लोग अक्सर सर्दियों में कफ की शिकायत करते हैं। बगलते मौसम में ये परेशानी बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी बहुत परेशान करती हैं। जिसकी वजह से सांस लेने में काफी परेशानी होती है। अगर इस मौसम कफ ने आपके परिवार को भी जकड़ा हुआ है तो ये खास योगासन आपकी मदद कर सकता है।
पढ़ें-ये होती है टूथब्रश की एक्सपायरी डेट, टॉवेल की भी जान लें
विज्ञापन
2 of 5
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन शरीर से कफ खत्म करने के साथ-साथ एसिडिटी से भी राहत पहुंचाता है। इतना ही नहीं इस आसन को करने से चिंता और तनाव भी कम होता है। त्रिकोणासन योग करते समय शरीर का आकार त्रिकोण (Triangle) जैसा हो जाता है। जिसकी वजह से इसे त्रिकोणासन कहते हैं। आइए जानते है इसे करने के सही तरीके के बारे में।
विज्ञापन
3 of 5
त्रिकोणासन
तरीका
- सबसे पहले पांव एक साथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को जांघों के बगल में ही रहने दें। आप ताड़ासन में भी खड़े रह सकते हैं।
-अपने पैरों के बीच में 2 से 3 फुट का फासला रखें और अब अपने बाहों को कंधे तक फैलाएं।
-धीरे-धीरे सांस खींचते हुए अपनी दाईं बांह को सिर के ऊपर ले जाएं ताकि वह कान को छूने लगे।
-अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को बाईं ओर झुकाएं।
-घुटने नहीं मोड़ें और हाथों को कान से नहीं हटने दें।
-अंतिम मुद्रा में आपकी दाईं बांह जमीन के समांतर और बाईं बांह बाएं पांव के समांतर होनी चाहिए, लेकिन बांह उस पांव पर टिकी नहीं होनी चाहिए।
-धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े और अपने हिसाब से इस मुद्रा को बनाए रखें।
-सांस लेते हुए धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में आ जाएं।
-इसी क्रिया को दूसरी ओर से भी दोहराएं।
-यह एक चक्र हुआ।
-इस तरह से आप 3-5 चक्र करें।
4 of 5
लाभ
-त्रिकोणासन करने से फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है। ये लंग्स के लिए बहुत अच्छी कसरत है।
-त्रिकोणासन पेट की चर्बी को कम करता है।
-त्रिकोणासन करने से त्वचा का रंग साफ होता है।
-इस आसन को करने से मुंहासे निकलने की समस्या दूर हो जाती है और चेहरा चमकदार बनता है।
सावधानियां
-बहुत अधिक कमर दर्द होने पर यह आसन नहीं करना चाहिए।
-स्लिप डिस्क वाले को इस आसन के अभ्यास को करने से बचना चाहिए।
-High और low BP में इसको करने से बचना चाहिए।