फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकानदार की गई जान; भीड़ ने गाड़ी को किया आग के हवाले

Bihar : एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भड़के लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया।  और पढ़ें

11:10 PM, 27-Sep-2024

BPSC Result : 69वीं संयुक्त पीटी परिणाम के बाद अब बीपीएससी की बड़ी घोषणा, देखें, BPSC इंटरव्यू की तारीखें

BPSC 69th Mains: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा के साक्षात्कार के तारीख की घोषणा कर दी है। जानिये आयोग ने साक्षात्कार के लिए किस उम्मीदवार कब और किस समय बुलाया है। और पढ़ें

10:03 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : बिहार में फिर चर्चा में है लुटेरी दुल्हन, सात फेरे लेकर पहुंची मॉल; रुपया लेकर हो गई फुर्र

Bihar : बिहार के एक शहर में फिर लुटेरी दुल्हन ने एक शख्स को लूट कर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:41 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : बिहार में पहले शराब पार्टी, फिर गोली मारकर की हत्या, वजह तलाश रही पुलिस

Bihar : पटना से सटे एक शहर में एक शख्स को गांव के ही कुछ लोगों ने बुलाकर पहले शराब पार्टी की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि परिजनों ने किसी के साथ दुश्मनी या झंझट होने से इंकार किया है। अब पुलिस हत्या की वजह खंगाल रही है।  और पढ़ें

09:18 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : डायन होने के शक में महिला की गला दबाकर हत्या, गांव के लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar : बिहार में गांव के लोगों ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। महिला पर लोगों ने डायन होने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:08 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: रोपवे राजगीर की ऑनलाइन टिकट सेवा की शुरुआत, बिहार पर्यटन टीजर का हुआ लोकार्पण

Patna News: पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार में पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत और अत्याधुनिक पर्यटकीय सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। और पढ़ें

09:02 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : कल बिहार के आठ जिलों में तबाही का डर; नेपाल से 6.81 लाख क्यूसेक पानी आएगा, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bihar : शनिवार की दोपहर 12 बजे कोसी बराज से 6 लाख 81 हजार 639 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की संभावना है। ऐसे में कोसी नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के बीच बसे लोगों को बाढ़ और कटाव का सामना करना पड़ सकता है। और पढ़ें

08:56 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में तंत्र मंत्र के नाम पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी भेजे गए जेल

Gopalganj News: गोपालगंज में तंत्र मंत्र के नाम पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:41 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : बिहार में फिर हुआ 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नये डीएम और एसडीओ

Bihar : बिहार सरकार ने एक बार फिर भारी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के नये डीएम भी बनाये गये हैं।  और पढ़ें

08:20 PM, 27-Sep-2024

Bihar: बिहार में पहली बार भोजपुरी के प्रोफेसर बने BRABU के सीनेटर, भोजपुरी भाषा को मिल सकती है नई दिशा

Chhapra News: भोजपुरी शिक्षाविद शिवानुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि डॉ. जयकांत सिंह की इस जीत से भोजपुरी भाषा और संस्कृति को नई पहचान मिल सकती है। उनकी विशेषज्ञता और विश्वविद्यालय में उनकी भूमिका से भोजपुरी को अकादमिक क्षेत्र में और मजबूत किया जा सकेगा। और पढ़ें

08:15 PM, 27-Sep-2024

Bihar Police : बिजली मिस्त्री ने नाबालिग बच्ची के साथ की छेड़खानी, लोगों ने जमकर की पिटाई

Bihar : बच्चों को घर में अकेला न छोड़ें, वरना कोई भी घटना हो सकती है।बिहार में घर में अभिभावक के नहीं होने पर घर में आये बिजली मिस्त्री ने एक नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। लेकिन तभी बच्ची की दादी आ गई, जिससे उसकी अस्मत लूटने से बच गई। और पढ़ें

07:40 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: रामचरित मानस विवाद, चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ मंत्री हरि सहनी ने दरभंगा कोर्ट में रखा अपना पक्ष

Ramcharit Manas controversy: मंत्री हरि सहनी ने कहा कि रामचरित मानस के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक बयान न केवल सनातन धर्म पर चोट हैं, बल्कि यह समाज में सांप्रदायिक तनाव भी पैदा करते हैं। चंद्रशेखर का बयान राज्य और समाज हित में नहीं है। और पढ़ें

07:01 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: सीएम नीतीश के मंत्री का शराबबंदी को लेकर प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, मांझी को भी दो टूक

Jehanabad News: मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि प्रशांत किशोर का कहना है कि मेरी सरकार अगर बिहार में बनी तो शराबबंदी खत्म कर देंगे। उनके इस बयान पर महिलाओं ने करारा जवाब देते हुए तमाचा मार दिया और मुंह पर कालिख पोत दी है। और पढ़ें

06:57 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : किशोरी की मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Bihar : इलाज के दौरान एक लड़की की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। लोगों ने क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की।  फिर पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
  और पढ़ें

06:37 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: आईजी शिवदीप लांडे का पूर्णिया के मनिहारी में दौरा, दियारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर की चर्चा

Purnea News: आईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि अपराध खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दियारा क्षेत्र से सीधे जुड़े इलाकों के तमाम लोगों को भरोसा दिलाया कि वे निडर होकर अपना व्यवसाय करें, क्योंकि पुलिस उनके साथ है। और पढ़ें

06:06 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली धमकी, सुरक्षा की गुहार पर पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar News: डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आजकल फर्जी आईडी और फोटो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले बढ़ गए हैं, इसलिए इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
  और पढ़ें

05:43 PM, 27-Sep-2024

Bihar News : महिला यूट्यूबर ने भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ कराया मामला दर्ज, कहा- मिली है हत्या की धमकी

Bihar : लोकसभा चुनाव के बाद पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह यह है कि एक महिला यूट्यूबर ने उन पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि वह अपने सहयोगी से झूठा केस भी करवाया और फिर हत्या करने की धमकी भी दिलवा रहे हैं। और पढ़ें

05:42 PM, 27-Sep-2024

Bihar: गया से पिंडदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई; एक व्यक्ति की मौत, चार लोग गंभीर घायल

Aurangabad News: घायल अमित कुमार ने बताया कि वे सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी हैं और अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए गया जा रहे थे। हादसे के बाद, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
  और पढ़ें

05:04 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: लालू यादव के दलित हितैषी होने पर केंद्रीय मंत्री का तीखा पलटवार, CM ममता बनर्जी पर बिगड़े बोल

Bihar News: लालू यादव के दलित हितैषी होने पर केंद्रीय मंत्री का तीखा पलटवार, CM ममता बनर्जी पर बिगड़े बोल
Bihar: Jitan Ram Manjhi hits back at Lalu Yadav for being Dalit sympathiser, calls CM Mamata Banerjee crazy
  और पढ़ें

04:32 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: सरकारी अस्पताल में सो रही मरीज पर गिरा छत का प्लास्टर, डॉक्टर बोले- यह घटना कोई बड़ी दुर्घटना नहीं

Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी एस झा ने कहा कि भवन पुराना है और छत के प्लास्टर के गिरने की घटना कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। और पढ़ें

04:06 PM, 27-Sep-2024

Bihar: जमुई में कोचिंग में छात्रों के विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jamui News: चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि उन्हें कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

03:20 PM, 27-Sep-2024

Bihar Crime: बेगूसराय में ई-रिक्शा चालक की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

Begusarai Crime: मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से अपराधियों ने शाहिद का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। और पढ़ें

03:08 PM, 27-Sep-2024

Bihar: नालंदा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Nalanda News: ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग को जर्जर तारों को बदलने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण आए दिन तार गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में है। और पढ़ें

02:16 PM, 27-Sep-2024

Bihar Flood: शेखपुरा में बाढ़ का पानी घटने लगा, पर बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली पूरी राहत, देखें तस्वीरें

Bihar Flood: शेखपुरा में बाढ़ का पानी घटने लगा, पर बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली पूरी राहत, देखें तस्वीरें
Bihar: Flood water started receding in Sheikhpura, but flood victims did not get complete relief, see photos
  और पढ़ें

01:43 PM, 27-Sep-2024

Bihar News: बिहार यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा का राजद पर तीखा वार, 2025 में NDA की सरकार बनने का किया दावा

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मगध और शाहाबाद क्षेत्रों में हुई एनडीए की हार पर राजद का खुश होना गलत है, क्योंकि यह हार राजद की लोकप्रियता का परिणाम नहीं है, बल्कि एनडीए के भीतर हुए विरोधाभासों का नतीजा है। और पढ़ें

12:41 PM, 27-Sep-2024

Bihar: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी ने यात्रियों को परेशान किया फिर ट्रेन पर फेंकने लगा पत्थर

ट्रेन खुलते ही युवक ने ताबड़तोड़ पत्थर चलाने लगा। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे पैंट्री कार समेत तीन डिब्बों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। और पढ़ें

11:39 AM, 27-Sep-2024

Bihar News: इन जिलों में कटाव से लोग परेशान, भागलपुर में पुलिया ध्वस्त; शेखपुरा के 150 घरों में बाढ़ का पानी

Bihar Flood News: भागलपुर में पुलिया ध्वस्त हो गई। इस कारण पीरपैंती में बाखरपुर, बाबूपुर पंचायत समेत कई गाँवों का सम्पर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी ने इस पुलिया का दो साल पहले ही निर्माण करवाया था। और पढ़ें

09:51 AM, 27-Sep-2024

Bihar Police: बिहार में पुलिस टीम पर हमला; इतनी सी बात पर बेरहमी से पीटा, किसी तरह जान बचाकर भागे दरोगा-सिपाही

नारदीगंज थाना प्रभारी गिरीश प्रसाद ने कहा कि डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। उनकी पहचान कर ली गई है। मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त और अन्य लोगों को अज्ञात बताते हुए आरोपित बनाया गया है। और पढ़ें

08:27 AM, 27-Sep-2024

Bihar News : गोपालगंज में नौ साल के बच्चे का अपहरण; दरवाजा पर खेल रहा था, बाइक पर बैठा कर फरार हो गए अपराधी

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें अपहर्ता बच्चा को बाइक पर आगे बैठाकर लेकर जाते हुए दिख रहा है। बच्चे को अगवा करने वाला पीले रंग की फुल शर्ट पहना हुआ है और सिर में हेलमेट लगा हुआ है। और पढ़ें

05:44 AM, 27-Sep-2024

Bihar: बिहार में जाति पर सियासत तेज, लालू ने पूछा-ऊ मुसहर हैं क्या? मांझी बोले- हमें अपनी जाति पर गर्व

Bihar: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को गड़ेरिया जाति का बताया था। इस पर पलटवार करते हुए लालू ने बृहस्पतिवार को अपने ही अंदाज में सवाल उठाया-ऊ मुसहर हैं क्या? इस पर मांझी ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई। और पढ़ें

12:03 AM, 27-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गये छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बंगाल के कुछ लोग उन छात्रों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बंगाल सरकार की किरकिरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें