फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 26-Sep-2024

Bihar : सांसद पप्पू यादव जेई पर भड़के, किया अभद्र भाषा का प्रयोग; सीएम को कहा- इन इलाकों का भी कीजिए दौरा

Bihar : कभी सरकार पर तो कभी कभी विपक्ष पर तो कभी केंद्र सरकार पर बरसने वाले पूर्णिया के सांसद अब जेई पर बरसते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं। और पढ़ें

09:18 PM, 26-Sep-2024

Bihar News : ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, आपके साथ ऐसे हो सकती है ठगी; पुलिस ने किया खुलासा

Bihar : ऑनलाइन खरीददारी करने वाले लोग सावधान हो जाईये। ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद भी ग्राहकों के साथ ठगी हो रही है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।   और पढ़ें

07:55 PM, 26-Sep-2024

Gopalganj News: सरकारी लाइसेंस पर कारतूस बेचने के आरोप में लाइसेंसधारी सहित राइफल जब्त, पुलिस ने क्या बताया

गोपालगंज में सरकारी लाइसेंस पर कारतूस बेचने के आरोप में लाइसेंस धारी सहित राइफल को जब्त किया गया है। साथ ही देशी कट्टा, लाइसेंसी राइफल, 22 जिंदा कारतूस और 47 खोखा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:54 PM, 26-Sep-2024

Nepal Bus Accident Nepal : भीमनगर बराज में रेलिंग को तोड़ती हुई यात्री बस कोसी नदी में गिरी, रेस्क्यू जारी

 Bus Accident : भीमनगर बराज में एक बस रेलिंग को तोड़ती हुई कोसी नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को बचाने में जुट गई। और पढ़ें

07:40 PM, 26-Sep-2024

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल बोले- तेजस्वी यादव को संस्कार सीखना चाहिए, जीतनराम उनकी पिता की उम्र के हैं

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा, तेजस्वी द्वारा दिया गया बयान अत्यंत दुखद है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:04 PM, 26-Sep-2024

VIDEO : सुपौल में एनएच 27 के किनारे बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा

सुपौल में एनएच 27 के किनारे बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा और पढ़ें

06:55 PM, 26-Sep-2024

Bihar News : लालू परिवार पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा- तेजस्वी यादव नहीं बता सकते हैं अपने परदादा का नाम

Bihar : जाति की राजनीति में जमकर बयानबाजी हो रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे मेरे पिताजी, दादाजी और परदादा का नाम याद है, लेकिन क्या 
तेजस्वी यादव को पता है कि उनके परदादा का क्या नाम है?   और पढ़ें

06:51 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: सीवान में कोचिंग का शिक्षक बना हिटलर, बाल खींचकर छात्रा को डंडे से जमकर पीटा, वजह ये बताई जा रही

बिहार के एक कोचिंग में शैतान बनकर शिक्षक ने छात्रा की जमकर पिटाई की। शिक्षक ने लड़कों के सामने लड़की का बाल खींचकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

05:57 PM, 26-Sep-2024

Gopalganj News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज नल जल अनुरक्षकों का प्रदर्शन, उंचकागांव प्रखंड पहुंचे थे अनुरक्षक

बिहार के गोपालगंज में मानदेय नहीं मिलने से नाराज नल जल अनुरक्षकों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि सभी अनुरक्षक उंचकागांव प्रखंड मुख्यालय के परिसर पहुंचे थे। और पढ़ें

05:47 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: मोतिहारी की छात्राओं ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

मोतिहारी की छात्राओं ने परचम लहरा दिया है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। इस उपलक्ष्य में प्रतिभागी विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर टिफिन बॉक्स प्रदान किया गया है। और पढ़ें

05:28 PM, 26-Sep-2024

Bettiah News: पांच दिन से गायब चौकीदार का शव मंडीहा गांव के समीप गन्ने के खेत में मिला, आरोपी गिरफ्तार

पांच दिन से गायब चौकीदार का शव मंडीहा गांव के समीप गन्ने के खेत में मिला है। वहीं, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

05:18 PM, 26-Sep-2024

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा बोले- विरासत बचाने के लिए यात्रा कर रहे तेजस्वी यादव, राजद ने दिया यह जवाब

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शुरूआती दिनों में लालू प्रसाद ने ठीक काम किया लेकिन बाद में वह परिवार पर ध्यान देने लगे। राज्य का खजाना भरने के बजाय अपना खजाना भरने लगे। नतीजा जनता ने उन्हें बेदखल कर दिया। अब पूरा लालू परिवार अभी कोर्ट की यात्रा कर रहा है। और पढ़ें

04:50 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों से छह किलो से अधिक चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये आंकी गई है। और पढ़ें

04:34 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: मोतिहारी में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी मामला, वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने किया निलंबित

बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

04:17 PM, 26-Sep-2024

Crime News: शेखपुरा में बाप ने सात साल के बेटे की हत्या कर नदी में फेंका, पांच दिन बाद शव बरामद

बिहार के शेखपुरा में एक बाप ने अपने बेटे की हत्या कर नदी में फेंक दिया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

03:57 PM, 26-Sep-2024

Malay Singh Murder Case Purnia: बिट्टू सिंह समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

बिहार के पूर्णिया में हुए मलय सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनवाई की है। कोर्ट ने हत्याकांड में शामिल बिट्टू सिंह समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें

03:42 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: सीवान में बारात से लौट रही स्कॉपियो की ट्रक से टक्कर, एक बच्चे की मौत, आठ लोग घायल

बिहार के सीवान में बारातियों की स्कॉपियो ट्रक से टकरा गई। इस दौरान एक बच्चे की मौत, जबकि आठ लोग घायल हो गए। और पढ़ें

03:35 PM, 26-Sep-2024

Bihar News : फंदे से झूलती मिली बीपीएससी शिक्षिका की लाश, नौकरी लगने के बाद आई थी अयोध्या से

फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। बाहर से काफी आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि अंदर शिक्षिका की लाश फंदे से झूल रही थी।  और पढ़ें

03:27 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: सुपौल में एनएच-27 के किनारे बनेगा मिडवे सर्विस प्लाजा, मिलेंगी कई अत्याधुनिक सुविधाएं, Video

सुपौल जिले में नेशनल हाइवे-27 के किनारे मिडवे सर्विस प्लाजा बनेगा। इससे लोगों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग ने 29.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। और पढ़ें

03:10 PM, 26-Sep-2024

Bihar: मधेपुरा JNKT मेडिकल कॉलेज में इंटर्न संग मारपीट मामले में 21 छात्र निलंबित, ये किया तो लगेगा जुर्माना

बिहार के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न के साथ मारपीट मामले में 21 छात्रों को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में जो छात्र कॉलेज आएगा, उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। और पढ़ें

02:56 PM, 26-Sep-2024

Samastipur: शराब नहीं मिलने के बाद भी युवक को थाने ले जा रही थी पुलिस, लोगों की पिटाई में चार पुलिसकर्मी जख्मी

बिहार के समस्तीपुर जिले में लोगों की पिटाई से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला शराब से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

02:41 PM, 26-Sep-2024

Muzaffarpur: दोस्त के बुलावे पर गया कारोबारी का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

मुजफ्फरपुर में दोस्त के बुलावे पर गया कारोबारी का बेटा रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है। और पढ़ें

02:31 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: मंत्री अशोक चौधरी की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री, सीएम नीतीश ने बनाया जदयू का महासचिव

राजनीतिक पंडित यह कयास लगा रहे कि बढ़ती उम्र कविता को लेकर जदयू मंत्री अशोक चौधरी पर सख्त कदम उठाएगी लेकिन अब जो हुआ उससे सियासी गलियारे में हलचल सी मच गई है।  और पढ़ें

02:23 PM, 26-Sep-2024

Nalanda News: सर्पदंश से बच्ची की मौत, मां के साथ पलंग पर सोई थी मासूम, परिजनों में कोहराम

नालंदा जिले में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची मां के साथ पलंग पर सोई थी। ऐसे में सांप ने बच्ची को काट लिया। और पढ़ें

02:12 PM, 26-Sep-2024

Bihar News: गया में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सफाई व्यवस्था देख भड़के मंत्री, बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सफाई व्यवस्था देख मंत्री जी भड़क गए। बुधवार देर रात अस्पताल का जायजा लिया। बता दें कि नगर निगम के कारण शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। और पढ़ें

11:42 AM, 26-Sep-2024

Bihar News: बिहार में मुसहर-गड़रिया विवाद, तेजस्वी से मांझी ने किया बड़ा सवाल, पूछा- लालू की जाति क्या है?

मुहसर और गड़रिया जाति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जीतन राम मांझी एक-दूसरे पर लगातार तीखा हमला बोल रहे हैं। और पढ़ें

10:43 AM, 26-Sep-2024

Bihar News : तीन साल की मासूम से स्कूल में दुष्कर्म, शिक्षक पर दरिंदगी करने का आरोप; विरोध में जमकर बवाल

आक्रोशित होकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष के घर घेराव करने पहंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो गुस्साए लोगों ने ऐसा किया... और पढ़ें

09:10 AM, 26-Sep-2024

Bihar News: गंडक नदी में डूबने से किशोरी की मौत, जिउतिया पर्व को लेकर नहाने गई थी, अचानक ऐसा हुआ

किशोरी अपनी मां के साथ जितिया पर्व के मौके पर गंडक नदी में स्नान करने गयी थी। गंडक नदी में स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जब तक लोग उसे बचाने जाते तब तक... और पढ़ें

01:29 AM, 26-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 26 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ब्रजकिशोर सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें