फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोंद कम करनी है तो रोज करें ये आसन, तुरंत दिखेगा असर

Thu, 10 Aug 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
जिम में पसीना और पैसा दोनों बहाने के बावजूद अगर आप अपनी निकली हुई तोंद से परेशान हैं तो घबराइएं मत ये आसान योगासन आपकी सारी टेंशन दूर कर देगा। इस योगासन से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि कई शा‌रीरिक व मानसिक समस्याओं से भी आप दूर रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
पेट की बढ़ती चर्बी को लेकर आप अगर परेशान हैं तो भुजंगासन आपके लिए बड़े काम का आसन है। यह तनाव से मुक्त‌ि,कमर व गर्दन के दर्द में आराम के साथ महिलाओं का मासिक चक्र को भी ठीक रखता है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन की विधि-
 इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे टिकाएं।
- दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
- अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़ेगा।
- अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।
- शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
 

4 of 5
सावधानी
हर्निया व अल्सर के रोगियों को इस आसन को करने से बचना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आने के साथ दमे की परेशानी के साथ पुरानी खांसी से भी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें