फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की एकाग्रता बढ़ाने के साथ शरीर को आराम दिलाता है ये प्राणायाम

Fri, 23 Mar 2018 09:23 AM IST
अनुपमा, योगाचार्य
विज्ञापन
fitness
विज्ञापन
तालबद्ध प्राणायाम से शरीर को विश्राम एवं आराम मिलता है। मन की एकाग्रता बढ़ती है। श्वास पर नियंत्रण होता है और मनोवेग वश में रहते हैं। पद्मासन में बैठकर ज्ञान मुद्रा में हथेलियों को घुटनों पर रखें।
विज्ञापन


लगभग तीन सेकंड में सांस भर कर अंतर्कुंभक लगाएं और इतनी ही देर में सांस छोड़ें। भाव करें कि  सांस लेते समय  श्वास मूलाधार से ऊपर उठ रही है। कुंभक के दौरान भी मूलाधार पर ही ध्यान केंद्रित रखें।

सांस की लंबाई की बजाय, इस बात पर ध्यान अधिक रहे कि सांस लेने और छोड़ने में समान समय लग रहा है। पहले सप्ताह में चार आवृत्ति से शुरू करें और धीरे-धीरे आवृत्ति की संख्या बढ़ाते जाएं। थकान होने पर बीच में विश्राम ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें