प्लैंक एक्सरसाइज क्या होता है?
प्लैंक एक ऐसी बॉडीवेट एक्सरसाइज है जिसमें आपको बिना हिले-डुले एक पोजिशन में शरीर को स्थिर रखना होता है। यह देखने में भले ही आसान लगे, लेकिन यह शरीर के कई हिस्सों पर असर डालती है।
प्लैंक करने के फायदे
- प्लैंक पोज के अभ्यास से कोर मजबूत होता है। यह पेट, पीठ और पेल्विक मसल्स को टोन करता है।
- रोज एक से दो मिनट प्लैंक पोज करने से बॉडी पॉश्चर सुधरता है। रीढ़ सीधी रहती है और खड़े होने या बैठने की मुद्रा बेहतर होती है।
- कमर दर्द में राहत और पीठ के निचले हिस्से को सपोर्ट देने के लिए प्लैंक पोज असरदार है।
- रोज प्लैंक एक्सरसाइज बैलेंस और स्थिरता बढ़ाती है। साथ ही शरीर का नियंत्रण बेहतर होता है।
- यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
- प्लैंक से मेंटल स्ट्रेंथ बढ़ती है। लंबे समय तक स्थिर रहने से मानसिक एकाग्रता और सहनशीलता बढ़ती है।
कैसे करें प्लैंक एक्सरसाइज?
स्टेप 1- प्लैंक एक्सरसाइज को सही तरीके से करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
स्टेप 2- फिर कोहनियों और पंजों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं।
स्टेप 3- इस दौरान शरीर को सिर से एड़ी तक सीधा रखें, न तो झुके और ना ही ऊपर उठें।
स्टेप 4- पेट को अंदर की ओर खींचे और सांस सामान्य रखें।
स्टेप 5- शुरुआत में 20-30 सेकंड से शुरू करे, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
स्टेप 6- हर दिन अभ्यास करें लेकिन शरीर पर बहुत ज्यादा जोर न डालें।
प्लैंक एक्सरसाइज करते समय रखें सावधानियां
- जिन्हें पीठ में दर्द की समस्या है, वह डाॅक्टर की सलाह पर ही प्लैंक का अभ्यास करें।
- प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान शरीर को झटका न दें।
- इस एक्ससाइज को धीरे-धीरे बढ़ाएं, शुरुआत में ज्यादा देर तक कसरत न करें।
- नियमित स्ट्रेचिंग के साथ प्लैंक एक्सरसाइज करें।
-------------------------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।