फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 07-Nov-2024

Bihar News : खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे; स्थिति गंभीर

Bihar : एक तरफ पूरे बिहार में आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम है, वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई इस दौरान एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टर ने तीनों की स्थिति को गंभीर बताया है।  और पढ़ें

10:05 PM, 07-Nov-2024

Chhath Puja : बिहार के इस विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल में 15 लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य, जानें क्यों है ख़ास

Chhath Puja : अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य अर्पण के बाद अब छठ व्रतियों को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सुबह का इंतजार है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 15 लाख छ्ठ व्रतियों ने अर्ध्य दिया। त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में पूजा कर मन्नते मांगी।   और पढ़ें

09:03 PM, 07-Nov-2024

Bihar News : सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूबे, दो लड़कियों की मौत, एक की तलाश जारी

Bihar : लोक आस्था का महापर्व में एक दुख:द घटना हुई। सोन नदी में एक साथ पांच बच्चे डूब गये। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 07-Nov-2024

Bihar Crime: एसपी ऑफिस के पास महिला से झपटमारी; कान की बाली ले भागे बेखौफ अपराधी, हुई घायल

Saharsa Crime: सहरसा में एसपी ऑफिस के पास ऑटो सवार एक महिला से अपराधियों ने झपटमारी की। अपराधी महिला की कानबाली झपटकर भाग गए। वहीं, झपट्टा लगने से महिला चोटिल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

08:35 PM, 07-Nov-2024

Bihar News : अर्घ्य देने के लिए आने से किया था मना, छठ घाट पर पहुंचते ही बदमाश ने मार दिया चाकू; स्थिति गंभीर

Bihar : लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू बाजी के बाद युवक ने अपना रील बनाया और फिर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:30 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: छठ पूजा के दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल; परिवार में पसरा मातम

Nalanda News: नालंदा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जब दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। मौत की घटना से छठ की खुशी का माहौल गम में बदल गया।  और पढ़ें

08:15 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: छठ घाट पर डूबने से दो लोगों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा; परिवारों में शोक का माहौल

Madhepura News: मधेपुरा में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में छठ घाट पर एक बच्चे समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इन दुखद घटनाओं से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:54 PM, 07-Nov-2024

Pappu Yadav: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पूर्णिया सांसद को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली में FIR

Threat To Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में दिल्ली के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। धमकी को लेकर सांसद के समर्थक और परिवार चिंता में हैं। और पढ़ें

07:26 PM, 07-Nov-2024

Bihar Crime: छठ घाट की सफाई के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

Munger Crime: सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है।
  और पढ़ें

07:10 PM, 07-Nov-2024

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर की किसान की हत्या; इलाके में दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

Begusarai Crime: डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। और पढ़ें

06:40 PM, 07-Nov-2024

छठ पूजा: विदेशी मेहमानों पर छठ महापर्व का प्रभाव, बोधगया के घाट पर अर्पित किया भगवान सूर्य को अर्घ्य

Chhath Parv: विदेशी मेहमानों ने बताया कि उन्होंने भारतीयों के बीच भगवान सूर्य के प्रति आस्था और श्रद्धा देखकर गहरी प्रेरणा महसूस की। उनके अनुसार, छठ पूजा का यह महोत्सव आस्था, आत्मसंयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। और पढ़ें

06:00 PM, 07-Nov-2024

Chhath: बिहार में धूमधाम से मना महापर्व, छठ व्रतियों ने अर्पित किया अस्त होते सूर्य को अर्घ्य; मोहक तस्वीरें

Chhath Mahaparv 2024: बिहार में गुरुवार को छठ महापर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। राज्य के शेखपुरा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, कैमूर, मधुबनी और पूर्णिया में श्रद्धालुओं ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं। और पढ़ें

05:24 PM, 07-Nov-2024

एशिया महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: टूर्नामेंट के लिए बिहार पहुंची चीनी टीम, पारंपरिक नृत्य-संगीत से भव्य स्वागत

Asia Women's Hockey Champions Trophy: चीन की महिला हॉकी टीम गया एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य और संगीत से किया गया। गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के बाद खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। और पढ़ें

05:23 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: 'दबंगों के डर से छठ नहीं कर पाया, जान बचाकर भागना पड़ा', पीड़ित लगा रहा अधिकारियों से यह गुहार

एसएचओ सुजीत मिश्रा ने बताया कि दो पक्ष में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके पूर्व कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इस मामले में दोनो ही पक्ष की ओर से मिली हुई शिकायत के बाद आधा दर्जन लोग को दोनों ओर से जेल भेजा जा चुका है। और पढ़ें

04:58 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: जलेबी बनी जहर; 40 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

Ara News: पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर है और फूड पॉइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां जुट गई हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:40 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: ‘भारत-अमेरिका संबंध ट्रंप के नेतृत्व में होंगे और मजबूत’- रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर बोले चिराग

Patna News: चिराग पासवान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की हमेशा ट्रंप से अच्छी दोस्ती रही है। उनके बीच रिश्ते तब भी अच्छे थे, जब ट्रंप सत्ता से बाहर थे। ऐसे में वर्तमान स्थिति में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव पर भी टिप्पणी की।
  और पढ़ें

04:20 PM, 07-Nov-2024

Chhath Puja 2024: सीएम नीतीश समेत लाखों श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य; घाटों पर उमड़ी भीड़

Bihar News: छठ घाट पर पटना जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। पटना में भी छठ के लिए 100 से अधिक घाट तैयार किए गए हैं। राजधानी के 102 गंगा घाटों, 63 तालाबों और 45 पार्कों में महापर्व हो रहा है। और पढ़ें

03:08 PM, 07-Nov-2024

Bihar: 'कुछ लोग मारना चाह रहे'- डरते हुए आया कॉल, फिर स्टेशन पर दो टुकड़ों में बंटकर मौत; भीख से चल रहा परिवार

Bettiah News: मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से टकराकर हुई श्यामू पांडे की मौत ने पूरे परिवार को घोर गरीबी में धकेल दिया है। पीड़ित परिवार को सरकारी मदद भी नहीं मिली है। इस वजह से परिवार ने छठ भी नहीं मनाया। वहीं, श्यामू के कॉल और उसके गायब सामान से मामला काफी उलझ गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:52 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, मां बोली- खरना का प्रसाद भी नहीं खाया था, दोस्त बुलाकर ले गए

डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  वहीं पुलिस एक प्रत्यक्ष दर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

02:36 PM, 07-Nov-2024

Chhath: ऑस्ट्रेलिया से बिहार आकर ममता ने मनाई छठ पूजा, कहा- भगवान भास्कर का आशीर्वाद और वतन का सुकून अनमोल है

Chhath Puja 2024: ममता गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का भी अवसर है। विदेश में भी छठ पूजा होती है, लेकिन जहानाबाद में इसे मनाने का एक अनोखा और अद्भुत अनुभव है। और पढ़ें

01:52 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक का 'जाम' संग वायरल वीडियो पर विवाद, उपाधीक्षक ने कह दी यह बात

Supaul News: सुपौल में सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक का शराब के गिलास संग वायरल वीडियो के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर उपाधीक्षक और खुद स्वास्थ्य प्रबंधक ने सफाई पेश की है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:23 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: जीतन राम मांझी की पार्टी की चुनाव प्रचार गाड़ी पर हमला, बदमाशों ने फाड़े बैनर-पोस्टर; छिनतई भी की

Gaya News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता राजद समर्थित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। और पढ़ें

12:59 PM, 07-Nov-2024

Bihar News: छठ पूजा पर इस चीज की रंगदारी नहीं देने पर अधेड़ को मार डाला, पानी फल तोड़ने को लेकर हुआ विवाद

Munger News: पुलिस का कहना है कि छठ पूजा को लेकर सिंघाड़ा फल तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में मजदूर की हत्या की गई। अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  और पढ़ें

11:40 AM, 07-Nov-2024

Bihar News: पूरी रात डर के साए में सोये नहीं लोग, गहरे कुएं से आ रही थी रोने की आवाज; जानिए, क्या हुआ था

Gaya News: शिक्षक आशुतोष कुमार सोलंकी ने बताया कि कुएं से रोने की आ रही आवाज के बाद लोग डर गए। रात भर सो नहीं पाए। प्रशासन को भी सूचना दी। कुछ लोगों ने ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर कुएं के पास पहुंचे। टॉर्च की रोशनी में 30 फीट गहरे कुएं के अंदर झांका तो हैरान रह गए।  और पढ़ें

10:53 AM, 07-Nov-2024

Sharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला, विदाई में बजे छठ गीत; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Bihar News: पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो रहा।  और पढ़ें

05:44 AM, 07-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर अंतिम श्रद्धांजलि के लिए पटना में उनके राजेंद्र नगर स्थित घर पर रखा गया है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान मंगलवार की रात 9:20 बजे शारदा सिन्हा (72) का निधन हुआ था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें