो चुके बिहार के होनहार और युवा सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को दुनिया के प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। दुनिया की 12 हस्तियों को यह सम्मान मिला है। और पढ़ें

02:31 PM, 11-Nov-2024

Bypoll: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC उपचुनाव की नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जदयू-RJD के बीच कड़ी टक्कर

Tirhut Graduate Constituency MLC By-election: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC उपचुनाव की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशी 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, इस उपचुनाव में जदयू और RJD के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। और पढ़ें

01:54 PM, 11-Nov-2024

Bihar Police: महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

Female Police Officer Suicide: सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना दुखद है। एक महिला सिपाही ने पुलिस केंद्र में खुदकुशी कर ली है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। और पढ़ें

01:30 PM, 11-Nov-2024

Bihar By Election: लालू की सभा में किन्नरों से भीड़ ने की छेड़खानी; गुस्से में फाड़ा कपड़ा, हंगामा भी किया

Bihar News: किन्नरों के हंगामा को देख वहां तैनात सुरक्षा कर्मी दौड़ कर किसी तरह शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन छेड़खानी से नाराज किन्नर किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। उसके बाद मंच से राजद नेतााअें किन्नरों को समझाने की कोशिश की लेकिन... और पढ़ें

01:11 PM, 11-Nov-2024

Bihar: एम्स के शिलान्यास के साथ पीएम मोदी करेंगे दरभंगा-बाइपास स्टेशन का शुभारंभ, भाजपा सांसद ने दिया न्यौता

भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बाइपास स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। दरभंगा एम्स के निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के आठ करोड़ जनता के अलावा पूरे उत्तर बिहार सहित सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। और पढ़ें

12:54 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: अपराधियों ने लैब टेक्नीशियन को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; मरा हुआ समझकर छोड़ भागे अपराधी

Gopalganj News: पुलिस के अनुसार, जानलेवा हमला के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।  और पढ़ें

12:54 PM, 11-Nov-2024

Bihar News: बरौनी जंक्शन पर बड़ा हादसा, ट्रेन शंटिंग के दौरान रेल कर्मी की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत

Begusarai News: हादसे के बाद रेल कर्मचारियों ने नाराजगी जताई और रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेन शंटिंग में चार लोगों की आवश्यकता होती है, लेकिन मौके पर केवल एक ही कर्मचारी अमर कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई थी। और पढ़ें

12:10 PM, 11-Nov-2024

Bihar: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल; पुलिस लेट पहुंची तो ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sitamarhi News: हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकल गया। पुलिस लेट से आई इसलिए लोग आक्रोशित हो गए।  और पढ़ें

09:35 AM, 11-Nov-2024

Women's ACT Hockey: महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच जापान-कोरिया के बीचBihar News, Women Asia Hockey

Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है। मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलिमा टेटे ने जीत की उम्मीद जताई है। और पढ़ें

08:46 AM, 11-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar By Election: एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज पार्टी के नेताओं के दौरे से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ने लगी है। इमामगंज में चुनाव प्रचार जोरों पर है। फिलहाल जनता ने अभी अपनी चुप्पी तोड़ी नहीं हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें