फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस

Wed, 11 Jan 2023 06:05 PM IST
विशाल मैथिल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

2023 Auto Expo Car and Bikes Unveiled Launch Live: ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत आज यानी 11 जनवरी से हो गई है, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Tata Harrier EV - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:05 PM, 11-Jan-2023

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के सीएनजी वेरियंट को भी पेश किया है। टाटा की अल्ट्रोज और पंच में सीएनजी सिलेंडर का साइज छोटा करके 2 सिलेंडर दिए गए हैं जिससे इन कारों में बूट स्पेस काफी बड़ा हो गया। दोनों सिलेंडर को टायर की जगह फिक्स किया है और ऊपर समान रखने के लिए पूरा स्पेस मिलता है। दोनों कारों के साथ 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं।

05:26 PM, 11-Jan-2023
Tata Avinya EV - फोटो : अमर उजाला

भारतीय कार निर्माता टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी नई कार टाटा कर्व को रिवील कर दिया है। टाटा कर्व के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी रिवील किया है। 

04:21 PM, 11-Jan-2023
B. Dinakar, EVP, Volvo Trucks India and Jonas Nilsson, VP India & Indonesia, Volvo Truck Corporation - फोटो : Volvo

वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के जॉइन्ट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में आयशर और वोल्वो ब्रांडों के भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्युशन की पूरी रेंज को लांच किया। आयशर ब्रांड ने भारत के सबसे लंबे 13.5 मीटर Electric Intercity Coach (इलेक्ट्रिक इंटरसिटी कोच) और Eicher Pro 2049 electric 4.9 T GVW Truck (आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 टी जीवीडब्ल्यू ट्रक) को भी लांच किया। आयशर के सफल ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाए गए आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9T GVW ट्रक को खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों तक किफायती और स्वच्छ परिवहन के लिए विकसित किया गया है।

विज्ञापन
03:57 PM, 11-Jan-2023
BYD Seal - फोटो : अमर उजाला

लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील (BYD Seal) को पेश किया। बीवाईडी के मूल ईवी प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) और रिवोल्यूशनरी अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस, बीवाईडी सील बीवाईडी की सीटीबी (सेल टू बॉडी) तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कंपनी है, जो बैटरी को वाहन की बॉडी में इंटीग्रेटेड करने की अनुमति देता है। इस तकनीक से वाहन की सुरक्षा, स्थिरता, हैंडलिंग और परफॉरमेंट में काफी सुधार आता है। सीटीबी टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित, बीवाईडी सील सेलुलर स्ट्रक्चर के माध्यम से बैटरी सिस्टम की संरचनात्मक और ताकत को बढ़ाता है, जो 50 टन की हेवी ड्यूटी ट्रक रोलिंग टेस्टिंग में भी खरा उतर सकता है।

03:37 PM, 11-Jan-2023
BYD ATTO 3 - फोटो : अमर उजाला

बीवाईडी ने अपने बीवाईडी एटीटीओ 3 के लिमिटेड एडिशन को एक विशेष फॉरेस्ट ग्रीन शेड में पेश किया गया है। बीवाईडी एटीटीओ 3 भी ई-प्लेटफॉर्म 3.0 और अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस है। इस लिमिटेड एडिशन की केवल 1,200 गाड़ियां भारत में 34.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये में उपलब्ध होंगी। 480 किमी की एनईडीसी टेस्टेड लिमिट और 521 किमी की एआरएआई टेस्टेड लिमिट वाली बीवाईडी एटीटीओ 3 को भारत में नवंबर 2022 में 33.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब तक लगभग 2,000 बुकिंग की गई हैं। 

विज्ञापन
03:17 PM, 11-Jan-2023

लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील (BYD Seal) और फॉरेस्ट ग्रीन रंग की बीवाईडी एटीटीओ 3 (BYD ATTO 3) का लिमिटेड एडिशन पेश किया। बता दें कि बीवाईडी सील दो साल के भीतर आने वाली तीसरी पैसेंजर ईवी होगी और इसे भारत में इस साल की चौथे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। बीवाईडी की दोनों कारों को अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी और ई-प्लेटफॉर्म 3.0 से लैस किया गया है। 

02:07 PM, 11-Jan-2023
Auto Expo 2023 - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 में पहले दिन मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने शिरकत की। उन्होंने हुंडई कंपनी की EV कार की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया। हुंडई ने अपनी इस खास कार का नाम Loniq 5 EV रखा है। इस कार की कीमत 44.95 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह गाड़ी भारत के बाजार में उतारी जाएगी।  Loniq 5 EV की लॉन्चिंग शाहरुख खान ने की है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को पांच कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जाएगा। 

 

01:01 PM, 11-Jan-2023
Kia Concept EV9 - फोटो : अमर उजाला

किआ इंडिया ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार किआ कॉन्सेप्ट EV9 (Concept EV9) को पेश कर दिया है। इस कार को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था, लेकिन यह पहली बार है जब ब्रांड ने मॉडल के डिजाइन और खूबियों से पर्दा उठाया है। बता दें दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने पहले किआ ईवी 6 को भारत में अपने प्रमुख ईवी में से एक के रूप में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। किआ ईवी9 कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है, क्योंकि कार उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है। इसके अलावा, किआ कॉन्सेप्ट EV9 का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू करने वाली है।

12:24 PM, 11-Jan-2023
Hyundai IONIQ 5 - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो-2023 में Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai IONIQ 5 को पेश कर दिया है। इस कार को शानदार डिजाइन और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। IONIQ 5 में 350 kW चार्जर मिलता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि IONIQ 5 केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, IONIQ 5 यूजर्स को 100 किमी की रेंज प्राप्त करने के लिए केवल पांच मिनट के लिए वाहन को चार्ज करने की आवश्यकता होगी। चलिए जानते हैं कार की अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

 

11:45 AM, 11-Jan-2023
JBM Galaxy Bus - फोटो : सोशल मीडिया

JBM Galaxy Bus की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा, " जेबीएम लग्जरी कोच का लॉन्च देश में उस कोच उद्योग के लिए ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली घटना है जिसमें अब तक विदेशी कंपनियों का ही दबदबा रहा है, और यह सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा है। कंपनी ने इलैक्ट्रिक बस सीरीज में भी तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जो सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट जैसे अलग-अलग प्लेटफार्मों के लिए हैं। ये नए लॉन्च भारत को दुनिया की ईवी राजधानी बनाने के जेबीएम ग्रुप के इरादों को और मजबूती देंगे।"

11:32 AM, 11-Jan-2023

JBM की गैलेक्सी बस कई सेफ्टी फीचर से होगी लैस 

दिल्ली बेस्ड ऑटो मोबाइल कंपनी जेबीएम (JBM) ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई गैलेक्सी बस को पेश किया। इस कोच को काफी लग्जरी बनाया गया है। JBM की गैलेक्सी बस में एबीएस और ईबीएस डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, ताकि गाड़ी रोड पर अपना अच्छा कंट्रोल बनाए रख सके। बस में सामने की तरफ बड़ा लेकिन मजबूत ग्लास दिया गया है, यह ड्राइव को शानदार और सेफ बनाएगा। जेबीएम की गैलेक्सी बस में सर्विलांस कैमरा के साथ-साथ वीटीएस की भी व्यवस्था की गई है। 

11:21 AM, 11-Jan-2023
हेक्टर 2023 - फोटो : अमर उजाला

नई एमजी हेक्टर में नया फ्रंट फेशिया, नया केबिन और ढेर सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने एसयूवी के कलर विकल्पों में एक नया ड्यून ब्राउन एक्सटीरियर शेड भी जोड़ा है। नया एमजी हेक्टर पीछे की तरफ एक नए डिजाइन वाले बम्पर और एलईडी टेल-लैंप के साथ आता है। एमजी ने 2023 हेक्टर मॉडल के पिछले हिस्से से एडीएएस और इंटरनेट इनसाइड बैज को हटा दिया है। एसयूवी के किनारे पहले जैसे हैं। यह 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है। 

11:10 AM, 11-Jan-2023
नई हेक्टर 2023 - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 में ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से हेक्टर 2023 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के वैरिएंट और कीमतों की घोषणा भी कर दी है। एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दौरान नई हेक्टर 2023 को लॉन्च किया गया। कंपनी ने नई एसयूवी को पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। एसयूवी को कुल पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शॉर्प प्रो और सैवी प्रो शामिल हैं।

11:00 AM, 11-Jan-2023
Concept Electric SUV eVX - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो-2023 में सबसे पहले मारुति की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX पेश किया गया। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन द्वारा डिजाइन और विकसित, कॉन्सेप्ट ईवीएक्स एक ग्राउंड-अप ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आती है, जो भविष्य के ईवी की एक सीरीज का आगाज करेगी। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवीएक्स में 60kWh बैटरी पैक की गई है, जो 550 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। 

10:28 AM, 11-Jan-2023

Auto Expo Live: ऑटो एक्सपो में पेश हुईं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारें, ये शानदार वाहन भी हुए शोकेस

ऑटो एक्सपो-2023 का आगाज हो गया है। एक्सपो में सबसे पहले मारुति की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया गया है। ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत आज यानी 11 जनवरी से हो गई है, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंद की कार को देखना चाहते हैं तो हम इस खबर में आपको ऑटो एक्सपो-2023 के पल-पल की जानकारी देने वाले हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें