फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर को निरोगी बनाने के साथ संकल्प शक्ति बढ़ाती है शिवलिंग मुद्रा

Thu, 04 Oct 2018 10:12 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव और चिंता से आजकल हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित है। जिसकी वजह से लोग डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे हैं। यदि आप भी तनाव से परेशान हैं तो आप शिवलिंग हस्त मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


संकल्प शक्ति के बूते जटिल और असाध्य रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। संकल्प शक्ति बढ़ाने के लिए शिवलिंग मुद्रा एक सरल आसन है। इससे नई चेतना और ऊर्जा का संचार होता है। शिवलिंग मुद्रा के लिए बाएं हाथ को पेट के पास लाएं।

दाएं हाथ से मुट्ठी बनाकर उसे बाईं हथेली पर रखें। दाएं अंगूठे को सीधा रखें। उसकी दिशा ऊपर की ओर हो। बाएं हाथ के अंगूठे समेत सभी उंगलियों को सटाकर रखें। दोनों कोहनियों को दाएं-बाएं सीधा रखें। धीमी गति से गहरी और लंबी सांस लें। इस आसन को रोजाना पांच मिनट के लिए दिन में दो बार करें। यह आपकी संकल्प शक्ति को बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें