फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:10 PM, 01-Oct-2024

Bihar : दिग्गज परिवार की पुत्रवधु ने लोजपा आर को कहा अलविदा, जन सुराज को थामा; जानिए कौन है विनीता विजय

Bihar : मुजफ्फरपुर की राजनीति के बेहद अहम और मजबूत राजनीतिक परिवार माने जाने वाले पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता स्व रघुनाथ पांडे की पुत्रवधु विनिता विजय ने लोजपा आर को छोड़कर प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हो गई हैं। और पढ़ें

09:15 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में पुलिस ने कई अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूट और हत्या की घटनाओं का खुलासा

Vaishali News: वैशाली में पुलिस ने कई अपराधियों को अपराध की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से लूट और हत्या के कई मामलों के खुलासे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

09:08 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : निगरानी ने दस फर्जी शिक्षकों पर किया मामला दर्ज, हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही कार्रवाई

Bihar : बिहार सरकार ने शिक्षकों की जमकर बहाली की, लेकिन इस बहाली में कई शिक्षक अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पर बहाल हो गये। शिक्षा विभाग और निगरानी  उन सारे फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं को खोज-खोजकर उनपर कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:06 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : पॉकेट के साथ सांसों को राहत देगा नीतीश कुमार सरकार का यह बड़ा फैसला; जानिए, धन लाभ किसे मिलेगा?

Cabinet Meeting Bihar : राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने विधानसभा चुनाव के करीब एक साल पहले हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में आम लोगों से लेकर उद्यमियों के समूह तक को बड़ी राहत दी है। पॉकेट के साथ सांसों पर भी यह राहत लागू होगी। और पढ़ें

09:04 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब की खेप लेकर पहुंचे तस्कर, पुलिस ने 20 लाख की खेप के साथ एक को किया गिरफ्तार

Muzaffarpur News: SDPO बिनीता सिन्हा ने कहा कि शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस दौरान दो पिकअप वैन जब्त की गई हैं। वहीं, मौके से एक तस्कर को भी पकड़ा गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: शेखपुरा में दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर CPI का SDM के खिलाफ प्रदर्शन, आरोपों को बताया बेबुनियाद

Bihar News: शेखपुरा में दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर CPI का SDM के खिलाफ प्रदर्शन, आरोपों को बताया बेबुनियाद
Bihar News: CPI protests against SDM accusing him of misbehavior in Sheikhpura, calls allegations baseless
  और पढ़ें

08:13 PM, 01-Oct-2024

Bihar : स्मार्ट मीटर पर मची रार, राजद ने पूरे बिहार में किया धरना प्रदर्शन; प्रदेश अध्यक्ष भी खूब बोले

Bihar : पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। बिजली बिल देने में असमर्थ गरीब और वंचित परिवार के घरों की बिजली काटी जा रही है और अब तो इस तरह के हालात बन गए हैं कि पूरे गांव की ही बिजली काटी जा रही है। और पढ़ें

08:07 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में मछली मारते समय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Vaishali News: लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सलेमपुर दियारा तिरहुत तटबंध के पास गंडक नदी में मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

07:30 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय में इलाज के दौरान एक युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा

Begusarai News: बेगूसराय में सरकारी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। और पढ़ें

06:58 PM, 01-Oct-2024

Bihar Flood: मोतिहारी के लोकनाथपुर में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी से हाहाकार

Bihar Flood: मोतिहारी के लोकनाथपुर में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी से हाहाकार
Bihar Flood: Gandak river ring dam broke in Loknathpur of Motihari, dozens of villages in chaos due to flood
  और पढ़ें

06:47 PM, 01-Oct-2024

Bihar Flood: बाढ़ से डूब रहा बिहार, कौन है जिम्मेदार?

Bihar Flood: हर साल की तरह एक बार फिर बिहार बाढ़ की चपेट में हैं। साल 2005 से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं अगर बीच के कुछ समय को छोड दें तो, लेकिन उसके बाद भी बिहार में हर बाढ का कहर लगातार देखने को मिलता रहा है। और पढ़ें

06:25 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : स्मार्ट मीटर की खामियों पर दो बहनों का गीत हुआ वायरल, राजनीति में मचा है घमासान

Bihar : स्मार्ट मीटर पर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर हो रही है। ऐसे में दो बहनों का एक गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के लिए अनुरोध कर रही हैं। साथ ही वह वजह भी बता रही हैं।  और पढ़ें

05:59 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : पटना में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गालियों से भूना, वजह खंगाल रही पुलिस

Bihar : पटना में अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोलियों से भून डाला। इस घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल  पर जुट  गए और हंगामा करने लगे।   और पढ़ें

05:56 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में दाहा नहर पर बना डायवर्सन टूटा, आवागमन बंद होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Gopalganj News: ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस डायवर्सन को ठीक करे, ताकि आवागमन बहाल हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी ने आरोप लगाया कि पुल को बिना उचित अनुमति के तोड़ा गया, जबकि वह पुल अच्छी अवस्था में था। और पढ़ें

05:21 PM, 01-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय में भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी के आरोप में हुई यह घटना

Begusarai News: थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है और मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:14 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : बागमती के बाद अब बूढ़ी गंडक का रौद्र रूप, शहर में प्रवेश करने लगा है बाढ़ का पानी

Bihar : बाढ़ का पानी अब शहर में  प्रवेश करने लगा है, जिससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। ख़ास कर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए स्थिति गंभीर हो गई है। उन्हें स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। और पढ़ें

04:56 PM, 01-Oct-2024

Bihar Cabinet : पटना के बिहटा में बनेगा 300 बेड का नया अस्पताल; सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट ने लिए 45 फैसले

Bihar News : 10 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 46 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। अब अक्टूबर की पहली तारीख को हुई बैठक में 45 फैसले लिए गए, जिनमें कई सीधे बड़ी आबादी से जुड़े हैं। और पढ़ें

04:47 PM, 01-Oct-2024

Bihar: नालंदा में खेत में बिजली का करेंट लगने से दो युवकों की मौत, परिजनों ने खेत मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

Nalanda News: नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि करेंट से मौत होने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है।  और पढ़ें

04:14 PM, 01-Oct-2024

Crime: छोटे भाई का गला रेतकर भाग गया बड़ा भाई, 'जिंदा या मरा' देखने लौटा तो गांव वालों ने पकड़ा; जानें मामला

Samastipur News: मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि हत्या की वजह जमीन विवाद है। आरोपी विकास ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। और पढ़ें

03:14 PM, 01-Oct-2024

Bomb Blast in Bihar : बम के धमाके से छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर; मची अफरातफरी

Bihar News : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम विस्फोट की घटना सामने आई है। इस बार भी बच्चे शिकार हुए हैं। छह बच्चे घायल हैं। आननफानन में उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन घायल बच्चों में दो की हालत काफी गंभीर है। और पढ़ें

03:07 PM, 01-Oct-2024

Bihar Flood: गोपालगंज में गाइड बांध की मरम्मत न होने से बाढ़ का कहर; कई गांव जलमग्न, लोगों की मुसीबतें बढ़ी

Gopalganj flood: रामपुर टेंगराही के मुखिया अजीत राय ने बताया कि 2020 में यह बांध टूट गया था। तब से लेकर अब तक बांध की मरम्मत की मांग जारी है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। और पढ़ें

02:37 PM, 01-Oct-2024

Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री के सामने राशन के लिए टूट पड़े बाढ़ पीड़ित, कहा- कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया

Saharsa flood: मंत्री चिराग के सामने बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राहत और राशन तो दूर की बात है, अंचल प्रशासन झांकने तक नहीं आया है। हालांकि सदर एसडीओ ने लोगों को समझाया और सीओ को राहत और राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। और पढ़ें

02:05 PM, 01-Oct-2024

Flood: मुजफ्फरपुर में SDRF ने बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला, बागमती-बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा

Flood: मुजफ्फरपुर में SDRF ने बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला, बागमती-बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा
Muzaffarpur: SDRF rescued a pregnant woman trapped in flood, water level increased in Bagmati and Budhi Gandak और पढ़ें

01:55 PM, 01-Oct-2024

Bihar News : प्रशांत किशोर की पार्टी का नाम जन सुराज रहेगा? पीके की सभा में कल कई देशों से बुलाए मेहमान रहेंगे

Bihar Politics : गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है। सभी राजनीतिक दलों की नजर वहीं टिकी है। लेकिन, हम आपको बताने जा रहे हैं प्रशांत किशोर के उस कार्यक्रम की कुछ अलग बातें। जानिए, क्या होगा कल।  और पढ़ें

01:09 PM, 01-Oct-2024

BSPHCL: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने फिर खोली आवेदन विंडो, 15 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

BSPHCL Recruitment 2024: बिहार में बीएसपीएचसीएल ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती पर आवेदन के लिए विंडो खोल दी गई है। 15 अक्तूबर तक आवेदन विंडो खुली रहेगी। और पढ़ें

10:44 AM, 01-Oct-2024

Bihar : चिराग बोले- राहुल गांधी सरकार बनाने के लिए चितिंत हैं, बाढ़ पीड़ितों से मिलने का समय नहीं उनके पास

चिराग पासवान ने सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के केदली पंचायत के असेय पहड़ापुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्र का वितरण कर स्थिति की जानकारी ली। और पढ़ें

09:09 AM, 01-Oct-2024

Bihar Flood News: दरभंगा में दंपती समेत तीन लोग बाढ़ के पानी में बहे, तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में बाढ़

ग्रामीण गणेश मुखिया ने बताया कि तटबंध टूटने के कारण पास के मुसहरी और कनून टोला के लोग सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुए हैं। इसी बस्ती में से तीन लोग पानी की तेज धार में बह गए। और पढ़ें

12:35 AM, 01-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पिता का साया जब सर से उठता है, तो हमेशा के लिए खालीपन रह जाता है। ऐसे में आज पूर्णिया आना और गले मिलना न सिर्फ उस एहसास का आदान-प्रदान करना है, बल्कि गले मिलकर दोनों ने एक दूसरे के दुखों को बांटा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें