फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 27-Oct-2024

Bihar News : छह कठ्ठा जमीन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Bihar : दो गुटों के बीच छह कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को खेत का किनारा तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।  और पढ़ें

10:02 PM, 27-Oct-2024

Bihar News : थानेदार करते हैं बैड टच, महिला सिपाही ने एसपी से लगाई गुहार; नप गये एसएचओ

Bihar : बिहार में एक थानाध्यक्ष पर उसी के थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि थानेदार मेरे साथ गलत हरकत करते हैं। आसपास होने पर बैडटच करते हैं। और पढ़ें

09:20 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में एक किलो स्मैक और 13 लाख नकदी बरामद, मिजोरम के दो सप्लायर समेत पांच लोग गिरफ्तार

Vaishali News: वैशाली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक किलो स्मैक और 13 लाख नकदी बरामद की है। साथ ही मिजोरम के दो सप्लायर समेत पांच लोग गिरफ्तार भी किया है। हालांकि कुछ लोग फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:09 PM, 27-Oct-2024

Bihar: BPSC परीक्षा में आयु सीमा 42 करने की मांग, BJP नेता ने विधानसभा अध्यक्ष-केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन

BPSC Exam Age Limit: भाजपा नेता का कहना है कि मौजूदा आयु सीमा बिहार के अभ्यर्थियों के लिए असमान अवसर पैदा करती है, जिससे वे अन्य राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य होते हुए भी अपने राज्य में अयोग्य हो जाते हैं। और पढ़ें

08:57 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में घर के पास बने बथान में छिपाई गई 10 लाख से ज्यादा की अवैध शराब बरामद, कारोबारी फरार

Muzaffarpur News: तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके तहत यह अवैध शराब जब्त की गई। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:40 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सात निश्चय योजना में जल की बर्बादी जारी, जल मीनार बना पानी का झरना

Muzaffarpur News: स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जल मीनार की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जबकि पानी का लगातार बहाव जल स्रोतों पर दबाव डाल रहा है। इस अति महत्वपूर्ण योजना के तहत बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख न होने से स्वच्छ जल बर्बाद हो रहा है। और पढ़ें

08:39 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा का अपडेट अब पुराने पते पर नहीं मिलेगा, केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट बदली

Bihar Police Constable : सिपाही भर्ती परीक्षा की जानकारी अब नए वेब पते से मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) से संबंधित सभी सूचनाएं एवं भर्ती विज्ञापनों से संबंधित जानकारियों के लिए कल से नई वेबसाइट पर जाना होगा। पूरी जानकारी यहां पढ़ें। और पढ़ें

08:25 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में युवक ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Nalanda News: नालंदा में एक युवक ने मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया, लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:05 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: मुंगेर में लापता नाबालिग लड़की का शव कुंए से मिला, दो दिन से थी लापता; सामने आया यह सच

Munger News: धरहरा थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि इस घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। और पढ़ें

07:54 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: शिवहर में ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर; एक की व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sheohar News: पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:36 PM, 27-Oct-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Train News: दीपावली और छठ के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस विशेष ट्रेन सेवा से पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। और पढ़ें

07:32 PM, 27-Oct-2024

Tejashwi Yadav on Osama Shahab: शहाबुद्दीन के बेटे और पत्नी के RJD में शामिल होने पर बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on Osama Shahab: शहाबुद्दीन के बेटे और पत्नी के RJD में शामिल होने पर बोले तेजस्वी यादव और पढ़ें

07:19 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में करंट लगने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gopalganj News: गोपालगंज में घर से बाहर गए किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। और पढ़ें

07:00 PM, 27-Oct-2024

Bihar News : ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत पर गुस्साये लोगों ने सड़क पर जमकर किया प्रदर्शन

Bihar : ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

06:39 PM, 27-Oct-2024

Bihar Bypolls: 'एक सांसद को सड़क छाप भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए'- जदयू का सुधाकर सिंह के बयान पर पलटवार

Bihar Assembly Bypolls: मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। इसी दौरान उन्होंने राजद सुधाकर के बयान पर पलटवार किया और नसीहत भी दी। और पढ़ें

06:16 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने साधा लालू पर निशाना, कहा- अब रास्ते में अपहरण की रकम तय नहीं होती है

सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कम से कम बिहार में पहले वाली स्थिति नहीं है। 2005 से पहले एक अणे मार्ग में फिरौती की रकम तय होती थी, जिसे देने के बाद अपहरण से मुक्त किया जाता था। और पढ़ें

06:15 PM, 27-Oct-2024

Bihar: RJD सांसद का नीतीश, BJP और प्रशांत किशोर पर तीखा हमला; डिप्टी CM सम्राट-सिन्हा को बताया रावण का अवतार

Buxar News: राजद सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने दशहरे पर धनुष और तीर इसलिए फेंक दिए, क्योंकि उन्हें समझ आ गया कि उनके दोनों ओर असली रावण खड़े हैं, जो बीजेपी से जुड़े हैं। नकली रावण को मारने से काम नहीं चलेगा, असली रावण यानी बीजेपी को खत्म करना होगा और पढ़ें

05:56 PM, 27-Oct-2024

Sharda Sinha: मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं लोकगायिका शारदा सिन्हा, बेटे अंशुमान ने फैंस से की यह अपील

Bihar News: लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा कि मेरी मां इस वक्त दिल्ली एम्स के आईसीयू में हैं। कुछ जगहों से खबर आ रही है कि उन्हें वेटिंलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। यह बात गलत है। उनकी स्थिति गंभीर जरूर है। पर वह वेंटिलेटर पर नहीं है। और पढ़ें

05:39 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: बिहार में जहरीली शराब के बाद जहरीली कोल्ड ड्रिंक से सात बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

Patna News: पटना में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:11 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: दरभंगा एम्स 700 बिस्तरों की क्षमता वाला अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान होगा, जानें कहां बनेगा यह

Bihar News: अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान दरभंगा एम्स का निर्माण शोभन बाईपास में होगा। केंद्र सरकार ने इसके निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:08 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की महाबैठक; आगामी चुनाव को लेकर संजय झा ने कर दिया बड़ा दावा

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 28 अक्टूबर को एनडीए की मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगी। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल होंगे। और पढ़ें

03:53 PM, 27-Oct-2024

Ishan Kishan: क्रिकेटर ईशान किशन के पिता को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम नीतीश की पार्टी में शामिल हुए प्रवण पांडेय

Bihar News: प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रणव पांडेय का जदयू में स्वागत है। अब फिर से उनकी घर वापसी हुई है। आपके आने से जदयू को और मजबूती मिलेगी। प्रणव पांडेय ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। और पढ़ें

03:41 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को यह क्या कह दिया, देश में नफरत फैलाने का आरोप भी लगाया

Darbhanga News: राजद नेता ने कहा कि जब तक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता बिहार में हैं, तब तक कोई भी दंगा नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से एक अपील भी की है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:13 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: प्रसव के समय इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत, क्लिनिक संचालक और चिकित्सक फरार; परिजनों का संगीन आरोप

Jamui News: झाझा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:05 PM, 27-Oct-2024

Shahabuddin: तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, शहाबुद्दीन का परिवार RJD लौटा, ओसामा लड़ेंगे आगामी चुनाव

Shahabuddin: तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, शहाबुद्दीन का परिवार RJD लौटा, ओसामा लड़ेंगे आगामी चुनाव और पढ़ें

02:54 PM, 27-Oct-2024

Bihar: दिवाली-छठ पर रेलवे मंडल की विशेष तैयारी; ये रहेगी ट्रेन की स्पीड, अंतिम समय में नहीं बदलेंगे प्लेटफार्म

Samastipur News: दिवाली और महापर्व छठ पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे मंडल ने विशेष तैयारी की है। महापर्व छठ के दिन रेलवे मंडल में 30 किलोमीटर की स्पीड में सीटी बजाती हुई ट्रेन चलेगी। जबकि अंतिम समय में प्लेटफार्म नहीं बदलेंगे और टिकट काउंटर बढ़ाए जाएंगे। और पढ़ें

02:38 PM, 27-Oct-2024

2024 Election: तेजस्वी यादव की चाहत पर अब भी लालू यादव की नीति है भारी; शहाबुद्दीन परिवार की वापसी की वजह कौन?

Bihar News : बाहुबली शहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद का वक्त ऐसा था, जब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल में प्रभावी हो रहे थे। तेजस्वी ने पिता लालू प्रसाद से हटकर कुछ सोचने का प्रयास किया था। लेकिन, जब वह असफल लगे तो पिता ने कमान संभाली। असर सामने है। और पढ़ें

02:26 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: माइक्रो फाइनेंस कर्मी का शव धरहरा नदी पुल के नीचे मिला, हाथ-पैर बंधे देख इलाके में दहशत

Jamui News: थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि शव के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

02:06 PM, 27-Oct-2024

Bihar Police: फिर एक थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; हाजत में बंद युवक की मौत में लापरवाही पर कार्रवाई

Buxar News: बक्सर में हाजत में बंद युवक की मौत में लापरवाही पर एसपी शुभम आर्य ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:34 PM, 27-Oct-2024

Bihar News: झपकी आने पर बस चालक ने लाइन होटल पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर; एक की मौत, 12 से अधिक यात्री घायल

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अपने घर जाने के लिए रांची से प्रयागराज जाने वाली बस से शनिवार की रात बैठे थे। सुग्गी पेट्रोल पंप के पास चालक को झपकी आने से वाहन असंतुलित हुआ और उसने वही पर एक होटल पर पूर्व से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। और पढ़ें

01:04 PM, 27-Oct-2024

Bihar News : गिरिराज सिंह को तेजस्वी यादव ने किया इग्नोर, चाचा नीतीश कुमार पर लगा दिया बड़ा आरोप

Bihar Political News: तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि बिहार में अमन जैन शांति का वातावरण रहे। बिहार की तरक्की हो, यहां लोगों की तरक्की हो। इस दिशा में हम लोग काम करेंगे। जो असल मुद्दा है, वह बेरोजगारी का है। गरीबों का है। महंगाई का है। बिहार के विकास का है। और पढ़ें

11:06 AM, 27-Oct-2024

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, शहाबुद्दीन का परिवार राजद लौटा, ओसामा लड़ेंगे आगामी चुनाव

पहले ओसामा शहाब राबड़ी आवास पहुंचे थे। यहां राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। लालू का पैर छूकर ओसामा ने आशीष लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। आगामी चुनाव समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। और पढ़ें

09:56 AM, 27-Oct-2024

Bihar News: जिला परिवहन पदाधिकारी की गाड़ी से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, व्यवसायियों ने लगाए गंभीर आरोप

Buxar News: परिवहन विभाग के कर्मियों द्वारा पहले भी वसूली किए जाने की बात सामने आती रहती है। हाल ही में बक्सर के व्यवसायियों ने कुछ नव पदस्थापित परिवहन कर्मियों पर वसूली किए जाने का आरोप लगाया था।  और पढ़ें

09:18 AM, 27-Oct-2024

Bihar News: महिला से 10 लाख की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर गंदी तस्वीर वायरल करने की धमकी दी; पुलिस ने पकड़ा

साइबर थाना के इंसेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का अश्लील वीडियो और फोटो उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजकर 10 लाख रुपये की मांग रहा था। महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  और पढ़ें

08:59 AM, 27-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

अतिक्रमण हटाओ टीम प्रधान डाकघर से कुछ दूर आगे ही बढ़ी थी कि व्यवसायी गोलबंद होकर सड़क पर उतर गए और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। जाम में शामिल व्यापारियों का कहना था कि त्यौहारी सीजन में नगर परिषद द्वारा जानबूझकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें