हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रति सचेत करने का है। साल 1989 से विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
जब विश्व की जनसंख्या करीब 5 अरब से अधिक हो गई थी, तब लोगों को जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए प्रेरित करने के लिए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की आम सभा ने 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला लिया था। आज विश्व जनसंख्या दिवस के दिन हम आपको जनसंख्या से जुड़े कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं...