फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Population Day 2020: विश्व में जनसंख्या नियंत्रण का महत्व बताते हैं ये संदेश

Sat, 11 Jul 2020 01:29 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
world population day 2020 quotes - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 1989 से 11 जुलाई को हर वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करने का है। अगर जनसंंख्या लगातार इसी तरह बढ़ते रही तो दुनिया में बहुत बड़ा संकट आ सकता है।

विश्व जनसंख्या दिवस का दिन हमें याद दिलाता है कि बढ़ती जनसंख्या को रोकना हमारा नैतिक कर्तव्य है। भारत में भी जनसंख्या वृद्धि दर काफी तेज है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत में जनसंख्या इसी तरह बढ़ते रही तो भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंंख्या चीन की है। चीन के बाद दूसरे पायदान पर भारत है और भारत के बाद तीसरे पायदान पर अमेरिका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय दुनिया में सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि दर नाइजीरिया की है। एक अनुमान के अनुसार 2050 तक नाइजीरिया की जनसंख्या अमेरिका से अधिक हो जाएगी।

विश्व जनसंख्या दिवस के दिन जनसंख्या रोकने के लिए कुछ कोट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस के कुछ कोट्स बताने जा रहे हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
world population day 2020 quotes - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
World Population Day 2020 Quotes
  • जनसंख्या विस्फोट से विनाश आएगा और सब कुछ अपने साथ ले जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
world population day 2020 quotes - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
World Population Day 2020 Quotes
  • पृथ्वी पर बढ़ती आबादी का बोझ न डालो, इसके परिणामों से बच जाओगे यह वहम ना पालो।

4 of 5
world population day 2020 quotes - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
World Population Day 2020 Quotes
  • विश्व को बढ़ती आबादी की समस्या के प्रति जगाना है, दुनिया भर में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
world population day 2020 quotes - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
World Population Day 2020 Quotes
  • बच्चों को ईश्वर का उपहार ना बताओ, आबादी को बढ़ाकर प्रकृति का उपहास ना उड़ाओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें