फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग के कारण सांस लेने में हो रही है परेशानी तो जरूर करें ये योगासन

Tue, 14 Nov 2017 01:45 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों स्मॉग से लोग परेशान हैं। ऐसे में दमा से पीडि़त लोगों को मत्स्यासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे कई तरह के सांस से संबंधित रोग दूर होते हैं। यह दो तरीकों से किया जाता है- एक, पद्मासन में और दूसरा, पांव सीधा रखकर।
विज्ञापन


पीठ के बल लेटकर पद्मासन लगाएं। दोनों हाथों को नितम्बों के नीचे रखें। माथा जमीन से सटाएं ताकि रीढ थोड़ी ऊपर की ओर हो जाए। इस स्थिति में दोनों हाथों से पैर के अंगूठे पकड़कर कुछ देर रुकें। फिर गर्दन सीधी करें।

दोनों हाथों को नितम्बों के नीचे रखें। गर्दन सहित शरीर को ऊपर उठाएं। फिर गर्दन को तीन-चार बार दाएं-बाएं और उसके बाद क्लॉकवाइज तथा एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। पद्मासन खोलकर विश्राम करें। प्रतिदिन इसका अभ्यास करने से लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(ये जानकारी डॉ. वीरेंद्र के सिंह ने अमर उजाला को दिये इंटरव्यू में दी है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें