फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जिम जाए, इन आसान सी एक्सरसाइज से बनाएं मसल्स

Wed, 18 Jan 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मर्द मसल्स बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। जिम जाते हैं, हार्ड डाइट प्लान तक फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आसान से व्यायाम हैं जिससे बिना पैसे खर्च किए आप मनचाहा बॉडी शेप पा सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Getty Images
वॉकिंग-
रोजाना सैर की आदत डालें। तेज-तेज कदमों से मॉर्निंग वॉक पर निकलें। फिर धीरे-धीरे जॉगिंग भी शुरू करें। शुरुआत 15 मिनट की जॉगिंग से करें फिर धीरे-धीरे जॉगिंग की गति बढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Getty Images
स्क्वैट्स-
स्क्वैट्स भी मनचाहा शरीर पाने में मददगार हो सकता है। सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर कुर्सी की स्थिति में आ जाएं। कुछ देर बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करते रहें।

4 of 5
- फोटो : Getty Images
पुश-अप्स-
सबसे पहले पेट के बल सीधे होकर लेट जाइए। इस दौरान आपका पूरा शरीर सीधा होना चाहिए। पुशअप से पहले शरीर का सारा भार हाथों और पैरों के पंजों पर रखिये। घुटने और पैरों को भी सीधा रखें। फिर अपने पूरे शरीर को हवा में कीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Getty Images
साइड लंज-
साइड लंज करने से आपके पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद एक पैर को दाहिनी तरफ खोलें और घुटनों पर जोर देते हुए झुकें। दूसरे पैर से भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं। इसे कम से कम 10 बार हर एक पैर से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें