फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार@3:खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए क्या करते हैं मोदी?

Wed, 17 May 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी
अगर आपके लिए आपकी आठ घंटे की नौकरी बेहद तनावपूर्ण है, तो जरा 66 साल के प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या और उनके चेहरे पर भी एक नजर डालिए। 18 घंटे काम करने वाले मोदी के चेहरे को थकान छू तक नहीं पाती। उनके चाय बेचने से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बेहद शानदार रहा । उन्होंने कड़ी मेहनत और ऊर्जा के साथ हर मुश्किल का सामना किया।

आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी के कुछ फिटनेस रहस्यों के बारे में जिसकी वजह से वो इस उम्र में भी कई युवाओं को फिटनेस के मामले में मात दे रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी के इतना बिजी रहने के बावजूद वो खुद को दो चीजों की मदद से फिट बनाए रखते हैं। एक उनका व्यायाम और दूसरा उनका आहार। 17 सितंबर 1950 में जन्में मोदी अपने दिन की शुरुआत योग से करते हैं। मोदी को काम करते-करते रात में भले ही कितनी भी देर क्‍यूं न हो जाएं, लेकिन वो सुबह 5 बजे बिस्तर जरूर छोड़ देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : amarujala
मोदी खुद को दिन भर फ्रेश रखने के लिये रोज एक घंटा का योगासन करते हैं। मोदी को सूर्य नमस्‍कार और प्रणायाम करना बेहद पंसद हैं। उनका कहना हैं कि ये आसन उन्हें पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं। 

4 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी
मोदी को शाकाहारी भोजन काफी पसंद है। शाकाहारी भोजन में भी वो हल्का खाना ही लेना पंसद करते हैं। नाश्ते में वो पोहा,इडली जैसा ही कुछ लेते हैं। उनके दोपहर के खाने में चावल, दाल, सब्जी और दही शामिल रहता है। नियमित योग, वेजिटेरियन डाइट, शराब और तंबाकू के सेवन से खुद को कोसों दूर रखने की वजह से ही मोदी ने खुद को इस उम्र में भी इतना फिट और ऊर्जावान रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Source
मोदी अपने गले को साफ रखने के लिए हमेशा गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। पूरे दिन का तनाव दूर करने के लिए मोदी सोने से पहले भी कुछ देर ध्यान भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें