घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से अगर आप भी आंखों में भी जलन और थकावट महसूस करते हैं तो ये कुछ एक्सरसाइज अापकी मदद कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को ऑफिस में ही कुर्सी पर बैठकर किया जा सकता हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी आंखें खूबसूरत बनी रहेंगी बल्कि आप आंखों में होने वाली ड्रायनेस से भी बचे रहेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
eye blink
पलकें झपकाना
2 मिनट में हर 3-4 सेकंड के लिए अपनी पलकें झपकाएं। आपने काम के दौरान थोड़ा सा वक्त निकालकर यह एक्सरसाइज़ करने से आप फ्रेश फील करेंगे। पलकों को झपकाने से आंखें फ्रेश और हाइड्रेटेड बनी रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
eye movement
गोल-गोल घुमाएं आंखें
आंखों को पहले 10 बार क्लॉकवाइज और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए यह एक बढ़िया एक्सरसाइज़ है।
4 of 5
rest your eye
आंखों को दें आराम
आंखों को आराम देने के लिए एक कुर्सी पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपना सिर पीछे करके कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद कर लें। 3 मिनट तक इसी पोजीशन में बने रहें। दिन में कम से कम एक बार यह एक्सरसाइज जरूर करें।
डायट पर दें ध्यान
अपनी डायट में विटामिन ए, सी, ई और कॉपर व ज़िंक जैसे मिनरल्स को शामिल करें ये बेहतर दृष्टि के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा आप विटामिन ए युक्त चीज़ें, जैसे- गाजर, पालक, टमाटर, तरबूज, एप्रीकोट, शकरकंद, अंगूर आदि भी डायट में शामिल कर सकते हैं।