फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की चर्बी कम करने के लिए करें ये सामान्य कसरतें, मिलेंगे बेहतर परिणाम 

Thu, 20 May 2021 08:38 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि शरीर का कोई एक हिस्सा भी मोटा हो तो शरीर अजीब दिखाई देने लगता है इसलिए बहुत जरूरी है कि पूरे शरीर को एकदम फिट रखा जाए। कई महिलाएं हाथों के मोटापे से बहुत परेशान रहती हैं लेकिन थोड़ा समय निकालकर कसरत करके इस मोटापे को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
आप थोड़ा समय निकाल लें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई महिलाएं शरीर से तो पतली होती हैं लेकिन हाथों में उनके मोटापा होता है। हाथों के मोटापे से छुटकारा पाना इतना भी कोई कठिन नहीं है। आप जिम न जाकर, योग न करके भी कुछ सामान्य कसरतों से ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं। हाथों के मोटापे को कम करने के लिए आवश्यकता है कि बस इसके लिए आप थोड़ा समय निकाल लें। आइए जानते हैं किन कसरतों को करने से हाथ का मोटापा कुछ ही दिनों में कम किया जा सकता है। 

कलाई घुमाएं

विज्ञापन

अपने हाथों को आगे की तरफ करते हुए मुट्ठी बांध लें। अब पैरों को कंधों की चौड़ाई के अनुसार खोलकर खड़े हो जाएं। 15 बार कलाइयों को क्लॉकवाइज और 15 बार एंटीक्लॉक वाइज घुमाएं। इस अभ्यास की 5 से 7 साइकल करें। नियमित रूप से इस अभ्यास को करें। कोशिश करें कि प्रतिदिन अभ्यास को एक ही समय पर करें। 

स्ट्रेचिंग करें
हाथों की स्ट्रेचिंग करना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है और इसे किसी भी वक्त किया जा सकता है। सिर के पीछे दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक कर लें और अब इन्हें स्ट्रेच करें। इस दौरान ध्यान रखें कि कोहनी आपके सिर के पीछे की तरफ रहे। अब एकतरफ शरीर को झुकाएं, फिर कमर में खिंचाव लाते हुए दूसरी तरफ झुकाएं। 

रस्सी कूदें

विज्ञापन

रस्सी कूदकर भी आप हाथों की चर्बी को कम कर सकते हैं। रस्सी कूद करने से आपको पसीना आता है और वजन भी कम होता है। जब रस्सी कूदते वक्त आपकी बाहें गोल घूमती हैं तो इससे उनकी अच्छी कसरत हो जाती है और उनकी अतिरिक्त चर्बी भी प्रतिदिन के अभ्यास से कम होने लगती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें