फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 04-Nov-2024

Bihar News : डीडीयू पटना रेलखंड पर हुआ हादसा, सात ट्रैक मैन गंभीर रूप से हुए घायल

Bihar : डीडीयू पटना रेलखंड के डुमरांव स्टेशन के समीप ट्रैक डिस्टेंसिंग का काम चल रहा था। पटरी के दोनों छोरों की कटिंग करने के दौरान पटरी का टुकड़ा उछला, जिससे सात ट्रैकमैन चोटिल हो गए। और पढ़ें

09:45 PM, 04-Nov-2024

Bihar: किऊल नदी के घाट पर पहली बार बनारस के पंडितों ने की गंगा आरती, जुटे हजारों श्रद्धालु; देखें तस्वीरें

Ganga Aarti: नगर परिषद की ईओ प्रियंका गुप्ता ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने का उद्देश्य इस आयोजन का मुख्य केंद्र था। और पढ़ें

09:33 PM, 04-Nov-2024

Bihar Bypolls: ‘बेलागंज में विकास से दूर जनता, मनोरमा देवी की जीत से क्षेत्र का रूप बदलेगा’- बोले आरके यादव

Belagnj Bypoll: रामकृपाल यादव ने बेलागंज में विकास की कमी पर जोर देते हुए कहा कि जनता ने पिछले 35 वर्षों में एक ही व्यक्ति को बार-बार मौका दिया। लेकिन क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:20 PM, 04-Nov-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलेंगी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Train News: त्योहारों के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। लिस्ट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:14 PM, 04-Nov-2024

Sharda Sinha : छठ पूजा गीतों का पर्याय रहीं शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर; कैंसर से जूझ रहीं

Chhath Puja 2024 : छठ शुरू होने से पहले बिहार में शारदा सिन्हा के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन, एम्स दिल्ली से एक बुरी खबर सामने आई है। कैंसर से जूझ रही शारदा सिन्हा को लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 04-Nov-2024

Bihar: बिहार में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगाज, विदेशी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Asian Women's Hockey Champions Trophy: बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन से न केवल राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि महिला हॉकी को भी नई पहचान मिलेगी। और पढ़ें

08:40 PM, 04-Nov-2024

Chhath Puja : नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा सूर्य षष्ठी व्रत, इस वजह से की जाती है भगवान सूर्य की आराधना

Bihar : आस्था का महापर्व 'छठ पूजा' नहाय-खाय मंगलवार से शुरू होगा, जो अगले चार दिनों तक चलेगा। सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे 'छठ' कहा जाता है।  और पढ़ें

08:06 PM, 04-Nov-2024

Nityanand Rai: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किस नेता को बता दिया प्रधानमंत्री! तेजस्वी यादव को क्या सीख दी

Bihar : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्रीहैं, इसके बाद भी उनकी जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया। साथ ही तेजस्वी यादव को भी सीख दी है।  और पढ़ें

08:03 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: पुलिया का मुहाना बंद होने से 200 एकड़ फसल बर्बाद होने की कगार पर, किसानों ने दी चेतावनी

Gopalganj News: किसानों ने कहा कि पानी का बहाव बंद होने से उनकी धान की फसल भी अब बर्बाद होने लगी है और खेतों में अब भी पानी जमा है। इससे फसल की कटाई में कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

07:49 PM, 04-Nov-2024

Chhath Puja: डर के साये में त्योहार मनाएंगे सैकड़ों छठ व्रती, अधवारा समूह की नदी में दिखा बड़ा मगरमच्छ

Darbhanga News: वन विभाग के अधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने कहा कि रेस्क्यू टीम को नदी में जाल बिछाने के लिए लगाया गया है। टीम लगातार नदी की पेट्रोलिंग कर रही है और नाव के जरिए मगरमच्छ की तलाश कर रही है। और पढ़ें

07:34 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: दो बच्चों की मां ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Chhapra News: छपरा में दो बच्चों की मां ने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। महिला ने घरेलू विवाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:41 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: सुगौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत, 50 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Motihari News: महाप्रबंधक विजय कुमार दीक्षित ने बताया कि नौ नवंबर से मिल का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे किसानों को गन्ना आपूर्ति का लाभ समय पर मिल सकेगा। सत्र के समय पर प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल है। और पढ़ें

06:15 PM, 04-Nov-2024

Bihar News : जदयू के मंत्री ललन सिंह ने राजद सांसद सुरेंद्र यादव को बताया दानव, लालू-राबड़ी पर भी खूब बरसे

Bihar : बिहार में उपचुनाव है, लेकिन साथ ही साथ बयानबाजी भी चल रही है। ऐसे में जदयू के मंत्री ललन सिंह ने राजद के सांसद के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है। साथ ही साथ लालू यादव और राबड़ी देवी पर भी खूब बोले। और पढ़ें

06:15 PM, 04-Nov-2024

Chhath Puja 2024: यहां बने अरता पात से कई राज्यों में होती है छठ पूजा, जानें महत्व

Chhath Puja 2024: छपरा के मकेर प्रखंड में कई दशकों से महिलाएं अरता पात का निर्माण कर रही हैं, जिसे कई राज्यों में छठ पूजा में प्रयोग किया जाता है। यह क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित हुआ करता था, पर आज यहां की महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। और पढ़ें

05:47 PM, 04-Nov-2024

Bihar Crime: नग्न अवस्था में पुआल से ढका मिला युवक का शव, फटी शर्ट और अंडरवीयर पास ही पड़े थे; हत्या की आशंका

Nalanda Crime: हिलसा डीएसपी ने बताया कि एक युवक का शव मेन रोड से 400 मीटर अंदर खेत में पड़ा मिला। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड मामले की जांच में जुटे हैं।  और पढ़ें

05:04 PM, 04-Nov-2024

Bihar Crime: दो दिन के अंदर दो लोगों को गोली मारकर किया घायल, बेखौफ अपराधियों के कारनामों से दहशत

Chhapra Crime: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने दो दिन के अंदर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:43 PM, 04-Nov-2024

Nitish Kumar: बिहार में खेलने वालों को मिल रही नौकरी; नीतीश सरकार में अब तक इतने खिलाड़ी बने कर्मचारी-अफसर

नीतीश सरकार में वर्ष 2010 में 33 खिलाड़ियों, वर्ष 2011 में 125 खिलाड़ियों, वर्ष 2015 में 82 खिलाड़ियों तथा वर्ष 2020 में 31 खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 271 खिलाड़ियों को लिपिक वर्ग की नौकरियां दी गयीं। और पढ़ें

04:39 PM, 04-Nov-2024

Bihar: असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर तोड़ा सिरसोप्ता, दो समुदायों में उत्पन्न हुआ तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Chhapra News: मोतिहारी में असामाजिक तत्वों ने छठ घाट पर सिरसोप्ता तोड़ दिया। इससे दो समुदायों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

04:36 PM, 04-Nov-2024

Darbhanga AIIMS: पीएम मोदी 13 नवंबर को आ रहे बिहार, दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास

Bihar News: दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी ने करते हुए कहा कि यह मिथिला के लिए गौरव की बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी में पूरी भाजपा की टीम लग गई है। और पढ़ें

03:41 PM, 04-Nov-2024

Bihar: झपकी ने छीन ली पूर्व पैक्स अध्यक्ष की जिंदगी; तीन घायल; परिवार के साथ लौट रहे थे, पेड़ से टकराई कार

मीरगंज थाना पुलिस बल की मदद से घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और पढ़ें

03:20 PM, 04-Nov-2024

Bihar Crime: हथियार के बल पर महिला को बंधक बनाकर डकैती, बदमाशों ने 10 मिनट में साफ कर दिया घर

Nalanda Crime: सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:51 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरने पर युवक के कटे दोनों पैर, छठ महापर्व की खरीदारी करने जा रहा था हाजीपुर

Hajipur News: हाजीपुर में चलती ट्रेन से गिरने पर युवक के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त वह छठ महापर्व की खरीदारी करने जा रहा था। इस घटना से परिवार में छठ पर्व की खुशी मातम में बदल गई। और पढ़ें

02:38 PM, 04-Nov-2024

Chhath 2024: कन्दाहा सूर्य मंदिर में छठ पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, जानें ऐतिहासिकता और महत्व

Chhath 2024: पुजारी और स्थानीय लोगों ने बताया कि कन्दाहा सूर्य मंदिर द्वापर युग से लेकर आज तक सूर्य देवता के प्रत्यक्ष प्रमाण स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित है। यह सूर्य उपासना का अनोखा प्रतीक है, परंतु प्रशासनिक उदासीनता ने इसे राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचान नहीं दिलाई। और पढ़ें

02:19 PM, 04-Nov-2024

Love Affair: लापता युवक का बोरे में मिला शव, शादीशुदा महिला से थे प्रेम संबंध, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

Munger News: पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार के शव की बरामदगी और इस तरह के प्रेम प्रसंग के कारण हुई घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की तह तक जाने का प्रयास कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। और पढ़ें

02:01 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: मंगल पांडेय बोले- 46 हजार पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया, तेजस्वी यादव को दी यह सलाह

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि तेजस्वी यादवकी पार्टी के सुप्रीमो ने नियुक्ति पत्र बांटने के एवज में क्या-क्या किया है यह तो जगजाहिर है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी पथ निर्माण मंत्री भी थे, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के गड्ढे भी नहीं भरवा पाएं। और पढ़ें

12:57 PM, 04-Nov-2024

Bihar News: पटना में दो पक्षों के बीच भिडंत, दोनों ओर से जमकर पथराव, फायरिंग भी की; पुलिस ने 20 को पकड़ा

Patna News: गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर रोड़े बरसाए। दोनों पक्ष से लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  और पढ़ें

12:03 PM, 04-Nov-2024

Bihar: गोपालगंज में पांच लोगों को बोलेरो ने रौंदा, दो की मौत; ट्रक को स्टार्ट करने के लिए धक्का दे रहे थे सभी

Gopalganj News: एनएच 27 पर ट्रक खराब हो गया था। इस कारण सभी मिलकर ट्रक को धक्का देने लगे। तब तक पीछे से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने पांच मजदूरों को रौंद दिया।  और पढ़ें

09:10 AM, 04-Nov-2024

Bihar By Election: जदयू पर राजद सांसद का पलटवार, कहा- लालू प्रसाद बीमार हैं, आपके सीएम नीतीश कहां हैं?

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू वालों से पूछना चाहिए कि उपचुनाव में अब तक उनके नेता नहीं दिखे। उनके नेता चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों की कैद में अघोषित रूप हैं। और पढ़ें

08:37 AM, 04-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Gopalganj News: भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए थे। अब तक दो लोगों की मौत हुई है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें