बिहार बजट की बड़ी बातें...
वित्त मंत्री का बयान...
वित्त मंत्री का बयान...
वित्त मंत्री का बयान...
वित्त मंत्री का बयान...
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2020-21 में प्रति व्यक्ति जीएसडीपी के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में तीन सबसे समृद्ध जिले पटना (1,15,239 रुपये), बेगूसराय (45,497 रुपये) और मुंगेर (42,793 रुपये) रहे।
आर्थिक सर्वेक्षण कहता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार का कुल व्यय 1.93 लाख करोड़ रुपये था। इसमें से 1.59 लाख करोड़ (82.4 प्रतिशत) रुपये राजस्व व्यय हुआ।
बिहार राज्य के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपए था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए हो गया था। दोनों ही बार जदयू-भाजपा की सरकार ने बजट पेश किया था।
बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के समय से ही राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य में लाखों नौकरियों का वादा करते आ रहे हैं। उनका यहां तक कहना था कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद उनकी कलम से सबसे पहले युवाओं के लिए नौकरियां ही निकलेंगी। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। ऐसे में महागठबंधन सरकार के बजट में इस बार रोजगार को लेकर बड़े एलान होने की संभावना है।
बिहार के वित्त मंत्री के मुताबिक “राज्य की अर्थव्यवस्था भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आंध्र प्रदेश (11.4 प्रतिशत) और राजस्थान (11.04 प्रतिशत) के बाद बिहार की 10.98 प्रतिशत की वृद्धि देश के शीर्ष पांच सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में तीसरे स्थान पर है।"
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि राज्य ने विकास दर के मामले में वित्त वर्ष 2021-22 में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 8.68 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये का था पिछला बजट
बिहार बजट के आकार की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 2 लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये का था। वहीं, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये कर दिया गया था। इसमें बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा राशि 39,191 करोड़ रुपये दिए थे। यह कुल बजट का 16.5 फीसदी हिस्सा था। वहीं, कृषि क्षेत्र में बिहार सरकार ने 2022-23 में 29 हजार 749 करोड़ रुपये दिए थे। इस बार के बजट में देखना होगा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और कृषि के लिए कितनी राशि देती है।