फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर की अतिरिक्त चर्बी को मिटाने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास 

Wed, 28 Apr 2021 08:34 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पर्वतासन - फोटो : pixa
विज्ञापन

पर्वतासन अर्थात एक ऐसा आसन जिसमें शरीर की मुद्रा पर्वत के समान दिखाई देती हो इसलिए इसे माउंटेन पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करना बहुत अधिक मुश्किल नहीं है। इस आसन को करने से कंधे, कमर और गर्दन के दर्द में राहत मिलती है। वहीं कमर के आसपास के मोटापे को कम करने के लिए भी यह आसन बहुत लाभकारी है। आइए जानते हैं पर्वतासन को करने का तरीका और लाभ। 

पर्वतासन करने का तरीका-

 पर्वतासन को करने के लिए किसी साफ- सुथरी जगह पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे दोनों हाथों और पैरों के पंजो को जमीन पर रखें। जमीन पर वजन देते हुए अपनी कमर को त्रिकोणीय आकार की तरह ऊपर जितना बन सके उतना खींचें। आसन के दौरान आपके शरीर का आकार इस प्रकार दिखाई देना चाहिए जैसे कि कोई पर्वत खड़ा हो। लंबी-गहरी श्वास का अभ्यास करें। 

पर्वतासन करने के लाभ-

-पर्वतासन से कंधों को मजबूती मिलती है। 

-कमर, कंधे और गर्दन दर्द में इस आसन से राहत मिलती है।

-कमर की चर्बी को दूर करने मे लाभदायक होता है।

-आसन के अभ्यास से पैर मजबूत होते हैं।

-इस आसन को निरंतर करने से फेफड़ों को लाभ पहुंचता है।

-फेफड़ों को मजबूत करने के साथ ही शरीर में रक्त का संचार संतुलित रहता है।

इन बातों का रखें ख्याल-

ह्रदय संबंधी समस्या होने पर इस आसन का अभ्यास न करें। हाई बीपी वाले लोगों को भी इस आसन से परहेज करना चाहिए। कमर, कंधे या घुटनों में दर्द है तो योग प्रशिक्षक की अनुमति के बिना आसन न करें। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें