फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:15 PM, 22-Oct-2024

Bihar Assembly by-election: आचार संहिता उल्लंघन पर राजद और जन सुराज पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें मामला

Bihar Assembly by-election: गया में आचार संहिता उल्लंघन पर राजद और जन सुराज पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेलागंज थानाध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसके उल्लंघन पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

09:12 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : भाजपा सांसद के आवास पर हथियार लेकर पहुंचा शख्स, मचा हड़कंप

Bihar : भाजपा के सांसद के आवास पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हर कोई आश्चर्यचकित था कि युवक ने ऐसा क्यों किया। दरअसल एक युअवक सांसद के आवास पर हथियार लेकर पहुँच गया। हथियार निकालते ही सबके हाथ-पांव फूलने लगे।   और पढ़ें

09:03 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: शेखपुरा में मंत्री श्रवण कुमार की समीक्षा बैठक औपचारिकता तक सीमित, योजनाओं का धरातल पर हाल बेहाल

Sheikhpura News: मंत्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना, इंदिरा आवास योजना और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जैसी योजनाओं पर चर्चा की। और पढ़ें

विज्ञापन
08:29 PM, 22-Oct-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Train News: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफान को लेकर रेलवे ने 12 ट्रेन रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही गया होकर जाने वाली भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:02 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाली शिक्षिका सुल्ताना परवीन निलंबित, मांगी माफी

Gopalganj News: भाजपा ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। भोरे मंडल के भाजपा अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर दत्त राय ने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। एक शिक्षक की गलत मानसिकता हजारों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल सकती है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:01 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रत्यय अमृत बने विकास आयुक्त

Bihar : बिहार में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग से इसकी अधिसूचना जारी की है। और पढ़ें

07:36 PM, 22-Oct-2024

Crime: गोपालगंज में ठेकेदार हत्याकांड में पंचायत के मुखिया समेत तीन गिरफ्तार, घर से बुलाकर की गई थी हत्या

Gopalganj Crime: गोपालगंज में शटरिंग ठेकेदार हत्याकांड मामले में पुलिस ने पंचायत मुखिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि ठेकेदार को घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी। और पढ़ें

07:24 PM, 22-Oct-2024

Bihar: कैबिनेट की बैठक में  25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण; जवानों को भी फायदा

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की, जिसमें 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवानों की सुविधाएं बढाई गई हैं।  और पढ़ें

07:15 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: सीवान में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में हड़कंप

Siwan News: सीवान जेल अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुसार, न्यायिक हिरासत में हुई मौतों के मामलों में पोस्टमार्टम कम से कम तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाना चाहिए। इसकी सूचना जिलाधिकारी और पुलिस को दे दी गई है। और पढ़ें

06:50 PM, 22-Oct-2024

Bihar Crime: पटना में युवक की निर्मम हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime: फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह हत्या प्रतीत होती है। मामले की पूरी जांच के लिए परिवार से आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें

06:18 PM, 22-Oct-2024

Belaganj Bypoll: BJP जिलाध्यक्ष ने RJD प्रत्याशी को बताया राक्षस तो JDU उम्मीदवार को देवी, बोले- ...दो दीवाली

Belaganj Bypoll: भाजपा नेता प्रेम प्रकाश ने दावा किया कि इस बार बेलागंज में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और क्षेत्र को ‘राक्षस’ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार दो दीपावली मनाई जाएगी। और पढ़ें

05:38 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: औरंगाबाद में तीन बच्चों समेत विवाहिता की हुई हत्या या लापता? जांच में जुटी पुलिस; जानें मामला

Aurangabad News: पौथू थानाध्यक्ष आकाश राज ने कहा कि जब तक शव बरामद नहीं होता है या सभी सकुशल बरामद नहीं किए जाते है, तब तक मामले में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले में पुलिस ने एक वाहन चालक को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

04:47 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन, ‘बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल’

Tourism Fair-2024: बिहार पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार लगातार पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के तहत नालंदा, गया, बोधगया और राजगीर जैसे स्थलों का विकास किया जा रहा है। और पढ़ें

04:34 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : मैसेंजर से हुआ था प्यार, फिर हुई मुलाक़ात; अब बंधक बनाकर प्रेमी ने किया रेप

Bihar : सोशल मीडिया से बातचीत के बाद प्यार का इजहार हुआ और अब दिल मिलने के लिए बेचैन हो गया। इसलिए जल्द मुलाकात भी हो गई। लेकिन मुलाक़ात में धोखा हो गया। प्रेमी ने प्रेमिका को बंधक बनाकर  कई दिनों तक उसका रेप किया। पीड़िता अब अस्पताल में है। और पढ़ें

04:21 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gopalganj News: गोपालगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

03:31 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार राम जानकी मठ के मठाधीश को कुचला, मौके पर मौत; बेटा भी घायल

Gopalganj News: मीरगंज थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

03:24 PM, 22-Oct-2024

Bihar: नीट पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, संजीव मुखिया के घर छापामारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

Bihar: नीट पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, संजीव मुखिया के घर छापामारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
Patna: EOU major action in NEET paper leak case, raid at Sanjeev Mukhiya house, important documents recovered
  और पढ़ें

02:58 PM, 22-Oct-2024

Spam Call : 27 दिनों के अंदर बिहार में 22 करोड़ स्पैम कॉल! आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस ने 70 लाख फर्जी SMS भी पकड़े

Bihar News : बिहार-झारखंड में फर्जी कॉल और मैसेज से लोगों के साथ खूब खिलवाड़ हो रहा है। इसका अंदाजा इस एक आंकड़े के साथ लगाया जा सकता है कि 27 दिनों के अंदर एयरटेल ने इस सर्किल में 22 करोड़ स्पैम कॉल और 70 लाख स्पैम मैसेज की पहचान की। और पढ़ें

02:54 PM, 22-Oct-2024

Crypto Currency: पाक, चीन सहित कई देशों के वाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप से मनी लॉन्ड्रिंग, साइबर अपराधी गिरफ्तार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि आरोपी कई अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के संपर्क में था। आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से भी कंपनियों से जुड़े लोगों का डाटा विदेशों में शेयर किया था। आरोपी के मोबाइल की जांच में चीन, रूस सहित कई देशों के लोगों के साथ डाटा साझा करने के सबूत मिले। और पढ़ें

02:34 PM, 22-Oct-2024

Bihar Crime: बोरे से मिला सिर कटा शव, पैर भी नहीं थे; गुमशुदा युवक की ऐसे हुई पहचान, घटना से बेगूसराय में दहशत

Begusarai News: चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि शव का सिर गायब था, जिससे उसकी पहचान में कठिनाई हुई। लेकिन परिजनों ने शव की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:11 PM, 22-Oct-2024

Bihar: सीतामढ़ी में सात साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; थाने में हंगामा

Sitamarhi News: पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना को लेकर अब तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

01:45 PM, 22-Oct-2024

Bihar News: शादी का झांसा देकर चचेरी बहन का किया यौन शोषण; गर्भवती होने पर छोड़ा, मारपीट भी की

Sitamarhi News: परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुअनि पूनम कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और पढ़ें

01:21 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : सरकारी बिजली कंपनी के स्विच बोर्ड ऑपरेटर का टुकड़ों में बंटा शव मिला; नौकरी के लिए दिए थे दो लाख

Bihar Police : उसने एक युवक को और बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये दिए थे। सोमवार की शाम घर से सिलेंडर में गैस भरवाने के लिए निकला था और अब रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही कि यह हत्या है या आत्महत्या? और पढ़ें

01:02 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : बिहार में पुलों के बाद अब सरकारी फंड से बन रही दीवार गिरी; मजदूरों को चोट, मगर जान बची

Bihar Wall Collapse : बिहार में पुल गिरने की खबरें फिलहाल रुकी हुई हैं। इस बीच सरकारी फंड से निर्माणाधीन एक बड़ी दीवार के गिरने की खबर सामने आई है। किस्मत है कि निर्माणाधीन दीवार गिरने से किसी की जान नहीं गई, हालांकि मजदूर घायल जरूर हैं। और पढ़ें

12:46 PM, 22-Oct-2024

Election 2024 : प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार की रामगढ़ सीट पर उतारा 'कुशवाहा', मनोज भारती ने की घोषणा

Bihar News : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने एक और सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में जन सुराज ने कुशवाहा प्रत्याशी पर दांव खेला है। और पढ़ें

12:32 PM, 22-Oct-2024

Bihar News : 27 साल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या; गया में मछली व्यवसायी की हत्या से माहौल गरमाया

Bihar Police : पुलिस को चुनौती लगातार मिल रही है। एक बार फिर एक कारोबारी की हत्या हुई है। गया में मछली व्यापारी की हत्या से माहौल गरम है। सोमवार को शाम घर से निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई। लाश मिलने से सनसनी फैल गई। और पढ़ें

11:30 AM, 22-Oct-2024

Bihar : गर्भाशय सर्जरी करते हुए दोनों किडनी निकाल ली; दो साल में नड्डा तक गुहार, अब जिंदगी की जंग हारी सुनीता

Bihar : एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में आखिरकार जिंदगी मौत के बीच जी रही बिना किडनी की मरीज सुनीता दुनिया को छोड़ गई। जाने के साथ ही अपने पीछे व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर गई।  और पढ़ें

11:03 AM, 22-Oct-2024

Bihar News : जमीनी विवाद में हुई थी पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की हत्या, अब 15 आरोपियों को मिला आजीवन कारावास

Bihar : तीन साल पहले 50 बीघा जमीनी विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने अब सामूहिक हत्याकांड के मामले में 15 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। और पढ़ें

12:24 AM, 22-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बांग्लादेश के विभाजन के वक्त अगर कुल जनसंख्या का बंटवारा हो चुका होता तो आज बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं आते। और जो लोग ये कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है तो मैं ये कहता हूं कि भारत हमारे बाप का है, प्रभु श्री राम का है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें