06:03 PM, 01-Jun-2024
पिछली बार औसतन सात सीटें महागठबंधन को दी थी
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। उस हिसाब से देखा जाए तो 2019 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक इंडिया टुडे-एक्सिस रहा था, जिसने भाजपा+ को 38 से 40 सीटें और महागठबंधन के खाते में शून्य से दो सीटें रखी थीं। महागठबंधन को सर्वाधिक 10 सीटें टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में दिया गया था। इसके सर्वे में भाजपा+ को 30 सीटें दी गई थीं। बाकी एग्जिट पोल में सीएनएन आईबीएन-आईपीएसओएस, एबीपी-एसी निल्सन, रिपब्लिक टीवी- सी वोटर, न्यूज24- चाणक्य, इंडिया टीवी- सीएनएक्स आदि ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा+ के लिए 32 से 34 सीटें रखी थीं, जबकि महागठबंधन+ के खाते में छह से आठ सीटें दी थीं।