फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:40 PM, 29-Oct-2024

Bihar News : बात नहीं मानने पर पति ने पत्नी की तेज हथियार से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bihar : पति की बात नहीं मानने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

09:29 PM, 29-Oct-2024

Bihar: अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में अधिवक्ता संघ का प्रदर्शन, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

Saharsa News: अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों की निंदा की और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। और पढ़ें

09:20 PM, 29-Oct-2024

Bihar Bypolls: मतदाताओं ने ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ का लिया फैसला, तीन गांवों ने किया वोट बहिष्कार का एलान

Bihar Assembly Bypolls: ग्रामीणों ने कहा कि स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी उनके गांवों में सड़क, पुल, स्वास्थ्य केंद्र और उचित जन वितरण प्रणाली की दुकान जैसी आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। इस क्षेत्र से जीतकर कई नेता बिहार विधानसभाध्यक्ष, राज्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री तक बने, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या कर शव गोबर के ढेर में छिपाया, खौफनाक घटना से इलाके में फैली सनसनी

Darbhanga Crime: हायाघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस हत्या के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी है।  और पढ़ें

08:30 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: चलती कार में युवती की गोली मारकर हत्या; झूठा हुआ पुलिस का दावा, पीएम रिपोर्ट से मामला और उलझा

Nawada Crime: नवादा में चलती कार पर फायरिंग किए जाने का मामला पुलिस के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद उलझ गया है। पुलिस अब कह रही है कि वह मामले की और गहराई से जांच करेगी। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:13 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: बगैर निबंधन के अवैध रूप से संचालित 29 अस्पताल सील, डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Bihar News: डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जिले में संचालित सभी अवैध नर्सिंग होम, अस्पताल और जांच केंद्रों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वे पहले से सील किए गए अस्पतालों पर निगरानी रखें। और पढ़ें

07:22 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

Bettiah News: थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। और पढ़ें

06:42 PM, 29-Oct-2024

Bihar: जल संकट को लेकर वार्ड पार्षदों ने निगम कार्यालय पर दिया धरना, नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Bihar Sharif News: वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार ने बताया कि अंबर मोहदीनगर, नई सराय, उचकापर, पंच आंगनवा और महारानी गली में जल आपूर्ति की स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल संकट के कारण आम नागरिकों में आक्रोश है। और पढ़ें

06:28 PM, 29-Oct-2024

Bihar News : ससुराल में पति की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी के भाई और भतीजों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar : बिहार में ससुराल वालों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने वालों में पत्नी के भाई और भतीजे थे। अब पत्नी ने मायके पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। और पढ़ें

06:22 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Aurangabad News: औरंगाबाद में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

06:02 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: तीन दिनों में दो हत्याओं से दहशत, आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Jamui News: जमुई में तीन दिन में दो लोगों की हत्या होने से हड़कंप मच गया है। इस वजह से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा घटना में युवक को घर बुलाकर हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:11 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: बिहार के इस आदि काली स्थान में स्थापित हैं दक्षिणेश्वर काली, दीपावली पर यहां होती है विशेष पूजा

Saharsa News: सहरसा के आदि काली स्थान में दक्षिणेश्वर काली देवी स्थापित हैं, जिनकी डेढ़ सौ सालों से पूजा की जा रही है। इनकी महिमा को लेकर हर साल दिवाली के मौके पर एक विशेष पूजा की जाती है। इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें

05:02 PM, 29-Oct-2024

Bihar News : सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत, विद्यालय जाने के दौरान वाहन ने कुचला

Bihar : दो शिक्षक एक बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

04:10 PM, 29-Oct-2024

Bihar News : प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच को सीबीआई ने किया चार्जसीट, रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी

Bihar : सीबीआई की टीम ने पटना और धनबाद के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अपने कार्यालय में 10 लाख रुपये घूस की राशि ले रहे थे, तभी यह कार्रवाई की गई थी। और पढ़ें

04:00 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: स्कूल की बस रोककर यूकेजी के छात्र का अपहरण, पुलिस कर रही एक संदिग्ध से पूछताछ

Madhepura Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं, इसका ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है। जहां सुबह-सुबह हथियार के बल पर स्कूल बस रोककर यूकेजी के बच्चे का अपरहरण कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

03:35 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: 23 वर्षों पहले कर दिया था अंतिम संस्कार, अब अचानक लौट आई मृत मां; सच्चाई जान उड़े परिवार के होश

Saran News: सारण से अद्भुत घटना सामने आई है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। यहां एक महिला 23 वर्षों बाद घर लौट आई, जिन्हें मृत मानकर अंतिम संस्कार और श्राद्ध भी कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:07 PM, 29-Oct-2024

Bihar Crime: स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर नकदी-ज्वेलरी की लूट, डराने के लिए बदमाशों ने लगातार की फायरिंग

Darbhanga News: सिमरी थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को पकड़ा जाएगा। और पढ़ें

02:54 PM, 29-Oct-2024

Bihar Police: ये कैसी शराबबंदी? आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास से छापामारी में शराब और नकदी बरामद, आरोपी फरार

Motihari News: मोतिहारी में आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास से अवैध शराब और नकदी बरामद की गई है। वहीं, पुलिस की छापामारी के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। और पढ़ें

02:30 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: मुंबई से छठ मनाने घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, झाड़ियों में मिला शव

Bagaha News: बगहा में मुंबई से छठ मनाने घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई है। और पढ़ें

12:16 PM, 29-Oct-2024

Bihar News: चंपारण में युवक की हत्या, अपराधियों ने पहले ओवरटेकर कर बाइक रुकवाई फिर सिर में मार दी गोली

बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अपराधियों ने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी है। एसपी के निर्देश अपराधियों की चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।  और पढ़ें

11:26 AM, 29-Oct-2024

Bihar News: धनतेरस के दिन बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत; जहानाबाद में एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदा

Jehanabad News: लोगों का आरोप है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही कारण हुआ है। इस इलाके में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन को इन हादसों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।  और पढ़ें

10:59 AM, 29-Oct-2024

Bihar Weather News: धनतेरस पर इन 19 जिलों में बारिश के आसार, पुरवा हवा ने लाई गुलाबी ठंड; जानिए मौसम का हाल

Bihar News: मौसम विभाग ने धनतेरस पर कुछ जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। दक्षिण बिहार के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। पटना में भी धूप छांव का खेल जारी है।  और पढ़ें

09:54 AM, 29-Oct-2024

Bihar News : खाते में हर महीने पैसे भेजना बंद करो'- युवक ने क्यों लगाई गुहार? अब शुरू हुई सरकारी जांच

Gaya News: गया नगर निगम के आए दिन किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहता है। ऐसा कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व सेवानिवृत होने के बाद चार वर्षों तक अधिक नौकरी करने का मामला उजागर हुआ था।  और पढ़ें

08:58 AM, 29-Oct-2024

Metro Accident: अप्रैल में सात मौतों पर पटना मेट्रो ने जताई थी सुरक्षा की प्रतिबद्धता, अब अपने ही तीन की मौत

Patna Metro Accident News:पटना मेट्रो के किसी निर्माणाधीन स्थल पर यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। मौत पहले भी हो चुकी है, लेकिन टनल में काम के दौरान तकनीकी खामी के कारण इस तरह का हादसा पहले नहीं हुआ था। और पढ़ें

04:00 AM, 29-Oct-2024

Bihar : नाबालिग बेटे को संबंध बनाने से रोका तो झूठे केस में फंसा दूंगी, महिला की धमकी पर पुलिस भी हैरान

Bihar : पोक्सो केस के मामले में आरोपी पुरुष होते हैं, जबकि पीड़िता नाबालिग लड़की। लेकिन एक ऐसा भी मामला सामने आया, जिसमें वयस्क महिला ने साजिश के तहत नाबालिग लड़का के साथ कई बार नाजायज संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि- संबंध बनाने से रोका तो....। और पढ़ें

02:58 AM, 29-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : पटना में सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि एक बड़े हादसे में मेट्रो लोको पायलट समेत दो की मौत हो गई, जबकि पांच बेहद गंभीर स्थिति में भर्ती हैं। हादसा पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल-1 में हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें