फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: क्या योग करने से कैलोरी घटती है? वजन घटाने के लिए आज से ही करें शुरू

Thu, 03 Apr 2025 10:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आमतौर पर योग से प्रति घंटे 180 से 600 कैलोरी बर्न हो सकती है। इस लेख में कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके अभ्यास से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
कैलोरी घटाने के लिए योग - फोटो : Adobe Stock
Does Yoga Burn Calories: कैलोरी व्यक्ति के खाए जाने वाले फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से आती है। कैलोरी बढ़ने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वजन नियंत्रण करना चाहते हैं और सेहतमंद रहना है तो कैलोरी को बर्न करें। कैलोरी बर्न करने के लिए शारीरिक सक्रियता यानी व्यायाम और योग का अभ्यास असरदार है।

व्यायाम जैसे साइकिलिंग, पैदल चलने या दौड़ने आदि शारीरिक सक्रियताओं से कैलोरी जल्दी बर्न हो सकती है। कैलोरी कम होने से वजन और शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी घटती है। लेकिन क्या योग करने से भी कैलोरी बर्न की जा सकती है, अगर हां तो कौन सा योग कितनी कैलोरी एक बार में घटा सकते हैं, ये जानना चाहिए।

हां, योग करने से कैलोरी घटाई जा सकती है। हालांकि यह अन्य व्यायामों जितना नहीं हो सकता। योग कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ शरीर को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करता है। आमतौर पर योग से प्रति घंटे 180 से 600 कैलोरी बर्न हो सकती है। इस लेख में कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके अभ्यास से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार

तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास लाभकारी है। सूर्य नमस्कार 12 आसन का सेट है, जिसे करने के लिए एक मिनट का समय लगता है। इतने समय में 13 से 14 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। अभ्यास करने वाले पर निर्भर है कि वह कितनी तेजी से 1 सेट को पूरा कर पाता है।
विज्ञापन

3 of 5
धनुरासन - फोटो : freepik
धनुरासन

धनुरासन के अभ्यास से पूरी पीठ को खिंचाव मिलता है और कमर में लचीलापन बढ़ता है व कमर मजबूत होती है। सही ढंग से हलासन के एक मिनट तक अभ्यास से 3-4 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितनी देर अभ्यास करेंगे, उतनी कैलोरी बर्न कर पाएंगे। इस आसन को करने से लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों को मोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़कर सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर खींचें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4 of 5
हलासन - फोटो : Freepik
हलासन

हलासन के अभ्यास से हर मिनट 2 से 3 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितना ज्यादा वक्त आप हलासन करेंगे, कैलोरी उतनी ही ज्यादा बर्न होगी। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर से सटा लें और हथेलियों को जमीन की तरफ रखें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाते हुए दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाए रखें। पैरों पर अपने सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में कुछ देर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंधे का दर्द (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें