फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट और जांघ की चर्बी का दुश्मन है यह आसन, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Fri, 06 Oct 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
फिटनेस
फास्ट फूड का बढ़ता क्रेज और खानपान में लापरवाही की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। पेट और जांघों की चर्बी को कम करने में काफी समय लगता है। कई बार तो  जिम में पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद इससे निजात पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। 

अगर आप भी बढ़ती तोंद या जांघों पर जमा होती चर्बी को वाकई कम करना चाहते हैं तो यह करामती आसन आपकी मदद कर सकता है। 

पढ़ें- महात्मा गांधी की कही ये बातें बदल सकती हैं आपका जीवन,आजमाकर तो देखिए
 
विज्ञापन

2 of 5
Naukasana
इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इस आसन को नौकासन कहते हैं। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग भी करता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Naukasana
नौकासन करने की विधि
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
- अब सांस लेते हुए दोनों पैर ऊपर उठाएं और दोनों हाथों से पैर के पंजे छूने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में शरीर का अग्रभाग और पैर, दोनों ही ऊपर की ओर होने चाहिए।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।
- कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।
- करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं।

4 of 5
Naukasana
नौकासन करने से आपका पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पाचन संबंधित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं इस आसन को करने से कमर में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन धीरे धीरे यह आपके कमर को मजबूत बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोट- रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज इस आसन को डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें