फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Sparrow Day 2025: जानिए विश्व गौरैया दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Thu, 20 Mar 2025 10:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आज विश्व गौरैया दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 20 मार्च को विश्व गौरेया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य गौरैया और अन्य सामान्य पक्षियों की घटती संख्या के प्रति जागरूकता बढ़ावा और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करना है।
विज्ञापन
विश्व गौरेया दिवस - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Sparrow Day 2025: आज विश्व गौरैया दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 20 मार्च को विश्व गौरेया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य गौरैया और अन्य सामान्य पक्षियों की घटती संख्या के प्रति जागरूकता बढ़ावा और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करना है। शहरों में गौरैया के कम होने की वजह उनकी प्रजनन क्षमता का कमी नहीं बल्कि उनको रहवास के लिए जगह न मिलना है। शहरों में मकानों की बनावट बदल गई है। इस कारण उन्हें घोसले बनाने की जगह नहीं मिल रही है। इसके अलावा शहर में कबूतरों की बढ़ती संख्या भी गौरैया के न दिखने की अहम वजह बन रही है। कबूतरों ने गौरैया के आशियानों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन






विश्व गौरैया दिवस का इतिहास

इस दिवस की शुरुआत 2010 में भारत की नेचर फॉरएवर सोसाइटी और फ्रांस की इको-सिस एक्शन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से हुई थी। नेचर फॉरएवर सोसाइटी के संस्थापक मोहम्मद दिलावर ने गौरैया संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह दिवस स्थापित किया गया। 


World Oral Health Day: क्या आप भी इन आदतों से दांत कर रहे हैं खराब? आज से ही कर लें सुधार
विज्ञापन



गौरैया दिवस का महत्व

शहरीकरण, प्रदूषण, आवास की कमी, कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और भोजन की कमी के कारण गौरैया की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। गौरैया पारिस्थितिकी तंत्र में कीट नियंत्रण, परागण और बीज प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए, उनके संरक्षण से जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। 


Sunita Williams: गीता का पाठ-समोसे का स्वाद, जानें सुनीता विलियम्स के बचपन के शौक और कहानी


साल 2025 की थीम

2025 में विश्व गौरैया दिवस की थीम है:  "प्रकृति के नन्हे दूतों को सम्मान" (A tribute To Nature's Tiny Messengers)। यह थीम पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में गौरैया की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है और संरक्षण प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। गौरैया पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्व गौरैया दिवस हमें इन नन्हें पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करता है, जो हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 


Homemade Waxing: चीनी, शहद और नींबू से बनाएं होममेड वैक्स, वो भी चुटकियों में, पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें