Surya Grahan 2024 Time: सूर्य ग्रहण का समय
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 2 अक्तूबर 2024 को लगने जा रहा है। यह रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
Surya Grahan 2024 Sutak Time: सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर ग्रहण भारत में दिखाई देता, तो सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है।
Surya Grahan 2024: कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ इलाकों से नजर आएगा।
Surya Grahan 2024: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस दौरान आकाश में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और अमावस्या का संबंध
सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है। यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती है क्योंकि चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में इतना ही समय लगता है। लेकिन हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता है। साल में न्यूनतम दो या अधिकतम 5 बार ही सूर्य ग्रहण लगता है।
Surya Grahan 2024 India: आज पितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण पितृ अमावस्या के दिन लगेगा, जो पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। पितृ अमावस्या के दिन पितरों को विदाई दी जाती है और श्राद्ध, तर्पण, ब्राह्मण उत्सव, दान आदि किया जाता है। उनकी आत्मा को शांत करने के लिए इस दिन सूर्य ग्रहण होने से दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए इस दिन लोगों को बढ़ चढ़कर दान करने की सलाह दी जाती है।
Surya Grahan 2024 Daan: सूर्य ग्रहण का दान
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान करें।
- सूर्य ग्रहण के बाद चना, गेहूं, गुड़, केले, दूध, फल और दाल आदि का दान करें।
- इससे जातक को कामों सफलता प्राप्त होती है और सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचाव होता है।
Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को साफ करें।
- इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए।
- साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं।
Solar Eclipse Effects On Zodiac Signs 2024: सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी भी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशि को करियर, व्यापार व नौकरी में लाभ की प्राप्ति होगी, और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। इसमें वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि शामिल है।
Solar Eclipse 2024 Effect On Taurus: सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव
ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। इस समय आपको तनाव से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सूर्य के शुभ प्रभाव से हर कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।
Solar Eclipse 2024 Effect On Virgo: सूर्य ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रभावों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही अपनों से रिश्ता और मजबूत होगा।
Solar Eclipse 2024 Effect On Libra: सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
यह समय तुला राशि के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको पार्टनरशिप से भी लाभ होगा। साथ ही व्यापार में उन्नति होगी।
Solar Eclipse 2024 Effect On Scorpio: सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए फलदायी है। इस राशि के व्यापारियों के लिए ये समय और भी शुभ माना जा रहा है। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही सभी समस्याओं का निवारण होगा।
Solar Eclipse 2024 Effect On Sagittarius: सूर्य ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, और आपको लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
Solar Eclipse 2024 Effect On Capricorn: सूर्य ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मकर राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। सूर्य के शुभ प्रभाव से यश कीर्ति में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। सभी रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है।
Surya Grahan 2024 India: सूर्य ग्रहण और ग्रहों की स्थिति
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 02 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पर कन्या राशि जिस पर बुध ग्रह का स्वामित्व है उसमें सूर्य, बुध, चंद्रमा और केतु ये चारों ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। इस तरह से एक राशि में चार प्रमुख ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर अन्य दूसरे सभी ग्रहों की बात करें तो सूर्य ग्रहण के दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल देव मिथुन राशि में, शुक्र तुला राशि, राहु मीन राशि में और शनिदेव वक्री स्थिति में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे।
Surya Grahan 2024: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की खास बातें
- यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसके चलते कुछ स्थानों पर ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा।
- साल का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा क्योंकि जब ग्रहण होगा तब देश में रात रहेगी। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
- सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 02 अक्तूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा।
- इस ग्रहण का नजारा दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, पेर, अर्जेंटीना और फिजी में देखा जा सकेगा।
- इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण साल 2025 में 29 मार्च को लगेगा।
Surya Grahan 2024 India: कहां-कहां होगा ग्रहण का असर
2 अक्तूबर 2024 को सूर्य ग्रहण का असर दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, अर्जेंटीना, बेका आइलैंड, न्यू चिली और ब्राजील समेत कई देशों में देखने को मिलेगा।
Surya Grahan 2024 Dos And Don'ts: सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय में घर में भोजन नहीं पकाना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होने के बाद नहाने के बाद पूजा-पाठ करके ही भोजन पकाना चाहिए।
- ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने से लाभ मिलता है।
- सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
Surya Grahan 2024 Dos And Don'ts: सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
माना जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से गर्भवती महिला और उसके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
Surya Grahan 2024: गर्भवती महिलाएं न करें ये गलतियां
- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सीधे सूर्य ग्रहण को देखना चाहिए।
- ऐसे में सुई-धागे से संबंधित कोई भी कार्य जैसे सुई में धागा डालना, नुकीली चीजों का प्रयोग आदि से भी बचना चाहिए।
- इसी के साथ रसोई से संबंधित कोई कार्य भी न करें।
- इसके अलावा ग्रहण के समय घर के मंदिर में पूजा करने या फिर मूर्ति को स्पर्श करने से भी बचना चाहिए।
Surya Grahan 2024 Upay: सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय
- सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने इष्ट देव को याद करें और मंत्रों का जाप करें।
- इसी के साथ आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। इससे सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
- सूर्यग्रहण के दौरान अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लें और उस धागे को घर के किसी एक स्थान पर रख दें।
- ग्रहण काल खत्म होने के बाद उस धागे को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
- इस उपाय को करने से भी गर्भवती महिला और शिशु सुरक्षित रहते हैं।
What Is Solar Eclipse: क्या होता है सूर्य ग्रहण?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस खगोलीय घटना के दौरान जिस स्थान पर परछाई पड़ती है, वहां पर आसमान में सूर्य का आधा या पूरा हिस्सा ढका दिखेगा। 2 अक्तूबर को लगने वाला साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।
Surya Grahan 2024: कितनी तरह के होते हैं सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं-
- पूर्ण सूर्य ग्रहण
- वलयाकार सूर्य ग्रहण
- आंशिक सूर्य ग्रहण
What Is Annular Solar Eclipse: क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?
जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है, तो उसकी दूरी भी बदलती है। कभी वह पृथ्वी के नजदीक होता, तो कभी दूर। सूर्य ग्रहण के समय अगर चांद पृथ्वी के पास होता है, तो आकार की वजह से पृथ्वी से यह हमें सूर्य को पूरी तरह ढकता नजर आता है। लेकिन, जब यह धरती से दूर होता है, तो छोटे आकार की वजह से यह केवल सूर्य के बीच के हिस्से को ही ढक पाता है। ऐसे में सूर्य का बाकी किनारा नजर आता है, जिसकी वजह से आसमान में आग का छल्ला बनाता है। इसी को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
What Is Partial Solar Eclipse: आंशिक सूर्य ग्रहण
आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, लेकिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूरी तरह से एक पंक्ति में नहीं होते हैं। सूर्य का केवल एक भाग ही ढका हुआ दिखाई देगा, जिससे इसे अर्धचंद्राकार आकार मिलता है। पूर्ण या वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान, चंद्रमा की आंतरिक छाया से ढके क्षेत्र के बाहर के लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देखते हैं।
Surya Grahan 2024: कहां दिखेगा वलयाकार और आंशिक सूर्य ग्रहण
नासा की वेबसाइट के अनुसार, आज चंद्रमा पृथ्वी के कुछ हिस्सों पर अपनी छाया डालेगा, यानी जब सूर्य के सामने से गुजरेगा। तब वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और हवाई सहित प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
रिंग ऑफ फायर कहां दिखाई देगा ?
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण है। वलयाकार सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार 'रिंग ऑफ फायर' कुछ ही जगहों पर दिखाई देगा, जिनमें प्रशांत महासागर और दक्षिणी चिली का नाम शामिल है। इसके अलावा दक्षिणी अर्जेंटीना में भी ये नजारा देखा जा सकता है।
कहा मान्य होगा सूतक काल ?
Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं जिन देशों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा, वहां सूतक काल भी मान्य होगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी लगेगा।
सूतक काल में क्या करें ?
सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लागू हो जाता है। इस दौरान क्रोध नहीं करना चाहिए। साथ ही व्यक्ति को कम से कम बोलना चाहिए। सूतक काल में अपने मन को शांत रखें।
सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए ?
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में भोजन नहीं बनाना चाहिए। यदि खाना पहले से बना हुआ है, तो आप उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।
- इस दौरान मंदिर में पूजा-पाठ भी न करें। साथ ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी न छुए।
- सूतक काल में सुई और कैंची का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- यदि सूतक काल लगा हो, तो कोई भी शुभ कार्य न करें। ऐसा करना उचित नहीं है।
सूतक काल के इस एक नियम का सबको करना चाहिए पालन
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि सूतक काल लगा हो, तो उस अवधि में कहीं आना जाना नहीं चाहिए। साथ ही किसी भी तरह के गिरोह में बैठने से बचें।
सूर्य ग्रहण का समय
आज 2 अक्तूबर 2024 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
गर्भवती महिलाएं इन पांच बातों का रखें ध्यान
- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही रखे हुए भोजन पर तुलसी की पत्तियां या गंगाजल डाल दें।
- सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सुई और चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान किसी भी कार्य के लिए कैंची का उपयोग न करें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।
- सूर्य ग्रहण के शुरू होने से लेकर समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं करें ये तीन काम
- सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को दुर्वा घास हाथ में लेकर मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मानसिक रूप से शांत रहना चाहिए। इससे होने वाले बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक और उत्तम असर पड़ता है।
- सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को वाणी की कोमलता का ध्यान रखना चाहिए।
ग्रहण में गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान खाना नहीं पकाना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इससे होने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करना उचित नहीं है।
- इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सजना-संवरना भी नहीं चाहिए।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी लंबाई के बराबर एक मोटा धागा लेना चाहिए। फिर इस धागे को घर की किसी कील पर लटका दें। ध्यान रखें कि यह धागा सीधा लटकता रहें। ग्रहण समाप्त होने के बाद इस धागे को लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा देना चाहिए। मान्यता है कि इससे ग्रहण का प्रभाव होने वाले बच्चे पर नहीं पड़ता है।
ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं।
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।
सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। यही नहीं शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती हैं।
ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान
- सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- इस दौरान ग्रहण को भी नहीं देखना चाहिए।
- ग्रहण के समय कोई शुभ कार्य करने की भूल न करें।
- ग्रहण के समय रसोई से संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए। खासतौर पर भोजन न बनाएं।
- ग्रहण के समय कुछ भी काटना, छीलना व छौंकना नहीं चाहिए।
- इस दौरान किसी भी समारोह में शामिल न हो।
सूर्य ग्रहण में भी पवित्र रहती हैं ये 5 चीजें
Surya Grahan 2024: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसीदल, जौ, गंगाजल, कुश और तिल ये पांच चीजें ग्रहण के दौरान भी पवित्र रहती हैं।
सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ता है। ऐसे में यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
- साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान तनाव से छुटकारा मिल सकता है।
- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद खास है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और अपनों से रिश्ता मजबूत होगा।
- यह समय तुला राशि के लिए लाभदायक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको पार्टनरशिप से लाभ होगा।
- धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण लकी साबित हो सकता है। आपके सभी रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती है।
सूर्य ग्रहण का मकर राशि वालों पर प्रभाव
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मकर राशि के लिए बेहद शुभ है। सूर्य के शुभ प्रभाव से भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपके सभी रुके हुए कार्यों को गति मिल सकती हैं।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई ?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण के समाप्त होने का समय
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर 2024 रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो चुका है। यह देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
क्या होता है सूर्य ग्रहण ?
खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?
साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण में किन बातों का रखा जाता है ध्यान ?
- सूर्य ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इस दौरान भोजन करने की मनाही होती है, इसलिए किसी भी चीज का सेवन न करें।
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से महत्वपूर्ण होता है। इसलिए ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
- यदि ग्रहण लगा हो, तो रसोई से संबंधित कार्य नहीं करना चाहिए। यही नहीं इस समय कुछ भी काटना, छीलना व छौंकना नहीं चाहिए।
- इस दौरान घर से बाहर भी नहीं जाना चाहिए। इससे अशुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए मंत्र
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।
सूर्य ग्रहण के समय इस मंत्र का जाप करने से सभी नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। यही नहीं शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती हैं।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए
- अगर सूर्य ग्रहण लगा हो, तो सूर्य देव का ध्यान करना चाहिए। साथ ही ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
- इस दौरान वाणी में मधुरता और सभी का सम्मान करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय मन को शांत रखना चाहिए, इससे सकारात्मकता का संचार होता है।
गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी
- ग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें भूलकर भी ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- इस दौरान गर्भवती महिलाएं सूर्य को देखने की भूल न करें। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
- यदि ग्रहण लगा हुआ है, तो सुई-धागे से जुड़ा कोई काम नहीं करना चाहिए।
- आप नुकीली चीजों का भी प्रयोग न करें। इससे होने वाले बच्चे पर प्रभाव पड़ सकता है।
ग्रहण में भी पवित्र रहती हैं ये पांच चीजें
Surya Grahan 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि सूर्य ग्रहण लगा हो, तो तुलसीदल, जौ, गंगाजल, कुश और तिल ये पांच चीजें ग्रहण के दौरान भी पवित्र रहती हैं।
कितने घंटे और दिखेगा सूर्य ग्रहण ?
साल 2024 में 2 अक्तूबर रात 9 बजकर 13 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। अभी कुछ घंटे और दिखेगा सूर्य ग्रहण।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर भी पड़ता है। इसके चलतें कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति भी होती हैं। इस साल सूर्य ग्रहण के प्रभाव से वृषभ राशि, कन्या और मकर राशि वालों को करियर और व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
धनु राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण लकी साबित हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस समय आपको लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी तरक्की के योग बन सकते हैं।
ग्रहण के बाद क्या दान करें ?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। इस दौरान गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इससे परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं। आप वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। ध्यान रखें ये दान हमेशा स्नान के बाद ही करें।
गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए, और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे मन शांत रहता है।
आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
ग्रहण में गर्भवती महिला सो सकती है या नहीं ?
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान सोने की भूल न करें। मान्यता है कि ग्रहण में सोने से होने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के समय नहीं सोना चाहिए।
ध्यान रखें ये एक बात
अगर ग्रहण लगा हो, तो भगवान की मूर्ति नहीं छुनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। आप ग्रहण काल के बाद पूजा के स्थान को साफ करने के बाद मूर्ति छुएं।
कितनी देर तक लगेगा सूर्य ग्रहण ?
2 अक्तूबर 2024 रात 9 बजकर 13 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।
कहां-कहां दिख रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आ रहा है।
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही पहला काम क्या करें ?
सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान करें। फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके बाद पूजा घर की सफाई करें, और भगवान को भी स्नान कराएं। इस दौरान खाना बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर प्रभाव पड़ेगा ?
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए ग्रहण का प्रभाव भी शारदीय नवरात्रि पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आप विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।
क्या ग्रहण और नवरात्रि का दान एक है ?
- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में नवरात्रि के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपनी क्षमतानुसार दान करें।
- आप चाहें, तो नवरात्रि के पहले दिन केले का दान भी कर सकती हैं। इससे धन धान्य में वृद्धि होती हैं।