आयुर्वेदिक भोजन संस्कृति के कुछ सिद्धांत हैं। मसलन, भोजन सुंदर तरीके से परोसा जाए, जिससे भोजन करने का सौहार्दपूर्ण एवं सुखद वातावरण बने। मानसिक तनाव या भावनात्मक अवरोध की अवस्था में कभी भोजन ग्रहण न करें। भोजन आरंभ करने से पूर्व अपना चित्त भोजन की ओर लगाएं। पहले भोजन की ओर देखें और यह आकांक्षा करें कि भोजन के पंचतत्व आपको संतुलन, शक्ति और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।