फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की वजह से आंखों में दर्द होने पर करें ये एक्सरसाइज, मिनटों में पाएं आराम

Sun, 05 Mar 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों कंप्यूटर के सामने बैठे रहने की वजह से लोगों की आंखों में दर्द होने लगता है। अगर आपको भी ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना पड़ता है जिस वजह से आपकी आंखें थक जाती हैं तो ये एक्सरसाइज करके आप तुरंत इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

आंखों को झपकाना ना भूलें

- आंखों में दर्द होने पर अपनी हथेलियों को रगड़ कर गर्म कर लें और इन्हें आंखों पर लगाएं। तीन मिनट तक इसी अवस्था में रहें। ये सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है।

- कई बार कंप्यूटर पर हमारी नजरें इस तरह गढ़ जाती हैं कि हमारी पलकें तक नहीं झपकतीं। ये भी आंखों में दर्द का एक कारण है। इसके लिए हर चार सेकेंड में आंखों को झपकाते रहने से आराम मिलेगा। 
विज्ञापन

आंखों को घुमाएं गोल-गोल

- अगर कंप्यूटर के सामने बैठे रहने की वजह से आंखों में दर्द होने लगे तो आंखों को गोल-गोल घुमाएं। इसके लिए आंखे बंद करें और आईबॉल घुमाएं। ऐसा करने से आपको लगेगा कि आपकी आंखों की मसाज हो रही है।

- हर एक घंटे में कंप्यूटर से नजरें हटा कर किसी दूसरी चीज को कुछ मिनटों के लिए ध्यान से देखें। ऐसा करने से कंप्यूटर से आपको ब्रेक मिल जाएगा और आंखों को भी आराम मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें