फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Surya Grahan Live: अमेरिका से ब्राजील तक दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’, NASA ने की सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग

Sat, 14 Oct 2023 08:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Solar Eclipse October 2023 Live Update: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 लाइव अपडेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार, 14 अक्तूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से सूतक काल नहीं माना जाएगा। सूर्य ग्रहण के साथ पितृपक्ष का आखिरी दिन भी होगा जिसे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। 
विज्ञापन

 

Today Surya Grahan 2023 Time:जानिए आज कब से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

आज भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8 बजकर 34 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण अमेरिका और अफ्रिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से ग्रहण का असर नहीं होगा।

Solar Eclipse 2023: आज ग्रहण के दौरान ऐसा दिखेगा सूर्य

हिंदू पंचांग के अनुसार आज सर्पपितृ अमावस्या तिथि पर साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण का विशेष महत्व होता है।  यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। इस कारण से इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जाएगा।
 

Surya Grahan 2023 Live Updates India Date Time: कहां-कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 

खगोल शास्त्र और धार्मिक नजरिए से हमेशा ही ग्रहण की घटना का विशेष महत्व होता है। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। 14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा। भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा जिस कारण भारत में नहीं दिखाई देगा।
 

Surya Grahan 2023 Timing: सूर्य ग्रहण का समय और अवधि

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा, जो 15 अक्तूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। इस तरह से साल के आखिरी ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। इस बार सूर्य ग्रहण पर खास संयोग भी बन रहा है क्योंकि ग्रहण के बाद अगली सुबह शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी।

Surya Grahan 2023 India Date Time: क्या भारत में सूर्य ग्रहण दिखेगा ?

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण देश में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा इसके पहले 20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। 

Surya Grahan 2023 Sutak Kaal: क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां पर सूर्य ग्रहण देख जाता है। आज लगने वाला साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ करना वर्जित होता है। 

Surya Grahan 2023 Upay: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

सूर्य ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव और सूर्य मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए। ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए और स्नान जरूर करें। इस दिन सूर्य से संबंधित चीजों जैसे गुड़ , गेंहूं, तांबे का बर्तनों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। 

सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस कारण इसका असर भारत में नहीं रहेगा और किसी भी तरह की कोई भी पाबंदी नहीं रहेगी। रोज की तरह ही सभी कार्य और पूजा-पाठ होंगे। लेकिन आपको बता दें सूर्य ग्रहण के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
  • भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। 
  • घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके। 
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। 
  • ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
  • सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय विश्लेषण

आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आज ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में विराजमान होंगे। आपको बता दें कि कन्या राशि के स्वामी बुध भी इस स्थान में होंगे और चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल होंगे।

Surya Grahan 2023: आज सूर्य ग्रहण पर बना अनोखा संयोग

आज भारतीय समय के अनुसार रात को लगने वाले साल के दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण पर कई तरह के योग बन रहे हैं। आपको बात दें आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन है फिर इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे। इसके अलावा आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही कन्या राशि में मौजूद में होंगे। जिस कारण से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान बना बुधादित्य योग की जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। 

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण और रिंग ऑफ फायर का रहस्य

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी से सूर्य का नजारा देखने पर सूर्य के बीच वाले हिस्से में एक काली आकृति नजर आएगी और बाहरी वाले हिस्से में आग का छल्ला नजर आएगा। इसे अंग्रेजी में रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। दरअसल सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा जिस कारण से इस कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के नाम से जाएगा। रिंग ऑफ फाय को अमेरिका में साल 2012 के बाद सभी हिस्सों में नजर आएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। 

आज इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा। 
 

Surya Grahan 2023 And Sutak Kaal Time: सूर्य ग्रहण और सूतक काल का महत्व

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसकी वजह से भारत इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने की वजह से सभी तरह के कार्य पहले की तरह होते रहेंगे। आपको बता दें सूर्य ग्रहण पर 12 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। 

 

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण कितने तरह का होता है

सूर्य ग्रहण पूर्ण, आंशिक और वलयाकार तीन तरह होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब बनता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक आज जाते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आए कि सूर्य का कुछ ही भाग पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है, वहीं कंगन आकार में बनने वाले सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

 

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, सूतक नहीं होगा मान्य

इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिस कारण से मंदिरों और घरों पर पूजा पाठ पहले की ही तरह होंगे। शास्त्रों में माना गया है जब भी सूतक लग जाता है तब किसी भी तरह का शुभ कार्य, भगवान की पूजा और  खाना नहीं खाया जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां पर सूतककाल मान्य नहीं होगा।
 

सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

  • सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।

Surya Grahan 2023 Upay: जब भी लगे ग्रहण तब यह उपाय जरूर करें

आज रात साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
 

Surya Grahan Live Streaming: आज यहां लाइव देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण को नासा की वेबसाइट समेत कई अन्य जगहों पर लाइव कवरेज देखा जा सकता है। नासा अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं- https://www.youtube.com/@NASA

इन राशि वालों पर हो सकता है ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो इसका नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही तरह का असर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

सूर्य ग्रहण के अगले दिन शारदीय नवरात्रि शुरू और शनि का नक्षत्र परिवर्तन 

इस बार सूर्य ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और शनि का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। 15 अक्तूबर 2023 को शनि धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
 

सूर्य ग्रहण का धार्मिक महत्व 

सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। शास्त्रों में सूतक काल को अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिया जाता है। सिर्फ मंत्रों का जाप किया जाता है। भारत में इस ग्रहण का सूतक नहीं रहने के कारण धर्म-कर्म करने में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं रहेगी। 

कैसे और कब लगता है सूर्य ग्रहण

हिंदी पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ,जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर होता है। वहीं खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, इस दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। 

सूर्य ग्रहण के दौरान जपे यह मंत्र


ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लगातार मंत्रों का जाप करने से भगवान पर ग्रहण का कष्ट कम होता है। इसके अलावा मंत्रों के जाप करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम रहता है। आप ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमकेगा उठेगा भाग्य

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दिन राशिनुसार कई चीजों के दान करने का विधान बताया जाता है ताकि ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सके और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सके।आइए जानते है राशि के अनुसार किन-किन चीजों का दान करना लाभकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मेष राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं ऐसे में आपको आज ग्रहण पर गुड़ और लाल रंग की चीजों का दान करें।
वृषभ राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं। ऐसे में आज ग्रहण के दिन सफेद चीजें  जैसे दूध, दही चीनी का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह होते हैं, ऐसे में ग्रहण के दौरान हरी मूंग की दाल और हरी चीजों का दान करना अच्छा साबित होगा।

कर्क, सिंह और कन्या राशि वालें आज सूर्य ग्रहण पर करें इन चीजों का दान

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में जो लोग इस राशि के होते हैं वे सफेद चीजों का दान करें। आपक दूध,दही,चीनी, सफेद मिठाई का दान कर सकते है। 
सिंह राशि - इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्द देव होते हैं। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए गुड़, गेंहू, तांबे के बर्तन और लाल रंग की खाने की चीजों का दान करना चाहिए।
कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हरी मूंग की दाल और हरे कपड़ों का दान करना अच्छा रहेगा।
 

तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले सूर्य ग्रहण पर इन चीजों का दान

तुला राशि- इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में तुला राशि के जातक सूर्य ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए सफेद चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं ऐसे में ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए मसूर दाल, गुड़ और लाल चीजों का दान करें।
धनु राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के प्रभावों को खत्म करने के लिए आज पीली चीजों का दान करें।

मकर, कुंभ और मीन राशि वाले इन चीजों का करें दान

मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण पर शनिदेव से संबंधित चीजों का दान करें।
कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देव हैं। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए सरसों का तेल, तिल और लोहे के बर्तन आदि का दान करें।
मीन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए पीली चीजों का दान करें।

 जानिए आज कब से शुरू होगा सूर्य ग्रहण

आज अमावस्या तिथि है और साथ ही आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो देर रात 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं होगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

Solar Eclipse 2023: भारत में नहीं दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

अब से कुछ देर बाद साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। 

ग्रहण का पौराणिक महत्व

पौराणिक कथाओं में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण की घटना को राहु-केतु के द्वारा ग्रास करने के तौर पर देखा जाता है। राहु और केतु दोनों ही छाया ग्रह और राक्षस गण से संबंध रखते हैं। कथा के अनुसार जब समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत को भगवान विष्णु मोहिनी का रूप धारण कर सभी देवताओं को पिला रहे तो राहु और केतु  इस बात को जान गए कि भगवान विष्णु सिर्फ देवताओं को ही अमृतपान करा रहे हैं। तब दोनों पापी ग्रह चुपके से जाकर देवताओं की पंक्ति में जाकर मोहिन के हाथों से अमृतपान कर लिया था। अमृतपान करने के दौरान चंद्रमा और सूर्यदेव ने यह देख लिया था, यह बात जैसे ही भगवान विष्णु को पता चली उन्होंने तुरंत ही अपने सुदर्शन चक्र से राक्षस का सिर धड़ से अलग कर दिया। तभी से राहु और केतु समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा पर ग्रहण लगाते आ रहे हैं।
 

Solar Eclipse 2023: जल्द शुरू होगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

बस अब से थोड़ी देर बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 05  घंटे और 51 मिनट की होगी। ग्रहण का समापन देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
 

अमेरिका के ओरेगॉन से ब्राजील तक दिखेगा सूर्य ग्रहण
सूर्य का एक दुर्लभ 'रिंग ऑफ फायर' ग्रहण शनिवार को पूरे अमेरिका में, ओरेगॉन से ब्राजील तक दिखेगा।  

ग्रहण के बाद तुरंत बाद करें ये काम
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद घर में झाड़ू और नमक के पानी का पोछा लगाएं। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। ऐसा करने से घर में प्रवेश सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद छह नारियल लें और अपने सिर पर से वार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

अमेरिका के ओरेगॉन से ब्राजील तक दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण
अमेरिका के ओरेगॉन से लेकर ब्राजील तक सूर्य का दुर्लभ ‘रिंग ऑफ फायर’ ग्रहण शनिवार को नजर आया। इसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आया। इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार शनिवार रात 8.34 बजे से मध्यरात्रि 2.25 बजे तक रहा। भारत में रात होने की वजह से सूर्यग्रहण नहीं देखा जा सका। नासा ने अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें