फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनोपॉज की समस्याओं से राहत पाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास

Fri, 14 May 2021 08:51 AM IST
तेजस्वी मेहता मेनोपॉज की समस्याओं से राहत पाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास
विज्ञापन
इस प्रयास में योग आपका साथी बन सकता है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेनोपॉज एक ऐसा समय है, जो हर महिला के जीवन में आता है और यह समय बेहद मुश्किल होता है क्योंकि महिलाएं इस समय कई सारे शारीरिक बदलावों से गुजर रही होती हैं। कई महिलाएं इन दिनों तनाव का भी शिकार हो जाती हैं। मेनोपॉज के दिनों में बहुत आवश्यक है कि खुद का ख्याल रखा जाए और अपने शरीर को अधिक से अधिक स्वस्थ रखने का प्रयास किया जाए। इस प्रयास में योग आपका साथी बन सकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन आसनों को करने से मोनोपॉज के दौरान दूर होंगी आपकी समस्याएं।

सुखासन

विज्ञापन

सुखासन सबसे आसान आसनों में से एक है। सुखासन करने पर मेनोपॉज के दौरान होने वाली चिढ़चिढ़ जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सुखासन करने के लिए पालथी मारकर बैठें और अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। आंखें बंद करके गहरी सांस का अभ्यास करें। 15 से 20 मिनट तक इस आसन में बैठें। 

शलभासन
शलभासन करने से भी इन दिनों होने वाली तरह-तरह की समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में भारीपन नहीं रहता है। सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपनी जांघों के नीचे हथेलियों को रखें। अब लंबी गहरी सांस लेते हुए जितनी आपके पैरों की क्षमता है, उन्हें उतना ऊपर उठाएं। फिर पैर नीचे ले आएं। ऐसा 6-7 बार करें। 

ताड़ासन

विज्ञापन

ताड़ासन को करना भी आपके लिए बेहद आसान होगा। इसे करने के लिए दोनों पैरों को साथ रखते हुए पंजों पर खड़े हो जाएं। एड़ियों को हवा में रखें। हाथों को ऊपर ले जाते हुए स्ट्रेच करें और उंगलियों को इंटरलॉक कर लें। अब पूरे शरीर को अपनी क्षमता के अनुसार ऊपर की ओर खींचें। इस दौरान लंबी गहरी श्वास लें। 

विज्ञापन

       

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें