फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:34 PM, 12-Oct-2024

Bihar News: गया में एक लाख इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

Gaya News: एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। और पढ़ें

09:26 PM, 12-Oct-2024

Vijayadashami: समस्तीपुर में बंगाली प्रथा से मां दुर्गा की विदाई, सिंदूर खेला में खुश और मायूस दिखीं महिलाएं

Vijayadashami 2024: आयोजन की अध्यक्ष मंदिर पलीत ने बताया कि बंगाली समाज में सिंदूर का विशेष महत्व है। दशमी के दिन मां दुर्गा को बेटी की तरह विदा किया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे एक बेटी को मायके से विदाई दी जाती है। और पढ़ें

09:12 PM, 12-Oct-2024

Dussehra: पूर्णिया, सुपौल और छपरा में लंकापति के भारी-भरकम पुतले जले; पप्पू यादव ने कहा- रावण को मार रहा रावण

Dussehra: पूर्णिया, सुपौल और छपरा में लंकापति के भारी-भरकम पुतले जले; पप्पू यादव ने कहा- रावण को मार रहा रावण
Dussehra: Huge effigies of Lankapati burnt in Purnea Supaul Chapra, Pappu Yadav says Ravana is killing Ravana
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 12-Oct-2024

Bihar News: दशहरा मेले में भड़का हाथी, दो कारों समेत पांच वाहनों को ध्वस्त किया, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग

Bihar News: दशहरा मेले में भड़का हाथी, दो कारों समेत पांच वाहनों को ध्वस्त किया, जान बचाने को इधर-उधर भागे लोग
Chhapra: furious elephant destroyed 5 vehicles including 2 cars at Dussehra fair people ran away to save lives
  और पढ़ें

07:56 PM, 12-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में महादलित बस्ती के निवासियों की दुर्दशा; सरकारी योजनाओं से वंचित, मूलभूत सुविधाएं भी नहीं

Nalanda News: राज्य महादलित आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि लगभग 72 महादलित परिवारों को एन-30 से विस्थापित किया गया था। लेकिन दुःख की बात है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जल, बिजली और स्वच्छता तक कुछ नहीं मिल पाया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:32 PM, 12-Oct-2024

Dussehra 2024: सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में हुआ 51 फीट के रावण का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला भी जला

Dussehra 2024: सहरसा के एमएलटी कॉलेज मैदान में हुआ 51 फीट के रावण का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला भी जला
Dussehra 2024: 51 feet tall effigies of Ravana, Kumbhkarna, Meghnad burnt in MLT College ground of Saharsa और पढ़ें

07:15 PM, 12-Oct-2024

Vijayadashami 2024: राम के तीर से धू-धू कर जला लंकापति रावण, गया के गांधी मैदान में दशहरा का भव्य समापन

Dussehra 2024: गया में राम के तीर से लंकापति रावण धू-धू कर जला। रावण दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान के सभी गेट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। और पढ़ें

06:54 PM, 12-Oct-2024

Vijayadashami: गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने किया रावण का वध, मैथिली लुक में नजर आया रावण

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत पूरे  देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। और पढ़ें

06:41 PM, 12-Oct-2024

विजयादशमी: समस्तीपुर में हुआ रावण दहन, मेघनाथ और कुंभकरण के भी जलाए गए पुतले; देखें तस्वीरें

विजयादशमी: समस्तीपुर में हुआ रावण दहन, मेघनाथ और कुंभकरण के भी जलाए गए पुतले; देखें तस्वीरें
Vijayadashami: Ravana Dahan took place in Samastipur, effigies of Meghnath and Kumbhakaran were also burnt
  और पढ़ें

06:28 PM, 12-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में 17 करोड़ की लागत से बना नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

Nalanda News: मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र पहले प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटित किया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी कमियां रह गई थीं। उन्होंने कहा कि आज उन कमियों को दूर करके इसे पूरी तरह से कार्यात्मक बना दिया गया है। और पढ़ें

05:39 PM, 12-Oct-2024

Bihar: महिला अधिवक्ता से मारपीट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार, एसआई से रंजिश में हमला किए जाने की बात आई सामने

Bihar News: सहरसा में महिला अधिवक्ता और उनकी मां से मारपीट के मामले में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता का एसआई से रंजिश का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

05:18 PM, 12-Oct-2024

Bihar: बेतिया में देवर ने चाकू से गोदकर ली भाभी की जान, साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम; जानें मामला

Bettiah News: इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सगे देवर शेख नाजिर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।  और पढ़ें

05:01 PM, 12-Oct-2024

Bihar News : बेतिया में महिला की हत्या; मेला दिखाने के बहाने ले गया पति, धारदार हथियार से वारकर मार डाला

थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति अमित पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर ली है। छापेमारी कर अमित को गिरफ्तार भी कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

04:44 PM, 12-Oct-2024

Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल; गोलीबारी का भी आरोप

Saharsa News: सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रंजेश यादव और सुधांशु कुमार के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह मारपीट हुई है। सुधांशु द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। और पढ़ें

04:26 PM, 12-Oct-2024

Bihar: महिला अधिवक्ता से मारपीट मामले में अपराधियों के भागने का वीडियो सामने आया, पिस्तौल तानकर की थी बदसलूकी

Saharsa News: सहरसा थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि अधिवक्ता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:37 PM, 12-Oct-2024

Bihar: जिस बंगले में तेजस्वी रहते थे, वह अब सम्राट का नया पता; डिप्टी सीएम बोले- असुरी ताकतों को भगाना है

महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी को 5 देशरत्न मार्ग आवंटित किया गया था। जब वह उपमुख्यमंत्री नहीं रहे, तब भी उन्होंने बंगला खाली नहीं किया। भवन निर्माण विभाग से नोटिस जारी होने के बाद तेजस्वी यादव को बंगला खाली करना पड़ा था।  और पढ़ें

03:00 PM, 12-Oct-2024

Sindoor Khela: मुजफ्फरपुर में विजयादशमी पर बंगाली परंपरा का अनोखा निर्वहन, क्या है सिंदूर की होली, जानें

Sindoor Khela: मुजफ्फरपुर में विजयादशमी पर बंगाली परंपरा का अनोखा निर्वहन, क्या है सिंदूर की होली, जानें
Sindoor Khela: Unique performance of Bengali tradition on Vijayadashami in Muzaffarpur, farewell to Maa Durga
  और पढ़ें

02:38 PM, 12-Oct-2024

Accident News: मेला देखकर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार; एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मेला देखकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। और पढ़ें

02:12 PM, 12-Oct-2024

Vijayadashami: गया में बंगाली समाज ने मां दुर्गा की धूमधाम से की विदाई, सिंदूर खेला के साथ मनाई अनोखी होली

Vijayadashami: गया में बंगाली समाज ने मां दुर्गा की धूमधाम से की विदाई, सिंदूर खेला के साथ मनाई अनोखी होली
Gaya: Bengali community bid farewell to Maa Durga with great pomp, celebrated unique Holi with Sindoor Khela
  और पढ़ें

01:52 PM, 12-Oct-2024

Bihar Crime: जहानाबाद में दशहरा पूजा के दौरान डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या

Jehanabad Crime: जहानाबाद में दशहरा पूजा के दौरान दो तांत्रिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:02 PM, 12-Oct-2024

Darbhanga: Karnataka के मैसूर से दरभंगा आ रही ट्रेन की हुई भयानक टक्कर, कई लोग घायल, जानें अपडेट!

Railways: मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है।

और पढ़ें

11:03 AM, 12-Oct-2024

Bihar News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और जेठानी पर हत्या का आरोप; पढ़ें पूरी खबर

परिजनों ने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। लचिका देवी इसका विरोध करती थी। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। और पढ़ें

10:35 AM, 12-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय माता-पिता के सामने बेटे की मौत, कलश विसर्जन करने गया था, गंडक नदी में डूब गया

हादसे के बाद चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  और पढ़ें

08:57 AM, 12-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

शेखपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें