फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Post Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व डाक दिवस, क्या है महत्व?

Fri, 09 Oct 2020 11:35 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
World Post Day 20209 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भी डाक सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। डाक सेवाओं का हमारे जीवन में बहुत अहम योगदान रहता है। कुछ समय पहले जब मोबाइल, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी तब डाक के माध्यम से ही संदेशों का आदान-प्रदान होता था। डाक एक शहर से दूसरे शहर तक संदेश पहुंचाने का सबसे विश्वसनीय, सुगम और सस्ता साधन रहा है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको विश्व डाक दिवस से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए विश्व डाक दिवस के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 5
हर साल 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विश्व डाक दिवस (World Post Day) क्यों मनाया जाता है
  • हर साल 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं और डाक विभाग के महत्व को बताना और डाक सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व डाक दिवस का इतिहास काफी पुराना है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विश्व डाक दिवस (World Post Day) का इतिहास
  • विश्व डाक दिवस का इतिहास काफी पुराना है। साल 1969 में टोकियो, जापान में आयोजित एक सम्मेलन में 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।

4 of 5
डाक सेवाओं को भी बदलते समय के साथ नई तकनीकों से जोड़ने का काम किया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
समय के साथ डाक सेवाओं को नई तकनीक के साथ जोड़ा गया
  • डाक सेवाओं को भी बदलते समय के साथ नई तकनीकों से जोड़ने का काम किया गया है। पहले डाक पहुंचने में काफी समय लगता था, पर अब डाक पहले के मुकाबले काफी कम समय में पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डाक विभाग का बहुत अहम योगदान रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • डाक विभाग के फायदे
डाक विभाग का बहुत अहम योगदान रहता है। आइए जानते हैं डाक विभाग के फायदे...
  • डाक विभाग से लगभग 82 फीसदी वैश्विक आबादी को होम डिलीवरी का फायदा मिलता है।
  • डाक विभाग ने 77 फीसदी ऑनलाइन सेवाएं दे रखी हैं।
  • डाक विभाग ने लगभग 133 पोस्ट वित्तीय सेवाएं मुहैया कराता है। 
  • 83.62 फीसदी अंतराष्ट्रीय डाक सामग्री लगभग पांच दिन के मानक समय के अंदर वितरित की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें