फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : बिहार में हुआ नाव हादसा, बिजली के पोल से टकराई नाव; कई लोग नदी में हुए गायब

Bihar : बिहार में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है, जिसमें नाव में सवार लगभग लगभग 6 लोग गायब हैं। इस घटना में बिजली के पोल के संपर्क में आने के कारण दो लोग झुलस गये हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। और पढ़ें

10:36 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : बाढ़ के पानी में गिरी मंदिर की दीवार, दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar : बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें मंदिर का दीवार गिर जाने से कई बच्चे उसमें दब गए। दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। और पढ़ें

10:03 PM, 19-Sep-2024

VIDEO : नवादा में आगजनी, कई घर जलकर हुए राख

नवादा में आगजनी, कई घर जलकर हुए राख और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : बिहार में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, कई डीएसपी बदले गये; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar : डीजीपी आलोक राज के आने के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी क्रम में अब 11 डीएसपी को  इधर से उधर किया गया है। उनमें एक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस उपाधीक्षक को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। और पढ़ें

08:41 PM, 19-Sep-2024

Bihar Nawada News : नवादा बिहार से जुड़े यह तथ्य पढ़ लें तो बयान का रुख बदल लेंगे राजनेता; जानिए, क्या है खेला

Bihar News : बिहार के नवादा में बुधवार की रात हुई आगजनी की खबर दिल्ली तक आग जैसी फैली। गुरुवार को दिनभर राजनीति हुई। लेकिन, यकीन मानिए कि यहां सामने लाए जा रहे तथ्यों को पढ़ने के बाद बिहार में राजनीति करने वालों के बयानों का रुख बदल जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 19-Sep-2024

Bihar: बस ने एक अधेड़ महिला को कुचला, घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत; रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी

Bihar: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में गुरुवार को बस के कुचलने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृत महिला उचका गांव थाना क्षेत्र के जगरन्नाथा गांव निवासी सोहन शाह की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई जाती है।
  और पढ़ें

08:21 PM, 19-Sep-2024

Bihar News: नदौल स्टेशन के बीच ट्रेन ने ट्रैक पर फंसी कार में मारी टक्कर, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: पटना-गया रेलखंड पर भीषण हादसा हो गया। ट्रेन से एक कार टकरा गयी। कार सवार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव स्थित अवैध रेलवे क्रॉसिंग की है।
  और पढ़ें

08:12 PM, 19-Sep-2024

Bihar News: भूकंप आपदा के लिए SOP निर्माण पर अहम बैठक, सुझाव और विचार को लेकर हुई गहन चर्चा

Bihar: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में गुरुवार को भूकंप आपदा में प्रतिक्रिया हेतु राज्य के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के निर्माण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत की अध्यक्षता में और सदस्य पीएन राय, कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह, और प्रकाश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।  

और पढ़ें

08:03 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : आगजनी करने वाले 28 लोगों पर मामला दर्ज, 15 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी; डीएम ने की अपील

Bihar : आगजनी की घटना के बाद एसपी और डीएम के साथ-साथ सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के साथ-साथ कार्रवाई भी शुरू कर दी। अब तक 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

07:38 PM, 19-Sep-2024

Bihar: फर्जी तरीके से जख्म प्रतिवेदन के मामले में 12 आरोपी नामजद, पीएसआई ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

Bihar: जिले में फर्जी तरीके से जख्म प्रतिवेदन के मामले में 12 आरोपियों को नामजद बनाया गया है। उक्त मामले को लेकर पीएसआई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि कई महीनों से इसका मामला चल रहा था।   
  और पढ़ें

07:21 PM, 19-Sep-2024

Bihar: जानवरों से बचाने के लिए लगाया गया था बिजली का तार, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत; परिजनों में कोहराम

Bihar: जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त किसान अपनी पोती सिमरन कुमारी के साथ गांव के ही धान के खेत में घास की सफाई करने के लिए गए हुए थे। 
  और पढ़ें

07:03 PM, 19-Sep-2024

Bihar: पांच साल पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा; पांच लाख का अर्थदंड भी लगाया

Bihar: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने आरोपी पर पांच लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई एडीजे 6 सह पॉक्सो की विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अभिषेक कुणाल ने की है। और पढ़ें

06:57 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शराब पीकर कर रहे थे ड्यूटी, उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

Bihar : बिहार में आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ रहे हैं। बिहार के एक सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के एक पदाधिकारी को पुलिस ने शराब के नशे में ड्यूटी करते हुए गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:31 PM, 19-Sep-2024

Vaishali: आंध्र प्रदेश में शहीद हुआ बिहार का लाल, जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के दौरान हुआ था हादसा

Vaishali: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जलप्रपात में डूब रहे सैलानी को बचाने के क्रम में हादसा हो गया। इस हादसे में नौसेना के जवान दीपक कुमार की मौत हो गई। मृतक दीपक बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे। और पढ़ें

06:20 PM, 19-Sep-2024

Bihar: FIR करने के एवज में मांगी थी पांच हजार की रिश्वत, अब जाकर मामला हुआ दर्ज; एसपी बोले- इसकी जांच करेंगे

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने FIR करने के एवज में पीड़िता से 5 हजार की घूस मांग ली। जिसका आरोप महिला द्वारा अपने बेटे की पिटाई में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर था। फिलहाल उक्त मामले को लेकर एसपी ने बयान जारी किया है। और पढ़ें

06:06 PM, 19-Sep-2024

Vaishali: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के क्षेत्र में हादसा, नाव पलटने से किशोरी की मौत; परिजनों में कोहराम

Vaishali News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के क्षेत्र बड़ा हादसा हो गया। यहां बाढ़ के पानी में जुगार वाली नाव पलटने से एक किशोरी की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
  और पढ़ें

05:43 PM, 19-Sep-2024

Aurangabad News: फिर से नक्सली साजिश हुई नाकाम, पचरूखिया के जंगल से छह प्रेशर आईईडी हुई बरामद

Aurangabad News: अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में लगातार चलाया जा रहा नक्सल विरोधी अभियान माओवादियों पर भारी पड़ रहा है। अभियान से माओवादी छिपे चल रहे है और पुलिस लगातार शक्तिशाली आईईडी बमों की बरामदगी कर रही है।
  और पढ़ें

05:32 PM, 19-Sep-2024

बाढ़ से त्राहिमाम: अब मुंगेर के कई विद्यालयों में घुसा पानी, परीक्षाएं हुई प्रभावित; 50 से अधिक स्कूल चपेट में

Munger: गंगा का जलस्तर विगत पांच दिनों से थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके कारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे गंगा का जलस्तर 39. 22 मीटर मापा गया जो खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर दूर है। और पढ़ें

05:23 PM, 19-Sep-2024

Bihar: 50 हजार का इनामी बदमाश राजा यादव गिरफ्तार, अपराध की करतूत को सोशल मीडिया पर डालकर बनाता था भय

Bihar: मधेपुरा पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश राजा यादव को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहुगढ़ के दीवानी टाला से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो देसी कट्टा, स्मैक, मोबाइल आदि बरामद किया गया। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी संदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। और पढ़ें

04:53 PM, 19-Sep-2024

Nawada: महादलित टोले में असमाजिक तत्वों द्वारा आगजनी का मामला, डीएम ने शांति व्यवस्था को लेकर की अपील

Nawada: बिहार के नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आगजनी के मामले में डीएम ने एक बयान जारी किया है। डीएम ने सभी लोगों से शांति की अपील बरतने को कहा है।  
  और पढ़ें

04:41 PM, 19-Sep-2024

Bihar: मांगें नहीं पूरी होने पर आत्महत्या की थी तैयारी, पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ पकड़ा; जमकर हुई नोकझोंक

Bihar: मुजफ्फरपुर में अपनी मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे लोक चेतना दल के कई सदस्यों के साथ पुलिस की नोकझोंक हुई है। दल के सदस्य अपनी मांगें पूरी नहीं
होने पर आत्महत्या की तैयारी पर थे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ पकड़ा है। और पढ़ें

04:25 PM, 19-Sep-2024

Bihar: पूर्व सीएम के गांव में ड्रोन से खेतों में हुआ छिड़काव, फसलों को मिलेगा सही पोषण; किसानों ने क्या कुछ कहा

Bihar: ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरकों के छिड़काव की यह तस्वीर औरंगाबाद सदर प्रखंड के पोईवां गांव की है। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि ड्रोन किस तरह खेतों में तरल उर्वरक का छिड़काव कर रहा है। आने वाले दिनों में औरंगाबाद के सभी हिस्सों में ड्रोन के माध्यम से खेतों में कीटनाशक और तरल उर्वरकों का छिड़काव होता नजर आएगा। और पढ़ें

04:09 PM, 19-Sep-2024

Bihar News: तेजस्वी के विराट कोहली वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा- क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे

जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकारण प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी नौवीं कक्षा में फेल हो गए और जब वे क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। और पढ़ें

03:57 PM, 19-Sep-2024

Samastipur: दुष्कर्म व हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने भांजी लाठी; महिला समेत छह लोग गिरफ्तार

Samastipur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास गुरुवार को सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।  और पढ़ें

03:53 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया कैदी, प्रेमिका के कारण की थी आत्महत्या की कोशिश

छेदी मंडल शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर फरार हो गया था। लेकिन, पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। जेल में उसने सुसाइड की कोशिश की लेकिन बच गया। और पढ़ें

03:46 PM, 19-Sep-2024

Vaishali News: कुएं में उतराता मिला किशोर का शव, 24 घंटे से था लापता; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Vaishali News: वैशाली के रहीमपुर गांव में एक किशोर का शव कुएं में उतराता हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। जिसके बाद उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई। और पढ़ें

03:26 PM, 19-Sep-2024

Bihar: बेगूसराय में प्रसव करने के दौरान हुई लापरवाही, जच्चा और बच्चा दोनों की मौत; परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Bihar: बेगूसराय में प्रसव करने के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 
  और पढ़ें

03:10 PM, 19-Sep-2024

Bihar Flood: पलायन करने पर मजबूर हुए बेगूसराय के लोग, बाढ़ का पानी घरों में घुसा; खतरे को देखते हुए उठाया कदम

Bihar Flood: बेगूसराय में एक बार फिर बाढ़ का खतरा लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। घरों में पानी प्रवेश कर जाने से लोग घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां 48 घंटे से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।  
  और पढ़ें

02:58 PM, 19-Sep-2024

Vaishali News: अचानक क्यों बंद करने पड़े 135 स्कूल, डीएम यशपाल मीणा ने क्यों दिया ऑर्डर? जानें सबकुछ

Vaishali News: जिले में अचानक से डीएम यशपाल मीणा को एक फैसला लेना पड़ा। उन्होंने 135 स्कूल को बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि उनका ये फैसला जिले में आई बाढ़ को लेकर था, क्योंकि इससे आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। और पढ़ें

02:58 PM, 19-Sep-2024

Nawada Dalit Basti Fire: नवादा अग्निकांड पर भड़के जीतनराम मांझी, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Nawada Dalit Basti Fire: बिहार के नवादा में दलित बस्ती में घरों को जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य के कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। और पढ़ें

02:44 PM, 19-Sep-2024

Samastipur Crime: जमीनी विवाद को लेकर युवक के सिर पर रॉड से प्रहार, हुई दर्दनाक मौत, मां-बहन भी हुई जख्मी

Samastipur Crime: जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामपुर खेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार रात एक युवक के सिर पर रॉड से प्रहार किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

02:31 PM, 19-Sep-2024

Bihar: आहर में उपलाता मिला बच्ची का शव, मां के साथ गई थी खेत; पानी छूने के दौरान हुआ हादसा

Bihar: नालंदा में गुरुवार की सुबह आहार में डूबने से (10) वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के दैली गांव का है। मृतका दैली गांव निवासी रामनंदन मांझी की पुत्री अदिति कुमारी है। और पढ़ें

02:29 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की महिला नेत्री की सरेआम बेइज्जती! कहां-क्या और क्यों हुआ ऐसा?

JDU Party : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की सीतामढ़ी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की पिटाई कर अपमानजनक रूप से उन्हें सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। और पढ़ें

02:28 PM, 19-Sep-2024

IAS Officer Transfer : बिहार के दिग्गज आईएएस अफसरों का तबादला; सूची में किसका नाम, नई पोस्टिंग भी देखें

Bihar News : गुरुवार का दिन बिहार के लिए हड़कंप वाला रहा। आईपीएस शिवदीप लांडे के इस्तीफे की खबर आने के कुछ ही देर बाद बिहार के दिग्गज आईएएस अफसरों के तबादले और प्रभार बदले जाने की जानकारी सामने आई। और पढ़ें

02:15 PM, 19-Sep-2024

IPS Officer: बिहार के सिंघम शिवदीप लांडे का इस्तीफा स्वीकार होगा? पहले इस्तीफा दे चुकीं काम्या मिश्रा कहां हैं

IPS Kamya Mishra : बिहार के सिंघम कहे जाने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा क्या स्वीकार होगा या कोई रास्ता निकाला जाएगा? बिहार पुलिस मुख्यालय लेडी सिंघम काम्या मिश्रा के इस्तीफे पर 45 दिनों में फैसला नहीं कर सका है। क्या कहा IPS काम्या मिश्रा ने? और पढ़ें

01:50 PM, 19-Sep-2024

Bihar News : बिहार के सभी जेलों में एक साथ छापेमारी, डीएम-एसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे; कैदियों से भी पूछताछ

कारा महानिरीक्षक के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जेल में अवेध सामानों की आपूर्ति को रोकने के लिए यह छापेमारी की गई थी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। और पढ़ें

01:49 PM, 19-Sep-2024

Bihar: बेगूसराय में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराधियों के तांडव से इलाके में दहशत; पुलिस मौके पर पहुंची

Bihar: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला। इसी कड़ी में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे युवक को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें

01:36 PM, 19-Sep-2024

Muzaffarpur: बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीण…मछुआरों को पास में नहीं जाने की अपील

Muzaffarpur: जिले के बागमती नदी में फिर से मगरमच्छ के देखे जाने के बाद इलाके के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों भी यहां मगरमच्छ देखा गया था। अब एक बार फिर से इसके देखे जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। और पढ़ें

01:35 PM, 19-Sep-2024

IPS Shivdeep Lande: पूर्णिया आईजी बनने के दो हफ्ते में शिवदीप लांडे ने भारतीय पुलिस सेवा छोड़ी; योजना बताई

Bihar News : पहले बिहार की लेडी सिंघम काम्या मिश्रा का भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा आया और अब बिहार पुलिस के साथ राज्य की नीतीश कुमार सरकार को जोर का झटका देते हुए बिहार के सिंघम शिवदीप वामनराव लांडे ने आईपीएस छोड़ने का एलान किया है। और पढ़ें

12:53 PM, 19-Sep-2024

Bihar News: जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के ठिकाने पर एनआईए की रेड, टीम ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन

पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पति बिंदेश्वरी यादव तो नहीं रहे, लेकिन उस समय नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई मामले में पकड़े गए थे। साथ ही उनके खिलाफ नक्सल गतिविधि और सांठगांठ का भी केस चला था। और पढ़ें

12:25 PM, 19-Sep-2024

Bihar: स्पाइसजेट की निजी समस्या के कारण यात्री परेशान, उड़ाने भरने का अनुबंध भी खत्म; संजय झा बोले- बात कर रहे

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट देश के सफलतम एयरपोर्ट में शामिल है। यहां से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट विमान कंपनी का अनुबंध खत्म हो चुका है। स्पाइसजेट अपनी इंटरनल समस्या से जूझ रही है। और पढ़ें

11:11 AM, 19-Sep-2024

Bihar: नवादा में 20 से ज्यादा घर जलाने जाने को लेकर सियासत, कांग्रेस ने NDA को घेरा, कहा- यह 'जंगलराज' का सबूत

बिहार के नवादा में दलितों के 20 से अधिक घर जलाए जाने को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है।  और पढ़ें

10:48 AM, 19-Sep-2024

Bihar Flood: बक्सर, पटना, भागलपुर में उफान पर गंगा, इस हाईवे पर चढ़ा बाढ़ का पानी; 200 से ज्यादा स्कूल बंद

जल संसासन विभाग के अनुसार पिछले दो-तीन दिन में इंद्रपुरी बराज से सोन नदी में करीब साढ़े 27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सोन नदी के किनारे बस इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

07:37 AM, 19-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

अजय कुमार ने बताया कि एक अपराधी ने बांस की डंडे से साजिद पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें