स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान
- फोटो : istock
स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान
लगातार डेस्क वर्क के कारण शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। साथ ही पीठ व कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मधुमेह, थायराइड, और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी समस्याएँ वैश्विक स्तर पर बहुत सामान्य हैं और इनके मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 463 मिलियन वयस्क मधुमेह से पीड़ित थे। वही अंतर्राष्ट्रीय डायबिटीज फेडरेशन के 2045 तक यह संख्या बढ़कर 700 मिलियन होने की संभावना जताई। अनुमान है कि 10-15% वयस्क किसी न किसी प्रकार के थायराइड विकार से प्रभावित होते हैं।
इन सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए अधिकतर लोग योग का असरदार मानकर नियमित अभ्यास करते हैं। अमेरिकी थायराइड एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में लगभग 20 मिलियन लोग थायराइड विकारों से प्रभावित हैं।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लगभग 1.13 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। यह संख्या वयस्क आबादी के लगभग 31 % लोगों को कवर करती है।
आपके लिए कौन सा आसन है लाभकारी
अगर आप भी उपरोक्त समस्याओं में से किसी एक से या सभी से परेशान है, तो इन समस्याओं के समाधान के लिए योग की आदत को जीवनशैली में शामिल करें। यहां आपको विस्तार में आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति के मुताबिक उपयुक्त योगासन के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि सही परिणाम के लिए विशेषज्ञ और डाक्टरी सलाह के बाद ही योगाभ्यास करें, साथ ही अभ्यास किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में करना सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा।
मानसिक मजबूती
मानसिक शांति के लिए शवासन, बालासन या अधोमुखश्वानासन का अभय्सा कर सकते हैं। यह शरीर और मस्तिष्क को आराम देते हुए तनाव और चिंता को कम करता है। अवसाद की स्थिति से बचने के लिए सेतुबंधासन, उत्तानासन का अभ्यास करें।
एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर योग वृक्षासन, सर्वांगासन और पश्चिमोत्तानासन है। इसके अलावा संपूर्ण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम, जिसमें अनुलोम विलोम, भ्रामरी और कपालभाति शामिल है, का भी अभ्यास कर सकते हैं।
शारीरिक फिटनेस
जरूरत से अधिक वजन बढ़ा हुआ है या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो चतुरंग दंडासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन और धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही शरीर के सभी अंगों को सुडौल और फिट रखने के लिए फायदेमंद आसन हो सकते हैं।
स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योग
अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो कुछ योग क्रियाएं बहुत असरदार हो सकती है। मधुमेह रोगियों के लिए कटिचक्रासन, ऊर्ध्वहस्तोत्तानासन, पादहस्तासव, धनुरासन, कोणासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन, मयुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये सभी आसन मधुमेह रोगियों को लाभ पहुंचाते हैं।
थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो पांच आसन मददगार हो सकते हैं। ताड़ासन, उर्ध्व-हस्तोतानासन, अर्ध-चक्रासन, वीरभद्रासन और नटराजासन का नियमित कुछ मिनट अभ्यास की आदत डालें।
वहीं अगर हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की शिकाय है तो प्राणायाम करें। अनुलोम विलोम ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है। कपालभाति, बालासन, सुखासन और सेतुबंधासन का अभ्यास भी फायदेमंद हो सकता है।
----------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।