फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2024: योग के 5 अचूक उपाय, बीमारी को जड़ से मिटा देंगे

Thu, 20 Jun 2024 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको कोई रोग हो गया है और वह ज्यादा गंभीर अवस्था में नहीं है तो आप योग के ये 5 अचूक उपाय किसी योग टीचर की सलाह से आजमा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हें करने से रोग जड़ से ही मिट जाता है। हालांकि इसको किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।
 
विज्ञापन
योग के ये 5 अचूक उपाय किसी योग टीचर की सलाह से आजमा सकते हैं। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैली प्रकाश
विज्ञापन


International Yoga Day 2024 : योग शरीर और मन को निरोगी बनाता है। यदि आपको कोई रोग हो गया है और वह ज्यादा गंभीर अवस्था में नहीं है तो आप योग के ये 5 अचूक उपाय किसी योग टीचर की सलाह से आजमा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन्हें करने से रोग जड़ से ही मिट जाता है। हालांकि इसको किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।

निरोगी बनने के लिए पहले करें ये 5 महत्वपूर्ण कार्य-
  1. चाय, कॉफी, दूध, कोल्ड ड्रिंक, मैदा, तेल, शक्कर, नमक, बेसन, बैंगन, समोसे, कचोरी, पोहे, पिज्जा, बर्गर आदि जंग और फास्ट फूड।
  2. शक्कर की जगह खांड का उपयोग करें और नमक की जगह सेंधा नमक लें।
  3. तेल की जगह आप राइस ब्रांड या फिर बगैर तेल से बनी चीजों का उपयोग करें। इसके लिए प्याज या टमाटर की ग्रेवी का उपयोग कर सकते हैं।
  4. अधिक से अधिक फाइबर युक्त भोजन करें।
  5. चकोतरा या नींबू का रस पिएं।
5 अचूक टिप्स:-
विज्ञापन


1. ध्यान 

सबसे पहले प्रतिदिन 20 मिनट का ध्यान सुबह और शाम को करना प्रारंभ कर दें। ध्यान से धीरे-धीरे आपका दिमाग शांत होकर नई सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा। चिंता, भय, घबराहट, बेचैनी, अवसाद, शोक, शंकालु प्रवृत्ति, नकारात्मकता, द्वंद्व या भ्रम आदि सभी मन से हट जाएंगे तो शरीर में भी इसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया होने लगेगी।

2. ये तीन प्राणायाम करें

चंद्रभेदी, सूर्यभेदी और भ्रामरी प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। इन्हें आसानी से सीखा जा सकता है। यह शरीर में ऑक्सीजन को शुद्ध करके रक्त संचार को सुचारू बनाएंगे।

3. पंचकर्म क्रिया

एक बार इस क्रिया को जरूर करें। आयुर्वेद और योग के अनुसार पंचकर्म या पंचक्रिया अर्थात पांच तरह की ऐसी क्रिया है जिससे शरीर स्वस्थ होता है। इसमें वमन, विरेचन, निरूहवस्थी, नास्या, अनुवासनावस्ती सहित अन्य थेरेपी होती है। क्रियाओं में उड्डियान, नौली, धौति कर्म, बस्ती क्रिया, गणेश क्रिया, शंख प्रक्षालन और वमन क्रिया भी होती है। क्रिया नहीं कर सकते हैं तो करें ये योगासन करें- मलासन, वज्रासन, वक्रासन, सर्पासन, कटिचक्रासन, विपरीतकरणी आसन। इससे आर्थराइटिस, मधुमेह, तनाव, गठिया, लकवा, पाचन, फेफड़े, सिरदर्द, एड़ी में दर्द, जोड़ों में दर्द, फटी एड़ियों में फायदा, स्मृति दोष, नेत्र रोग, सर्वाइकल सहित कई रोग में लाभ मिलता है।

4. सूर्य नमस्कार

प्रतिदिन आप सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार की 12 स्टेप को आप कम से कम 5 बार जरूर करें। सूर्य नमस्कार में अधिकतर आसनों का समावेश हो जाता है। यह शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने की क्षमता रखता है बशर्ते कि इसे नियमित रूप से किया जाए। 3 माह में इसके परिणाम मिलना प्रारंभ हो जाते हैं।

5. व्रत

योग के यम नियम का ही अंग है व्रत या उपवास। उपवास से शरीर के भीतर जमा गंदगी बाहर निकलती है। उपवास करें 16 घंटे का। जैसे यदि आप रात को आठ बजे भोजन करते हैं तो फिर अगले दिन सुबह 12 बजे ही भोजन करें। इस बीच आपको कुछ भी नहीं खाना या पीना है। सुबह पानी, नारियल पानी या सब्जी का ज्यूस पी सकते हैं। ऐसा करने लगेंगे तो शरीर स्थित नया-पुराना भोजन पूर्णत: पचकर बाहर निकलने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें