लोग अक्सर अपनी थकान मिटाने के लिए चाय की गरम-गरम चुस्की लेते हैं। बात चाहे सिरदर्द की हो या फिर सर्दी जुकाम की हर मर्ज की दवा चाय को माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर घर में मिलने वाली ये चाय आपकी जान के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
p
हाल में संयुक्त राष्ट्र की कैंसर एजेंसी इंटरनेशनल ऐजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर द्वारा किए गए एक शोध में पता चला हैं कि ज्यादा गर्म चाय पीना अपकी सेहत खराब हो सकती है। शोध में बताया गया कि गर्म-गर्म चाय पीने से व्यक्ति की भोजन नली क्षतिग्रस्त हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
चाय
ये शोध उन देशों में किया गया जहां लोग गर्म पेय का सेवन अधिक करते हैं। इस शोध के अनुसार 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म पेय का सेवन करने से भोजन नली अंदर से झुलस कर क्षतिग्रस्त हो जाती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से भोजन नली में कैंसर भी हो सकता है।
4 of 5
ginger tea
इस समस्या से बचने के लिए वैज्ञानिकों ने बताया कि जब कभी कोई व्यक्ति गर्म पेय का सेवन करना चाहता हो तो उससे पहले देख लें कि वो सामान्य से ज्यादा गर्म तो नही है। अगर वो ज्यादा गर्म हैं तो पहले उसे पीने लायक ठंडा कर लें।