फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 08-Nov-2024

Car Burnt in Vaishali: कार में बीच हाईवे पर लगी आग, जलकर हुआ खाक; सवार लोगों ने भाग कर बचाई जान

बिहार के वैशाली में नेशनल हाईवे (NH) पर एक कार में आग लग गई। बीच हाईवे पर लगी आग के बाद कार में सवार लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। और पढ़ें

07:55 PM, 08-Nov-2024

रफ्तार का कहर: हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। ऐसे में एक की मौके पर ही मौत, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। और पढ़ें

07:39 PM, 08-Nov-2024

Crime In Bihar: पुरानी अदावत के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी, तीसरे को लगी गोली, जानें पूरा मामला

बिहार के शेखपुरा जिले में पुरानी अदावत के चलते दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गोलीबारी में तीसरे युवक को गोली लग गई। और पढ़ें

विज्ञापन
07:26 PM, 08-Nov-2024

Bihar: छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, MP पप्पू यादव बोले- इसको धर्म-जाति से न जोड़ें

छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में चार नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा, इसको धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। और पढ़ें

07:10 PM, 08-Nov-2024

Bihar: बिहपुर MLA शैलेंद्र की गाड़ी से सब्जी विक्रेता को लगी टक्कर, थानेदार ने मामला दर्ज करने से इनकार किया

बिहार के भागलपुर जिले में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की गाड़ी द्वारा सब्जी बेचने वाले को टक्कर लग गई। घायल व्यक्ति जब थाने पहुंचा तो थानेदार ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
06:46 PM, 08-Nov-2024

Bihar: ठाकुरगंज स्टेशन पर बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरते समय पटरी के नीचे गिरा व्यक्ति, हाथ-पैर कटने से मौत

बिहार के किशनगंज जिले में एक व्यक्ति ट्रेन से उतरने के दौरान पटरी के नीचे गिर गया। इस दौरान उसका हाथ और पैर कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पेशे से मुंशी था। और पढ़ें

06:32 PM, 08-Nov-2024

Tribute to Sharda Sinha: सुपौल में शारदा सिन्हा के नाम पर टाऊन हॉल का नामकरण, भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग

बिहार के सुपौल जिले में शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान टाऊन हॉल का नामकरण शारदा सिन्हा के नाम पर किया गया। साथ ही उनको भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की गई। और पढ़ें

06:14 PM, 08-Nov-2024

Bihar: लाउड स्पीकर बजने के दौरान छठ घाट पर पत्थर फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, गांव में पुलिस तैनात

बिहार के गोपालगंज में असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामला कुचायकोट प्रखंड में बने छठ घाट का है। फिलहाल, प्रशासन की तरफ से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। और पढ़ें

05:57 PM, 08-Nov-2024

Crime In Bihar: छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी की हत्या, इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत

बिहार के दरभंगा में छेड़खानी का विरोध करने पर एक किशोरी की हत्या कर दी गई है। इलाज के दौरान डीएमसीएच में किशोरी की मौत हुई है। मामला बहेड़ा थाना एरिया का है। और पढ़ें

05:50 PM, 08-Nov-2024

Bihar Election: तेजस्वी बोले- जब भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी; पीएम मोदी के सामने नहीं रगड़ेंगे नाक

Bihar News: तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने नहीं होते तो 15 लाख को नौकरी नहीं मिलता। आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी बनाई है हमलोगों ने। लालू जी के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी लगाएंगे। और पढ़ें

05:09 PM, 08-Nov-2024

Bihar News: दो साल पहले ब्याही गई सविता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

दो साल पहले ब्याही गई सविता की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।
  और पढ़ें

04:58 PM, 08-Nov-2024

Bihar: बच्चे का मुंडन कराने देव सूर्य मंदिर आ रही ऑटो कुएं में पलटी, दो बच्चों की मौत, पांच से अधिक लोग घायल

बच्चे का मुंडन संस्कार कराने देव सूर्य मंदिर आ रही ऑटो कुएं में पलट गई। इस दौरान दो बच्चों की मौत, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए। और पढ़ें

04:26 PM, 08-Nov-2024

Crime In Bihar: 300 रुपये के विवाद में अधेड़ व्यक्ति पर हमला, इलाज के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मौत

300 रुपये के विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मारपीट की घटना में अधेड़ घायल हो गया था। वहीं, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

04:23 PM, 08-Nov-2024

Bihar: पटना में दो युवकों के शव मिले, लोग शराब पीने से मौत की बात कह रहे; अलग-अलग कमरे से पुलिस ने किया बरामद

Patna Police: डीएसपी दिनेश पांडे ने कहा कि दो युवकों की संदिग्ध हालत में लाशें मिली हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।  और पढ़ें

04:09 PM, 08-Nov-2024

Bihar: पप्पू यादव ने बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, इस मुख्यमंत्री पर चाय बागान कब्जा करने लगाया आरोप

Purnia News: पप्पू यादव ने कहा है कि मैं इन धमकियों से डरने वाले नहीं हूं। मैं अपनी आवाज को और भी बुलंद करूंगा।मैं कई बार कह चुका हूं कि मैं न भगवान से डरता हूं और न ही आदमी से डरता हूं।  और पढ़ें

03:17 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja Incident: छठ घाट पर पोखर में डूबकर 10 साल के बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिहार के सहरसा में छठ घाट पर हादसा हुआ है। हादसे में एक 10 साल के बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां लोगों ने निजी छठ घाट बनाया था। और पढ़ें

02:30 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja: व्रतियों का निर्जला उपवास समाप्त, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया, सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

छठी व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। और पढ़ें

01:59 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja: घाट पर बिखरी छठ की छटा, उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य देकर छठी मइया से सुख-समृद्धि की कामना की

शुक्रवार सुबह व्रतियों ने छठ घाटों पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। शहर में चारो ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही।  और पढ़ें

01:46 PM, 08-Nov-2024

Crime In Bihar: छठ घाट पर युवक की चाकू मारकर हत्या, रात में चाय पीने गया था

बिहार के सीतामढ़ी जिले से हत्या का मामला सामने आया है। मामला बाजपट्टी थाना एरिया का है। हत्या छठ घाट पर हुई है। और पढ़ें

01:29 PM, 08-Nov-2024

Bihar News: छठ पर्व में पैतृक गांव गए रिटायर्ड नर्स के घर चोरी, चार लाख नकद सहित 20 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

बिहार में नालंदा के हिलसा में रिटायर्ड नर्स के घर चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि छठ पर्व को लेकर परिवार वाले पैतृक गांव गए हुए थे। ऐसे में चोरों ने चार लाख नकदी समेत 20 लाख की संपत्ति ले उड़े।  और पढ़ें

01:18 PM, 08-Nov-2024

Bihar: साड़ी गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, छठ पूजा में गांव गए थे बिहार पुलिस में कार्यरत मकान मालिक

बिहार के सहरसा में एक चार मंजिला मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक बिहार पुलिस में कार्यरत हैं और छठ पूजा के दौरान घर गए हुए थे।  और पढ़ें

01:16 PM, 08-Nov-2024

Bihar News: छठ महापर्व पर महिला की निर्मम हत्या, अर्घ्य देकर घर लौटी थी, अपराधियों ने सिर पर वारकर मार डाला

एसपी शौर्य सुमन बताया कि बसवरिया इलाके में मधुबाला सिंह को अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला। पुलिस टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। और पढ़ें

01:05 PM, 08-Nov-2024

Bihar News: गया-पटना हाईवे पर हादसा, दो युवकों की मौत;  बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, हाईवे पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बेलागंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के रहने वाले थे। और पढ़ें

01:03 PM, 08-Nov-2024

Bihar: छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रही महिला को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, GMCH में इलाज जारी

छठ घाट से लौटकर घर पहुंची महिला चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और महिला को गोली मार दी। घायल महिला का जीएमसीएच में इलाज जारी है। और पढ़ें

12:48 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja 2024: दरभंगा मंडल कारागार के 45 कैदियों ने किया छठ पूजा, भगवान से मांगी मन्नत

बिहार के दरभंगा जेल में बंद 45 कैदियों ने छठ पूजा किया। साथ ही भगवान से मन्नत भी मांगी। और पढ़ें

12:37 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja Incident: मुंगेर प्रखंड में छठ पूजा के दौरान चार लोग पानी में डूबे, एक का मिला शव, दो की तलाश जारी

मुंगेर जिले के अलग-अलग प्रखंड इलाके में छठ पूजा के दौरान चार लोग पानी में डूब गए। एक का शव मिल गया है, जबकि दो लोगों की खोजबीन जारी है। और पढ़ें

12:16 PM, 08-Nov-2024

Chhath Puja Incident: गहरे तालाब के पानी में डूबने से दो युवकों की मौत, आठ को बचाया गया, नाव पर सवार थे सभी

बिहार के छपरा में छठ पूजा के दौरान नाव हादसा हो गया। दरअसल, एक नाव पर करीब 10 से युवा सवार थे। गहरे तालाब में लापरवाही के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि आठ युवकों को बचा लिया गया है।  और पढ़ें

11:58 AM, 08-Nov-2024

Bihar News: ससुराल आए युवक का बगीचे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, मामला शादी विवाह से भी है जुड़ा

बिहार के जमुई जिले में दो दिन पहले ससुराल आए एक युवक का शव शुक्रवार सुबह बगीचे में मिला है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

09:00 AM, 08-Nov-2024

Bihar News: ऑपरेशन के बाद बड़ी लापरवाही, अब रूबन हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सत्यजीत को देना होगा 40 लाख का जुर्माना

Patna News: पीड़ित रमेश कुमार यादव ने बताया कि दुबारा जांच में पता चला कि एक पाइप छूटा हुआ ही है। इसके निकालने के लिए फिर से 70 हजार रुपये वसूले गए। बीमारी ठीक नहीं होने के कारण वह दुबई नहीं जा सके।  और पढ़ें

08:37 AM, 08-Nov-2024

Bihar News: अचानक घर में घुसा मगरमच्छ, सुबह का अर्घ्य देने जा रहे लोगों में दहशत; वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Bhagalpur News: नवगछिया के पकड़ा गांव में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ऐसा दृश्य वहां के लोगों ने कभी नहीं देखा था। एक विशालकाय मगरमच्छ, लगभग आठ फीट लंबा, उप मुखिया राजीव कुमार के घर के आंगन में आराम फरमा रहा था।
  और पढ़ें

08:16 AM, 08-Nov-2024

Chhath Puja: लाखों श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparva 2024: पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। और पढ़ें

07:39 AM, 08-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 8 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

आस्था के महापर्व के तीसरे दिन गरुवार शाम पूर्णिया सभी वर्ती छठ घाट पहुंचे थे। जहां डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सभी श्रद्धालुओं घर वापस आ गए। इसी दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश से कुछ विशेष वर्ग के लोगों द्वारा छठ घाट पर पहुंचकर केले की थम्प पर फूल पत्ती से सजे घाट को कुछ ही समय में तोड़फोड़ कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें