फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 PM, 10-Sep-2024

खंती से खून-खून: बिहार में सनकी ने पत्नी और दो मासूमों को टुकड़े-टुकड़े कर डाला; आरा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Bihar : एक सनकी पति ने पत्नी समेत दो बच्चों की निर्मम तरीके से 
हत्या कर दी है। हत्या के दौरान सनकी व्यक्ति ने खंती से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर बारी-बारी  बच्चों की भी हत्या कर दी। और पढ़ें

09:26 PM, 10-Sep-2024

Bihar News : वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी, खिड़की के टूटे शीशे

Bihar : बिहार में वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी। हालांकि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

09:22 PM, 10-Sep-2024

सरकारी-प्राइवेट के खेल में मौत: एम्बुलेंस बदली तो मरीज पहुंची सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट क्लीनिक, जिंदगी हारी

Supaul News: सुपौल में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के खेल में प्रसूता की मौत हो गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद प्रसूता को जबरन निजी अस्पताल की एंबुलेंस में भेज दिया गया। लेकिन क्लीनिक पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:06 PM, 10-Sep-2024

Bihar : बिहार में सरकारी नौकरियों के नाम पर फर्जीवाड़ा का बड़ा गिरोह आया सामने, कारनामे जानकर पुलिस भी चौंक गई

Bihar : बिहार में रेलवे सहित अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का फर्जी खेल चल रहा था। पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। उनके पास से रेलवे विभाग के कई सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं।  और पढ़ें

09:00 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: डीजल अनुदान न मिलने से नाराज किसानों ने जांच करने पहुंचे कृषि समन्वयक को बनाया बंधक, जानें मामला

Samastipur News: किसान परमेश्वर यादव ने कहा कि उन लोगों ने डीजल अनुदान के लिए कृषि समन्वयक को आवेदन किया था। लेकिन किसानों का आवेदन रद्द हो गया, क्योंकि सारी प्रक्रिया कृषि समन्वयक ही करते हैं। इसीलिए किसानों ने इन्हें ही बंधक बना लिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: एनएसजी की तर्ज पर होगी महाबोधि मंदिर की सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का किया निरीक्षण

Gaya News: 2001 बैच के आईपीएस शालीन मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे। जहां उन्होंने जिले में बने एसटीएफ के प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण किया, फिर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और पढ़ें

08:20 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: सहरसा कोर्ट में हत्या करने वाले आरोपी विवेक यदुवंशी समेत सात अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि विवेक यदुवंशी पर कोर्ट परिसर में हत्या करने के अलावा हत्या और आर्म्स एक्ट के अन्य मामले दर्ज हैं। वहीं, अजय कुमार पर लूट और आर्म्स एक्ट तथा हिमांशु कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। और पढ़ें

07:58 PM, 10-Sep-2024

Bihar: 13 बिहार बटालियन NCC के कैडेट्स को दे रहा 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण, ऐसे मिलेगा सेना में जाने का मौका

Bihar: 13 बिहार बटालियन NCC के कैडेट्स को दे रहा 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण, ऐसे मिलेगा सेना में जाने का मौका
Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
  और पढ़ें

07:35 PM, 10-Sep-2024

Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले; कहां मिलेगी नौकरी, किसे मिलेगा योजनाओं का लाभ

Bihar : 21 अगस्त के बाद आज फिर मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में नौकरी सहित कुल 46 महत्वपूर्ण एजेंडों  पर मुहर लगी है। और पढ़ें

07:15 PM, 10-Sep-2024

Crime: सुपौल में बदमाशों ने घर में घुस महिलाओं को बांधा... फिर की यह हरकत, आखिर में लाखों के गहने लूट हुए फरार

Supaul News: राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा बताया कि सोमवार की देर रात एक घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

06:18 PM, 10-Sep-2024

Bihar: औरंगाबाद में राजधानी रेल हादसे की 22वीं बरसी मनाई गई, पटरी की पूजा कर दी गई मृतकों को श्रद्धांजलि

Aurangabad News: रफीगंज स्टेशन के पीडब्लू इंचार्ज अनिल कुमार सिंह और रामभजन सिंह ने कहा कि दुर्घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूजा की गई। हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। और पढ़ें

06:14 PM, 10-Sep-2024

Bihar News : कोर्ट की सुरक्षा में लगी सेंध, दो भाइयों ने फैमिली कोर्ट में बहनोई पर चाकू से किया हमला

Bihar : पारिवारिक न्यायलय में एक दंपति का मामला चल रहा था। जज ने फैसला सुनाते हुए दोनों पति-पत्नी को साथ रहने का निर्देश जारी किया। इसी दौरान पत्नी के दो भाईयों ने अपने  बहनोई पर अचानक चाक़ू से हमला कर दिया। और पढ़ें

05:43 PM, 10-Sep-2024

Bihar: सम्राट चौधरी ने मां की पुण्यतिथि पर की विकास योजनाओं की समीक्षा, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर कसा तंज

Munger News: मां की पुण्यतिथी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में आकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। हमें गर्व है कि वर्तमान सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया है। और पढ़ें

05:26 PM, 10-Sep-2024

Rohini Acharya : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री का नाम रखा- गिद्धराज; पुरानी बात भी याद दिलाई

Bihar News : सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर हार के बाद विदेश लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर लगातार हमलावर हैं। अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री को गिद्धराज कहते हुए पुरानी बातें याद दिलाई हैं। और पढ़ें

05:08 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या, शव भी जलाया; पति समेत छह लोग नामजद

Aurangabad News: गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

04:33 PM, 10-Sep-2024

Bihar News : नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

Bihar : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दो टूक कहा है। उनका यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान की प्रतिक्रिया है, जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि गलती हो गई, अब ऐसी गलती दुबारा नहीं करेंगे, उनके (राजद) साथ नहीं जाएंगे। और पढ़ें

04:21 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू करने की मांग तेज, सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Purnea News: दिल्ली में मुलाकात के वक्त सांसद पप्पू यादव ने मंत्री को पूर्णिया की जनता की मांगों और राज्य सरकार की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे। और पढ़ें

03:17 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: नालंदा में नदी से मां-बेटे के शव बरामद, खेत जाने के दौरान डूबने की आशंका

Nalanda News: सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। और पढ़ें

03:11 PM, 10-Sep-2024

Bihar News : गया में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक

Bihar : पटना से सटे एक शहर में एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। उनके नाराजगी की वजह यह है कि उन्हें चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। अब उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है। और पढ़ें

02:59 PM, 10-Sep-2024

Bihar Crime: भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटा, कट्टा दिखाकर गोली मारने की दी धमकी

Bhojpur Crime: मुफस्सिल थाना प्रभारी राजीव सिन्हा ने कहा कि हमने दोनों पक्षों से केस दर्ज कराया है और हथियार लहराने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर जांच चल रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

02:24 PM, 10-Sep-2024

Aabhar Yatra: तेजस्वी यादव बोले- अपनी नहीं, कार्यकर्ताओं की बात सुनने आया हूं; बिहार में अपराध चरम पर बताया

Tejashwi Yadav Aabhar Yatra: तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी आभार यात्रा का मुख्य उद्देश्य जमीनी हकीकत और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझना है। इस दौरान उन्होंने बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं और डबल इंजन सरकार की विफलता पर भी सवाल उठाए।
  और पढ़ें

02:24 PM, 10-Sep-2024

Bihar News : कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान पांच बच्चियां डूबीं, चार की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar : बिहार में पांच बच्चियां एक पोखर में डूब गई, जिसमें चार की डूबने से मौत हो गई। एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये बच्चियां कर्मा-धर्मा पर्व पर पोखर में स्नान करने गई थी। और पढ़ें

01:48 PM, 10-Sep-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के समय गोली चली, नाबालिग छात्रा घायल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान गोली चलने से एक 15 वर्षीय छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद कोचिंग संस्थान में अफरातफरी मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

01:34 PM, 10-Sep-2024

लड़की ने रुकवा दी ट्रेन : ड्राइवर ने चलती ट्रेन रोकी, फिर आधे घंटे लड़की का चला ड्रामा; क्यों हुआ ऐसा?

Bihar : अपने गंतव्य स्थान के लिए ट्रेन स्टेशन से खुली ही थी तभी चालक ने  रेलवे पटरी पर एक लड़की को लेटे हुए देखा। ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दी। फिर उसने रेलवे पटरी पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।           और पढ़ें

01:07 PM, 10-Sep-2024

Akshara Singh : अग्रिम जमानत हो चुकी खारिज, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Bihar : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। खगड़िया कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसे  उनके पटना और मुंबई आवास पर भेजा जायेगा।
  और पढ़ें

12:26 PM, 10-Sep-2024

Pitra Paksh : गया में पितृपक्ष के दौरान फ्री ठहरने की व्यवस्था है इस बार; जानिए, कहां-कहां मिलेगी ठहराव सुविधा

Bihar : पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों ने अगर ठहरने की व्यवस्था नहीं किया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। टेंट सिटी के निर्माण के साथ-साथ 33 स्कूलों और कालेजों में आवासन की व्यवस्था की गई है, जहां तीर्थयात्री नि:शुल्क ठहर सकते हैं। और पढ़ें

11:41 AM, 10-Sep-2024

Bihar News : भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर हमला किया है। पहले उनपर बम फेंका और फिर बम से घायल होने के बाद उन अपराधियों ने उनके शरीर के कई जगहों पर हमला किया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

10:52 AM, 10-Sep-2024

मारा गया खूनी गीदड़ : बिहार के इस इलाके में था आतंक, कई लोगों को घायल किया, भीड़ ने घेरकर लिया बदला

Bihar : बिहार में ग्रामीणों ने खूंखार सियार को मार गिराया है। कई गांव में गीदड़ों के आतंक से लोग परेशान थे और लोगो को इस आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में लगी हुई थी। और पढ़ें

09:59 AM, 10-Sep-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार सरकार बिहार में होने वाली परीक्षाओं को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। वहीं विश्वविद्यालय में चल रहे परीक्षा में कदाचार को रोकने पर परीक्षार्थी ने परीक्षक की जमकर पिटाई कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें