03:13 PM, 14-Jan-2024
बिहार के दो बल्लेबाज हाफ सेंचुरी के करीब
छत्तीसगढ़ ने बिहार को पहली पारी में 108 पर भले ऑल आउट कर दिया था, लेकिन दूसरी पारी में उसे बिहारियों से टक्कर मिलने की संभावना दिख रही है। बिहार के 108 के मुकाबले 329 रनों पर दो विकेट खोकर छत्तीसगढ़ ने बिहार को बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। यह निर्णय शायद पहले विकेट के रूप में वैभव सूर्यवंशी के शून्य पर लौटते समय सही नजर आ रहा था, लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं बची है। सरमन निग्रोध और बाबुल कुमार ने बिहार को बड़ी हार से रोकने का जिम्मा संभाल लिया है। पांच दिवसीय मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिया है। सरमन 65 गेंदों में 49 और बाबुल 74 गेंदों में 47 रन बनाकर क्रिज पर हैं। छत्तीसगढ़ के दो बल्लेबाजों ने पहली पारी में सेंचुरी बनाई तो बिहार के दोनों बल्लेबाज एक साथ दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी के पास पहुंच चुके हैं।