फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Benefits Of Yoga: योग के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं, जानकर करें अभ्यास

Thu, 30 Jan 2025 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कई अलग-अलग योग शैलियां हैं, जिनमें हल्के अभ्यास से लेकर शारीरिक रूप से कठिन अभ्यास शामिल हैं। आइए जानते हैं योग स्वास्थ्य को कौन से लाभ पहुंचाता है और शरीर पर कितना प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Health Benefits Of Yoga: योग एक प्राचीन और जटिल अभ्यास है, जिसकी जड़ें भारतीय दर्शन में हैं। इसकी शुरुआत एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में हुई थी, लेकिन यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में लोकप्रिय हो गया है।हालांकि क्लासिकल योग में अन्य तत्व भी शामिल हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका में अभ्यास किए जाने वाले योग में आमतौर पर शारीरिक मुद्रा(आसन), श्वास तकनीक (प्राणायाम) और ध्यान पर जोर दिया जाता है। कई अलग-अलग योग शैलियां हैं, जिनमें हल्के अभ्यास से लेकर शारीरिक रूप से कठिन अभ्यास शामिल हैं। आइए जानते हैं योग स्वास्थ्य को कौन से लाभ पहुंचाता है और शरीर पर कितना प्रभाव डालता है।

विज्ञापन


योग के स्वास्थ्य लाभ
 

  • आसन, प्राणायाम और ध्यान योग के अंतर्गत आने वाली क्रियाएं हैं, जिनके अभ्यास से तनाव से राहत मिलती है। अच्छी स्वास्थ्य आदतों को समर्थन मिलता है। नींद की शिकायत कम हो जाती है।
  • योग मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए बेहतर उपाय है। नींद और संतुलन में सुधार करके सामान्य स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • योग शरीर के हर अंग के दर्द को कम करने में सहायक है। जैसे गर्दन के दर्द, माइग्रेन या सिरदर्द और घुटने के पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस से जुड़े दर्द से राहत दिला सकता है। यह पीठ के निचले हिस्से के दर्द के लिए भी थोड़ा लाभकारी हो सकता है।
  • जिन लोगों का वजन अधिक होता है या मोटापे से ग्रस्त होते हैं,वह योग का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। योग वजन कम करने और  शरीर को सुडौल आकार देने में सहायक है। शारीरिक बनावट को आकर्षक बनाने का यह स्थाई तरीका है।
  • योगाभ्यास से धूम्रपान की लत छोड़ने में मदद मिलती है। योग मस्तिष्क पर नियंत्रण रखता है और ध्यान केंद्रित करने में सहायक है, जिससे किसी तरह की लत पर काबू पाया जा सकता है।
  • चिंता के लक्षणों या अवसाद को प्रबंधित करने में योग असरदार है।
  • महिला स्वास्थ्य से जुड़े लक्षणों जैसे अनियमित मासिक धर्म, मासिक धर्म के दौरान असहनीय दर्द या मेनोपॉज के लक्षणों से राहत दिलाने में योग फायदेमंद हो सकता है।
  • पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को उनके लक्षणों को प्रबंधित करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में योग मदद करता है।

------------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें