फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी सेहत के लिए जहर है बोतलबंद पानी, जानें कैसे?

Mon, 15 May 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
bottled water
जब भी हम अपने घर से बाहर होते है तो अपनी प्यास बुझाने के लिए हमारे पास पहला विकल्प बोतलबंद पानी ही होता है। ऐसा हम इसलिए भी करते है क्योंकि हमें लगता है कि ऐसा करने से हम पानी से होने वाले हर तरह के संक्रमण से बच जाएंगे। इतना ही नहीं डॉक्टर भी हमें ऐसा करने की सलाह देते हैं।

उनका कहना है कि जब कभी आप घर से बाहर हो तो पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आपको हमेशा बोतलबंद पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पर क्या वाकई सेहत के लिहाज से ऐसा करना सुरक्षित है? आइए जानते है इस मसले पर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर का क्या कहना है।  
विज्ञापन

2 of 5
बोतल बंद पानी
पिछले दस सालों में पानी से होने वाली बीमारियों ने व्यापक रूप ले लिया हैं। साथ ही पानी से होने वाले कुछ नए संक्रमण भी सामने आए हैं। जिसके बाद सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बोतलबंद पानी के लिए मना कर दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि, 'बोतलबंद पानी के लिए बिल्कुल ना'। बता दें कि भाभा रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों का कहना हैं कि बोतल बंद पानी को साफ करने में प्रयोग किए जाने वाले खतरनाक रसायन कई बार बोतल में ही पाएं गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बोतल बंद पानी
भाभा शोध संस्थान की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सामान्य से 27 गुना ज्यादा तक ये हानिकारक रसायन बोतलबंद पानी में मौजूद होते हैं तो ये कैंसर का कारण भी बन सकते हैं।

जबकि दूसरी तरफ रुजुता दिवाकर का कहना हैं कि एक लीटर बोतल पानी बनाने के लिए जमीन का तीन लीटर पानी इस्तेमाल किया जाता है। जिसके बाद उसे अत्यधिक मूल्य पर आगे बेच दिया जाता है। रुजुता लोगों से अपील करती हैं कि अपने पर्यावरण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, अगली बार जब कभी आप अपने घर से बाहर निकले तो आपने साथ अपने लिए पानी भी लेकर चले।

4 of 5
बोतलबंद पानी
खास बात ये है कि रुजुता गर्मी से निपटने के लिए मटके के पानी में खस खस डालकर पीने की सलाह देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूस
उनका कहना है कि गर्मियों का ही समय ऐसा होता है जब लोग तरह-तरह के कई शरबतों का मजा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेल का जूस, आम पन्ना, नींबू पानी कोकुम और नारियल पानी ये सभी अच्छे विकल्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें