फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: होमगार्ड बहाली में दौड़ लगाने आया था शख्स, एक लाख रुपये का मिला था लोभ, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Bihar : बिहार में होम गार्ड की बहाली चल रही थी। एक युवक दौड़ के बाद उंची और फिर लंबी कूद के बाद गोला फेंकने में सफल हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसने एक लाख रुपये में दूसरे अभ्यर्थी के लिए परीक्षा दे रहा था। और पढ़ें

09:55 PM, 13-Sep-2024

Bihar News : लोकगायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी; दो दिन अस्पताल में चढ़ा खून, फिर होंगी भर्ती

Bihar : लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा बीमार हो गई हैं। हालांकि वह फिलहाल अपने घर जा चुकी हैं। अस्पताल का कहना है कि यह उनका रूटीन चेकअप था। और पढ़ें

09:23 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: चेक बाउंस के मामले में खेसारी लाल यादव पर आरोप गठन, न्यायालय में सदेह पेश हुए; जानें पूरा मामला

Chapra News: खेसारी लाल यादव के अधिवक्ता बीरेश कुमार चौबे ने बताया कि चेक बाउंस का मामला स्टॉप पेमेंट के कारण हुआ था। मामले को लेकर वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो चुकी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:13 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली, कई मामलों में वांछित था मकरा उर्फ कमलुद्दीन

Muzaffarpur News: एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को मकरा के आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मकरा ने फायरिंग कर दी, जिससे यह मुठभेड़ हुई। और पढ़ें

09:01 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: बेगूसराय में हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कर्मी से तीन लाख 70 हजार रुपये की लूट, अपराधी हुए फरार

Begusarai News: फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक निजी फाइनेंस कमी से लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस चारों तरफ नाकाबंदी कर छापामारी भी की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: नवादा के जंगल में आदिवासी कर रहे हिरण का शिकार, पुलिस ने बरामद किए सींग

Nawada News: रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से आए आदिवासी मजदूरों द्वारा हिरण का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग के कर्मियों ने हिरण के सींग बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापामारी की जा रही है।  और पढ़ें

08:29 PM, 13-Sep-2024

Vande Bharat Express : आ गया नई वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल; जानिए गया-हावड़ा और बनारस-देवघर का शिड्यूल

Bihar News : गया-हावड़ा के बीच वंदे भारत कल से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी, हालांकि यात्रियों का इसका लाभ 17 सितंबर से मिलेगा। वहीं, बिहार से गुजरने वाली वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर से यात्रा कराने लगेगी। और पढ़ें

08:07 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में जीविका दीदियों ने दिया धरना, कहा- पदिधिकारी हमेशा हमें निकालने की धमकी देते हैं

Gopalganj News: जीविका दीदियों ने कहा कि जीविका दीदी के साथ शोषण हो रहा है। उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविका दीदी को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। यह विभाग की मनमानी है। और पढ़ें

07:50 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: दस दिन बीतने के बाद भी सियार वन विभाग की पकड़ से बाहर, 24 से ज्यादा लोग घायल; सरकार देगी मुआवजा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में लोगों को काटकर आतंक फैलाने वाले सियार को दस के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। वन विभाग अभी भी सियार को रेस्क्यू करने में लगा हुआ है। वहीं, सरकार घायल लोगों को मुआवजा देने की कवायद में जुट गई है। और पढ़ें

07:26 PM, 13-Sep-2024

Bihar Police Constable : सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी पर बड़ा अपडेट; तत्कालीन CSBC अध्यक्ष पर होगी कार्रवाई

Bihar : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद जांच की जिम्मेदारी ईओयू को दी गई। अब ईओयू ने पूर्व डीजीपी एस के सिंघल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा डीजीपी से की है।  और पढ़ें

07:21 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में गंभीर बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Gopalganj News: श्रीपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि बैरागी टोला गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   और पढ़ें

06:47 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: वैशाली में राशन लदे वाहन को अपराधियों ने चालक को बंदी बनाकर लूटा, पुलिस ने किया बरामद

Vaishali News: वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया सोनपुर बाईपास से राशन का सामान लदा पिकअप लूटा गया था, जिसे लोहा चौक से बरामद किया गया है। मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

06:20 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: सहरसा के सबसे बड़े आयरन स्टोर में जीएसटी और इनकम टैक्स टीम की छापामारी, कई दुकानों के शटर गिरे

Saharsa News: स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गुरुवार की शाम शटर गिरा और कई वाहनों से अधिकारी उतर कर अंदर गए। इस दौरान बाहरी लोगों को अंदर जाने और आने से रोक दिया गया है। ग्राहकों को भी बाद में आने की बात कही जा रही है। और पढ़ें

06:02 PM, 13-Sep-2024

बेवफा सनम: पहले किया प्रेम.. फिर रचाई शादी, बाद में पहचानने से मुकरा युवक; महिला ने गुस्से में काटी हाथ की नस

Purnea News: अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी की। फिर बंगाल के कोलकाता से पूर्णिया में प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन उक्त शख्स ने महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने जान देने की नीयत से अपना हाथ काट लिया। पढ़ें पूरी खबर...।  और पढ़ें

05:30 PM, 13-Sep-2024

Bihar News : पटना में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bihar : प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठने जा रहे थे। तभी बाइक से आये अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जान बचाने के लिए वह वापस प्रॉपर्टी डीलर वाले मार्केट में घुसने लगे, लेकिन अपराधियों ने खदेड़कर उन्हें गोली मार दी। और पढ़ें

05:05 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: दरभंगा से लेकर गांव तक हुआ जय का भव्य स्वागत, प्रोमो वीडियो शूट कर रही Sa Re Ga Ma Pa टीम

Bihar News: दरभंगा से लेकर गांव तक हुआ जय का भव्य स्वागत, प्रोमो वीडियो शूट कर रही Sa Re Ga Ma Pa टीम
Bihar News: Jai got grand welcome from Darbhanga to village, Sa Re Ga Ma Pa team is shooting promo video और पढ़ें

04:28 PM, 13-Sep-2024

Tejashwi Yadav : सीएम नीतीश कुमार के लिए यह क्या बोल गए तेजस्वी यादव; केजरीवाल की रिहाई पर भी दी प्रतिक्रिया

Bihar : तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जांच एजेंसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का तरीका है कि विपक्ष के नेताओं को फंसाओ, डराओ और उनको जेल भेजो। कोर्ट ने महत्चपूर्ण फैसला लेते हुए उनको जमानत दिया है, जिसका हम स्वागत करते हैं।  और पढ़ें

04:20 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: नालंदा में मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, खाना खाने से 23 बच्चे बीमार; स्कूल में मचा हड़कंप

Nalanda News: मध्य विद्यालय हरबंशपुर मड़वा के छात्र गोलू कुमार ने बताया कि खाने में एक छिपकली निकली, उक्त खाने को सभी बच्चों ने खाया था। इसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और चक्कर आने लगे। और पढ़ें

03:17 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: कैमूर में जीविका दीदियों का धरना, मानदेय बढ़ोतरी और शोषण के खिलाफ 11 सूत्री मांगें रखीं

Kaimur News: जीविका दीदियों ने चेतावनी दी कि अगर मानदेय के संशोधित आदेशों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो वे क्रमबद्ध आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की मनमानी के कारण उनके साथ शोषण हो रहा है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। और पढ़ें

02:55 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो किन्नरों की मौके पर ही मौत

Gopalganj News: माझागढ़ थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो नर्तकियों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:43 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत, गया के गांव में मचा कोहराम

Gaya News: गया में कुएं में दम घुटने से तीन युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:03 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: पत्नी ने नशा करने से मना किया तो पति ने नाराज होकर फांसी लगाकर दी जान, बेगूसराय का मामला

Begusarai News: बेगूसराय में पत्नी ने अपने पति को नशा करने से मना किया तो उसने नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

01:35 PM, 13-Sep-2024

Bihar: मोतिहारी में निगरानी विभाग ने चार और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, जाली कागजों से ली थी नियुक्ति

Motihari News: मोतिहारी में निगरानी विभाग ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर बहाली लेने वाले चार और फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। दरअसल, हाई कोर्ट के निर्देश पर निगरानी विभाग को प्रमाण पत्रों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। और पढ़ें

01:32 PM, 13-Sep-2024

Bihar: अस्पताल परिसर में गिरा विशाल पेड़, दबने से युवक की मौत; मां का इलाज कराने आया था, अचानक हुआ ऐसा

Gaya News: युवक अपनी मां के लिए पानी लाने के लिए इमरजेंसी वार्ड के गेट के समीप लगे नल पर गया था। वहां वह पानी भर ही रहा था। इसी बीच अचानक पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। और पढ़ें

01:23 PM, 13-Sep-2024

Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव का क्या हो रहा इलाज; एंजियोग्राफी, फिर एंजियोप्लास्टी- अंतर है दोनों में

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट तो हो चुका, अब क्या यह नई आफत है? बिहार में लालू समर्थकों के बीच यह सवाल घूम रहा है। दरअसल, कल उनकी एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की खबर आई थी। और पढ़ें

12:54 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, भाई से मिलकर लौट रहा था घर, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से युवक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
  और पढ़ें

12:39 PM, 13-Sep-2024

Bihar News: मां ने डांट लगाई तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड, मोबाइल चलाने से मना किया गया, फंदे से लटका दे दी जान

Begusarai News: परिजनों ने बताया है कि निखत प्रवीण को पढ़ाई के लिए मां ने द्वारा डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। और पढ़ें

11:22 AM, 13-Sep-2024

Pitru Paksha: गयाजी पथ की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग करेगी आर्कषित, श्री राम-कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

17 सितंबर से गयाजी में पितृपक्ष मेला का शुभारंभ होगा। जो दो अक्टूबर को समाप्त होगा। इस वर्ष पीछले वर्ष से 15 लाख से अधिक पिंडदानियों की आने की संभावना जताई जा रही है। और पढ़ें

10:22 AM, 13-Sep-2024

Bihar Civil Court: बिहार सिविल कोर्ट ने जारी किया कोर्ट रीडर भर्ती का अंतिम परिणाम, 1024 चयनित; देखें कटऑफ अंक

BCC Court Reader Final Result 2022: बिहार सिविल कोर्ट ने कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1024 उम्मीदवारों ने अंतिम चयन सूची में जगह बनाई है। कोर्ट ने परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।
  और पढ़ें

10:19 AM, 13-Sep-2024

Bihar: पीएम मोदी की सरकार से जदयू को बहुत कुछ चाहिए, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री को सौंपी सूची

Sanjay Jha : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक सूची बनाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी है। उसे सूची में क्या है, यह बिहार के कई इलाकों के लोग जानना चाहेंगे। और पढ़ें

09:21 AM, 13-Sep-2024

Rohini Acharya : विधानसभा चुनाव में भी उतरेंगी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य! पिता को लेकर लिखा लंबा पोस्ट

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य संसदीय चुनाव हार कर विदेश लौट चुकी हैं। कोई आश्चर्य नहीं होगा कि वह अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में कमर कसकर उतरें। पिता की एंजियोग्राफी के बाद रोहिणी ने क्या लिखा? और पढ़ें

09:00 AM, 13-Sep-2024

Bihar News : सहरसा में लोगों ने थाना को घेरकर किया बवाल, पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाकर पथराव करने लगे

पुलिस ने गुस्साए लोगों को पहले समझाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पड़ोसी जिले खगड़िया से पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।  और पढ़ें

08:37 AM, 13-Sep-2024

Bihar News : चंपारण में 15 साल की लड़की से हैवानियत; छह लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया

परिजनों का कहना है कि गांव से ही छह किशोरों ने मिलकर उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर बच्ची को बेरहमी से पीटा। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। और पढ़ें

07:13 AM, 13-Sep-2024

Bihar News : एक फीट जमीन के लिए हत्या! ससुराल में विवाहिता की लाश मिली, परिजनों ने कहा- मार डाला

Bihar Police : फांसी पर लटकी लाश मिलने के बाद पुलिस के सामने परिजनों ने आरोप लगाया कि आत्महत्या का रूप देने को लेकर फांसी का फंदा लगा हत्या की गई। साजिश के तहत ऐसा किया गया ताकि यह प्रतीत हो कि यह हत्या नहीं आत्महत्या है। और पढ़ें

06:37 AM, 13-Sep-2024

Bihar News : छह माह की बेटी को देखने ससुराल जा रहा था, सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर तो गई जान

सतीश की दो साल पहले ही शादी हुई थी। बेटी को जन्म देने के बाद उसकी पत्नी मायके में रहती थी। सतीश अपनी पत्नी और छह माह की बेटी से मिलने ससुराल जा रहा था, अचानक ऐसा हुआ... और पढ़ें

04:00 AM, 13-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : कोलकाता में ट्रेनी नर्स के साथ रेप और फिर हत्या की आग अभी ठंढ़ी भी नहीं हुई, कि बिहार में वही घटना दुहराने की कोशिश की गई। एक डॉक्टर अपने दो सहयोगियों के साथ नर्स के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन नर्स ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें