व्यावहारिक तौर पर योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। यह सबसे पहले बाहरी शरीर को लाभ पहुंचाता है। उसके बाद मानसिक और भावनात्मक स्तरों पर भी योग काम करता है। आज की तनाव और थकान भरी जिंदगी में लोग अनेक मानसिक और शारीरिक परेशानियों से पीड़ित रहते हैं। योग इसका इलाज शायद तुरंत प्रदान नहीं करता लेकिन रोगों का स्थायी निपटारा जरूर करने में सक्षम है।
योगाभ्यास के पांच मुख्य कारण है, जिन्हें समझ लिया तो जीवन सरल और स्वस्थ बन जाएगा।
योग शक्ति, संतुलन और लचीलेपन में सुधार करता है
योग श्वसन क्रिया और धीमी गति से जुड़ी क्रिया है, जिसके अभ्यास से रक्त प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशियां वार्मअप होती हैं, जबकि मुद्रा के अभ्यास से शक्ति बढ़ती है।
Health Tips: हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो खाने के तेल में कर लें बदलाव, वेट लॉस करना भी होगा आसान
योग पीठ के दर्द से राहत दिलाता है
पीठ के दर्द को कम करने और गतिशीलता में सुधार करने के लिए योग बुनियादी स्ट्रेचिंग जितना ही अच्छा है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन योग को क्रोनिक लोअर बैक पेन के लिए प्राथमिक उपचार के रूप में सुझाता है।
योग गठिया के लक्षणों को कम कर सकता है
जॉन्स हॉपकिन्स के 11 अध्ययनों की समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, कई योग गठिया से पीड़ित लोगों के लिए असरदार हैं। ये सूजे हुए जोड़ों से हो रही असुविधा को कम करने में सहायक है।
Walking Barefoot on Grass: घास पर नंगे पैर चलने के क्या हैं फायदे? जानिए कब और कितने देर चलना असरदार
योग हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है
नियमित योगाभ्यास तनाव और शरीर में सूजन के स्तर को कम कर सकता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। उच्च रक्तचाप और अधिक वजन हृदय रोग को बढ़ावा देने का कारक है। योग के माध्यम हृदय रोग के कारणों को कम किया सकता है।
योग तनाव प्रबंधन में मदद करता है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि योग तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, माइंडफुलनेस, वजन घटाने और अच्छी नींद में मदद करता है।